Hindi News / झारखंड के 2 मजदूरों की मौत, 5 घायलों का इलाज जारी, सीएम हेमन्त...

चमोली टनल हादसा : झारखंड के 2 मजदूरों की मौत, 5 घायलों का इलाज जारी, सीएम हेमन्त ने जताई चिंता

Edited By:  |
chamoli tunnel hadsa chamoli tunnel hadsa

NEWS DESK : बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है जहांचमोली में निर्माणाधीन टनल में भू-धंसान से 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि14को बचा लिया गया है. मरने वालों में झारखंड के 2 मजदूर भी शामिल हैं. घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चिंता व्यक्त की है.

चमोली में हादसे को लेकरमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेगुरुवाररात उत्तराखंड के सीएम से फोन पर बात कर जानकारी ली . साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था. सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हालात पर नजर रखे हुए हैं. सुरंग में भू धंसाव होने से काफी मात्रा में मलवा आ गया था जिससे राहत कार्य चलाने में परेशानी हो रही है. राज्य आपातकालीन सेवा के ड्यूटी ऑफिसर अनिल काला ने बताया कि अभी तक कुल21मजदूर रेस्क्यू कर लिए गए हैं, जिनमें7की मौत की पुष्टि हो गयी है, जबकि14मजदूरों का इलाज उत्तराखंड के गोपेश्वर जिला अस्पताल में चल रहा है.

झारखंड से जिनकी मौत हुई है, उनमें28वर्षीय विजय कुमार और दूसरे मजदूर का नाम जितेंद्र कुमार का नाम शामिल है. कुछ मजदूरों के अभी भी टीआरटी टनल के अंदर फंसे होने की बात कही जा रही है. अस्पताल में भर्ती मजदूरों को हल्की तो कुछ को गंभीर चोटें आई हैं.

मृतकों का विवरण

विजय कुमार, उम्र28वर्ष, झारखंड

जितेंद्र कुमार, उम्र ज्ञात नहीं, झारखंड

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराये गये कर्मचारियों का विवरण

हाबिल गुडिया, पिता रेजन गुडिया, उम्र-27वर्ष, गांव तपरा कमड़ा थाना तपकरा, जिला खूंटी

निस्तर भिगंरा, पिता-राफेल भिगरां उम्र-24वर्ष, पायरा किन्सू-टोली, थाना-तपकरा जिला खूंटी

विनोद रावना, पिता- तुनिया रवाना, उम्र-46वर्ष, गुमला

दीना बेगरा, पिता- केला बैगरा, उम्र-26वर्ष, श्रोने थाना तोरपा जिला खूंटी

खेला राम बिसरा, पिता मोनसा बिसरा, उम्र-22वर्ष, थाना डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम

बिहार के भी कुछ मजदूर घायलों की सूची में हैं.