
मंगलवार, 15 सितंबर 2026
Liveबाढ़ : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाढ़ के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के थंबा बाजितपुर में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बाढ़ में ट्रिपल मर्डर से मची सनसनीबताया जा रहा है कि तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है और इसे दुर्घटना का रूप दिया गया है। हालांकि, पुलिस अनुसंधान में यह बातें खुलकर सामने आयी है कि तीन लोगों की चाकू मार कर हत्या की गई है। तीन लोगों की हत्या के बाद मचा कोहरामपुलिस उपाधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सुजीत कुमार नामक व्यक्ति को थमवा गांव के नवीन कुमार उनके साथ चार-पांच लोगों द्वारा बुलाकर मारपीट की जा रही थी। मनीष और कंचन देवी, सुजीत कुमार जो फुलेलेपुर गांव के रहने वाले थे, को जानते-पहचानते थे । मनीष कुमार और उसकी पत्नी कंचन देवी अपने ससुराल से वापस आ रहे थे, तभी बीच-बचाव करने गए मनीष कुमार और उनकी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। वहीं, सुजीत कुमार की भी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि नवीन कुमार से पूछताछ की गई तो उसका बयान संदिग्ध पाया गया। उसे भी पुलिस हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है क्योंकि उसे भी चाकू लगी है। वहीं, पुलिस ने एक अन्य को भी हिरासत में लिया है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बाढ़ : चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी। जी हां, बुधवार की सुबह कोसी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कंपार्टमेंट में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक महिला बेगूसराय से पटना के लिए यात्रा कर रही थी, तभी उसे अचानक प्रसव पीड़ होने लगी।चलती ट्रेन में गूंजी किलकारीइस दौरान मोकामा से ट्रेन खुलने के बाद महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसके बाद रेल विभाग को जानकारी दी गई। रेल विभाग ने तुरंत इसकी जानकारी रेल पुलिस बाढ़ और आरपीएफ पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंचकर महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थफिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। महिला का नाम रूपम देवी है, जो आलोक यादव की पत्नी है।
बाढ़ : पटना-हावड़ा रेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, पटना से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज से बख्तियारपुर में भी ठहराव शुरू हो गया, जिससे बख्तियारपुर के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। बख्तियारपुर में भी ठहराव शुरूपटना साहिब सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बख्तियारपुर स्टेशन पहुंच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और फिर बख्तियारपुर से रवाना किया। इस मौके पर पटना साहिब सांसद ने कहा कि लोगों की मांग थी कि यहां भी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव हो। हम लोगों ने बहुत प्रयास कर इस ट्रेन का ठहराव बख्तियारपुर में कराया है। सांसद रविशंकर प्रसाद ने जतायी खुशीइसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यहां वंदेभारत एक्सप्रेस के ठहराव से बख्तियारपुर और उसके आसपास के लोगों को हावड़ा और कोलकाता जाने में अब सुविधा होगी। यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर हावड़ा पहुंच जाएगी।
बाढ़ : बख्तियारपुर प्रखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां टेका बीघा टाल में धोबा नदी में स्नान करने के दौरान 6 युवक डूब गये, जिसमें से दो युवक को बचा लिया गया है जबकि 4 युवक अब भी लापता है। ये घटना जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। गंगा स्नान के दौरान डूबे 6 युवकफिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता 4 युवकों की तलाश लगातार जारी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर अंचलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि धोबा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी युवक नदी किनारे स्नान कर रहे थे, तभी अचानक सभी डूबने लगे। स्थानीय लोगों की माने तो अवैध बालू और मिट्टी कटाई के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं लिहाजा हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि एक शव बरामद कर लिया गया है और तीन की खोजबीन जारी है। डूबने वाले युवकों के नाम हैं - सूरज कुमार, प्रिंस कुमार, पवन कुमार और हंसराज कुमार। ये सभी टेका बीघा के रहने वाले हैं।
बाढ़ : बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बेखौफ बदमाशों ने एकबार फिर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और ज्वेलरी की दुकान से 10 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली है। 10 लाख रुपये की ज्वेलरी ले उड़े चोरबेखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बाढ़ थाना क्षेत्र के नया टोला अकबरपुर गांव में एक ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार तकरीबन 10 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली गई है।घटना की जानकारी उस वक्त लगी, जब लोग दुकान पहुंचे और शटर खुला दिखा। तुरंत इसकी जानकारी दुकानदार को दी गई। वहीं, इस वारदात की पूरी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी। आसपास के इलाकों के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है।
बाढ़ : बाढ़ से इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि शौचालय की टंकी की सफाई करने के दौरान 4 मजदूरों की मौत हो गयी है। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गयी है। 4 मजदूरों की दर्दनाक मौतदरअसल, बाढ़ थाना क्षेत्र के पुराई बाग में शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान तीन लोग फंस गए। बताया जा रहा है नवनिर्मित शौचालय टंकी की शटरिंग खोलने के लिए अंदर गए मजदूर फंस गये। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानियां होने लगी। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम शुभम कुमार ने ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस मौके पर भेजा। फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन सारी कवायदें बेकार गयीं और 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। रेस्क्यू कर चारों मजदूर को बाहर निकाल गया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Anant Singh : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से दो मामलों में बड़ी राहत मिली है और उन्हें बरी कर दिया गया है। पूर्व विधायक के बरी होने की खबर सामने आने के बाद समर्थकों ने जमकर खुशी मनायी और भुवनेश्वरी चौक के पास NH31 पर जमकर पटाखे फोड़े।इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली और दीपावली एक साथ मनायी। समर्थकों का कहना है कि उनकी रिहाई से लोगों में काफी खुशी है। विरोधियों को अब मुंहतोड़ जवाब मिला है। गौरतलब है कि PATNA : मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। अनंत सिंह को दो अहम मामलों में बरी कर दिया गया है। अनंत कुमार सिंह को पटना के मॉल रोड स्थित आवास से इंसास राइफल मैगजीन और बुलेट प्रूफ जैकेट की कथित बरामदगी और नदवां स्थित पैतृक घर से एके 47, गोलियां और दो ग्रेनेड की कथित बरामदगी मामले में बरी कर दिया गया है।15 अगस्त से पहले अनंत सिंह को बड़ी राहतपूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ अब एकभी केस पेंडिंग नहीं है। वे आज या गुरुवार को बाहर निकल सकते हैं। वे साल 2016 से जेल में बंद थे। हालांकि, पूर्व विधायक अनंत सिंह को 5 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान 15 दिनों की पैरोल मिली थी। 5 साल में पहली बार उन्हें पैरोल दी गई थी। पैरोल उन्हें पुश्तैनी घर, जमीन और जायदाद के बंटवारे के लिए दी गई थी।
बाढ में पंडारक प्रखंड के कोंदी उच्च विद्यालय में दसवीं क्लास की छात्र-छात्राओं का अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर स्कूल के गेट पर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि प्रभारी प्रधानाचार्य से जब रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछते हैं। तो टालमटोल करते हैं। वही कुछ छात्रों का आरोप है कि अन्य हाई स्कूल में रजिस्ट्रेशन के लिए ₹500 एडमिशन के लिए ₹400 रुपया लिया गया है लेकिन कोंदी हाई स्कूल में एडमिशन में ₹500 और रजिस्ट्रेशन में 610 रुपए लिया गया। उसके बावजूद भी अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। रजिस्ट्रेशन नहीं होने से छात्र छात्राओं काफी परेशान है। रजिस्ट्रेशन का समय भी काफी कम बचा हुआ है। इससे छात्र को अपने भविष्य की चिंता है। वहीं छात्रों का आरोप है। कि हम लोग रजिस्ट्रेशन के पैसा दे चुके हैं। लेकिन ऑनलाइन नहीं दिख रहा है। वही प्रभारी प्रधानाचार्य से बच्चों की मुलाकात नहीं होती है। जिससे उनको सही स्थिति का पता नहीं चल रहा। इस बाबत जब स्कूल के टीचर विद्यासागर से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि हमें कुछ मालूम नहीं है। इस बाबत जब प्रभारी प्रधानाचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि बच्चों का आरोप बे बुनियाद है। बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए ही हम स्कूल से बाहर थे।
PATNA : पटना के बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है कि गंगा दशहरा के दिन बाढ़ में बड़ा हादसा हुआ है, जहां उमानाथ घाट के पास गंगा में नाव पलटने गयी है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग उस नाव पर सवार थे। यात्रियों से भरी नाव उमानाथ गंगा घाट से दियारा किनारे जा रही थी, तभी गंगा के बीचोबीच नाव पलट गयी। इस दौरान नाव पर 17 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ये सभी नालंदा जिले के मालती गांव के रहने वाले थे। 13 लोगों को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया लेकिन चार लोग अभी भी लापता है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थानीय गोताखोर और NDRF की टीम द्वारा लापता लोगों की खोजबीन जारी है। वहीं, ग्रामीण एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान के लिए जुटे थे। गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा हुआ था। गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ रहे थे और जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गयी और बीच गंगा में समा गया। हालांकि, इस दौरान कई लोग तैरकर अपनी जान बचायी लेकिन कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।
Barh:-पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और आमलोगों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया रहा है.पिछले दिनों बाढ़ से सटे इलाके में एक पैक्स अध्यक्ष के घर गोलीबारी की गयी थी और अब बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में फिर से एक मुखिया के आवास पर फायरिंग हुई है जिसके बाद मुखिया के परिवार और आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है.गोलीबारी की ताजा घटना बख्तियारपुर के घोसवरी पंचायत के मुखिया धुरखेली राय के घर पर हुई है.अपराधियों ने मुखिया के घर तीन राउंड फायरिंग की गयी है,संयोग है कि वे उस दौरान घर से बाहर थे,नहीं तो उनकी हत्या भी हो सकती थी.पीड़ित मुखिया धुरखेली राय ने बताया कि बीते देर रात वे अपने चिमनी भट्ठा पर मजदूर को दवा देने के लिए गए थे। इसी दौरान परिवार के लोगों ने फोन किया कि घर पर तीन फायरिंग हुई है।वे तुरंत अपने घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी.सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तीन खोखा बरामद किया है और आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई में जुटी है.बता दें कि दो दिन पूर्व भी बाढ़ मे पैक्स अध्यक्ष के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की थी।उस मामले में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है,वहीं अब बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है.
BARH:- बड़ी खबर पटना जिले के बढ़ से हैं जहां बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार को गोली मार दी गयी है.इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.गोलीबारी की यह एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है.यहां पैसे की बकाया पैसे के लेन देन के विवाद में चंदन कुमार नामक युवक की गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार युवक चंदन ई रिक्शा मरम्मती का काम करता है जो बाढ़ स्टेशन रोड विश्वकर्मा मंदिर के पास का निवासी है। नवादा गांव में ई रिक्शा मरम्मत किया था उसी का बकाया पैसा मांगने नवादा गांव गया था जहां अपराधियों ने गोली मार दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।
बाढ़ : बाढ़ के बेलछी में बिहार प्रदेश जनता दल (यू) किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। इसमें किसी को बोलने की आजादी नहीं है। इसके साथ ही ललन सिंह ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि मीडिया नेटवर्क पर मोदी सरकार की हुकूमत चल रही है। कामकाज का झूठा प्रचार किया जा रहा है। सांसद ललन सिंह ने कहा कि राजनीतिक इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही है ताकि बोलने की आजादी पर अंकुश लगाया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार ने की। मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, एमएलसी संजय सिंह, सांसद कौशलेंद्र कुमार मौजूद थे। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी दूर करने का भरोसा सांसद ललन सिंह ने दिया है। इसके बाद दही- चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।
BARH : बिहार में बेलगाम अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बाढ़ भदौर थाना क्षेत्र के पोखर पर चौक के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 1 लाख 84 हजार रुपये लूट लिए। हथियार के बल पर लूटजानकारी के मुताबिक दौलतपुर गांव के सीएसपी संचालक हजारी प्रसाद भदौर के पीएनबी बैंक से 1 लाख 84 हजार रुपये लेकर अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार 9 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद भदौर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। वहीं, पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है।
BADH:-बिहार समेत देश के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.कुहासा की वजह से ही दिन में भी अंधेरा छाया रहता है.इस कड़ाके की सर्दी की वजह से एक तरफ सड़क यातायात,रेल परिचालन और हवाई सफर पर असर पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर किसान भी परेशान हो रहे हैं क्योंकि कई फसलों पर कुहासे का असर पड़ रहा है.राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल एवं कई अन्य इलाकों में कुहासे के कारण खेतों में लगी हुई फसले चौपट हो रही है। इसमें आलू ,टमाटर ,मिर्च आदि की फसल झुलस रही है ।यहां के किसानों का कहना है कि लगातार घने कुहासे और उससे टपकने वाले पानी के कारण फसलों के पौधे पूरी तरह से झुलस कर सिकुड़ जा रहे हैं वहीं टमाटर की फसल पीली हो रही है,जिससे पसल की लागत निकलना भी मुश्किल रहा है.पंडारक के परसावा गांव के कई किसानों ने बताया कि उन्हौने काफी लागत और श्रम के बाद फसल आलू, टमाटर और मिर्च की फसल लगायी थी.पर प्रकृति की मार वे झेल रहे हैं.अपनी फसलों को बचाने के लिए लगातार वे रासायनिक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं,पर इस छिड़काव में काफी पैसे खर्च हो रहे हैं.अगर कुछ दिन इसी तरह घने कुहासे का असर जारी रहा तो फिर ये फसल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जायेगी.
BARH:- नकली सोना के बदले बैंक से गोल्ड लोन लेकर 55 लाख रुपया हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।इस मामले की जांच संबंधित बैंक के साथ ही पुलिस की टीम शुरू कर दी है.वहीं मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं.यह मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र का है.इस जालसाली बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में में किया गया है.पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर बीओआई ढीबर शाखा के मैनेजर धीरज कुमार महाराज ने 16 जालसाज खाताधारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस बाढ़ थाने में दर्ज कराया है। इस मामले में शातिर गोल्ड वैलुअर बख्तियारपुर के हकीकतपुर के ईशा ज्वेलर्स के संचालक सुमित कुमार के द्वारा ही नकली को असली सोना बताकर मूल्यांकन रिपोर्ट बैंक को दी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर बैंक के द्वारा आंख मूंदकर लोन निर्गत किया गया। सुमित पर कई केस दर्ज हो चुके हैं ।मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 और 22 में 16 खाता धारकों को गोल्ड लोन स्वीकृत किया गया था,जिसमें नकली सोना जमा करके लोन पास किया गया था.मामले का खुलासा होने के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया के उच्च अधिकारियों ने भी इस सनसनीखेज मामले की विभागीय जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शातिर जालसाजो और बेलुअर सुमित कुमार को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।अभी सभी आरोपी फरार हो गए हैं।बताते चलें कि इससे पहले भी बांक ऑफि इंडिया की शाखा से नकली सोना के बदले गोल्ड लेने का मामला सामने आया था.पुलिस अभी इस मामले की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि उससे पहले एक दूसरा मामला सामने आ गया है.
Patna:-बड़ी खबर पटना के पंडारक से है जहां दो भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गयी है.यह मौत फूस से बनी झोपड़ी में आग लगने की वजह से हुई है.सो रहे किशोर-किशोरी झोपड़ी में आग लगने के बाद दर तक शोर मचाते रहे ,पर जब-तक दूसरे घर में सो रहे परिवार वालों की नींद खुली और आस-पास के लोग वहां पहुंचे ,तबतक दोनो की आग में झुलने से मौत हो गयी.मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पूर्वी पंडारक के वार्ड नंबर तीन की है.यहां कपिलदेव सहनी के फूस की झोपड़ी में बच्चे सो रहे थे.ठंढ से बचने के लिए झोपड़ी में अलाव जलाया गया था,पर अलाव की आग की लपटें झोपड़ी में पकड़ ली और फिर पूरी झोपड़ी में आग लगी गयी जिसमें कार्तिक कुमार और जितनी कुमारी की मौत आग में झुलने से हो गयी.सूचना के बाद मौके पर आस- पास के लोग और पंडारक थाना की पुलिस भी पहुंची पर तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी.पंडारक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि परिवार के दूसरे लोग अन्य घर में थे जबकि ये दोनो बच्चे एक साथ सो रहे थे और आग में झुलने से मौत हो गयी.
बाढ़ : बख्तियारपुर के टेकाबिगहा स्थित होटल आकाश के सभागार में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है, जहां दूसरे दिन बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पहुंचे, जिनका जोरदार स्वागत किया गया। विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सम्राट चौधरीइस दौरान पूर्व विधायक रणविजय सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा समर्थकों ने बुलडोजर पर सवार होकर फूलों की बारिश की और बिहार बीजेपी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस प्रशिक्षण शिविर में कई सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग तरीके से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले दिन के सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, बिहार-झारखंड के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी और बिहार के संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया ने विस्तारकों को संबोधित किया था। संगठन मजबूती पर है जोरदूसरे दिन बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आकर संबोधित किया। पार्टी का मुख्य उद्देश्य इस शिविर के माध्यम से साल 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी है। पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
KAIMUR : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है और उन्हें आराम करने की नसीहत दी है। भभुआ के नगर परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। "विशेष राज्य नहीं..विशेष आराम की है जरूरत"जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर कहा कि नीतीश बाबू ने पहले कहा कि 100 साल बाद जीवन खत्म हो जाएगा लिहाजा नीतीश बाबू क्या बोलते हैं, वे ही जानते हैं। मेरा तो आग्रह है कि वे पहले 'विशेष आराम' कर लें, तभी बिहार का कल्याण हो सकेगा। "नीतीश मुक्त होने वाला है बिहार"इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि वे 18 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी अबतक कुछ नहीं कर पाए हैं तो अब वे विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर क्या कर पाएंगे। बिहार की जनता पीएम मोदी के साथ है। बिहार बदलाव की ओर है और नीतीश मुक्त बिहार बनने वाला है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए वे अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, तब उनका दलित प्रेम कहां गया था? गौरतलब है कि भभुआ के नगर परिषद मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया। और उन्हें गदा भी भेंट की। इस दौरान मोहनिया की जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पटना : आमतौर पर हर पत्नी की ख्वाहिश रहती है कि काम करके देर शाम पति समय पर ही घर वापस आ जाए और फिर पूरे परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करें। लेकिन बहुत कुछ ही महिलाओं की ये मुराद पूरी हो पाती है। क्यूंकि बेचारा पति पूरे परिवार का बोझ उठाने के लिए दिनरात कड़ी मेहनत करता है और इनसब के बीच अक्सर पत्नी की इस ख्वाहिश को पूरी कर पाने में असमर्थ रहता है। वहीं एक पति की लेटलतीफी से आजिज आकर एक पत्नी ने जब उसे टोंका को पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामला बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक पति ने मामूली कहासुनी के बाद खतरनाक कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है देर शाम लेट से घर पहुंचने को लेकर पत्नी द्वारा टोका टोंकी के बाद युवक ने आक्रोश में आकर अपने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सोनू कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। सोनू के घर देर से पहुंचने पर उसकी पत्नी ने कहा कि इतनी देर से कहां थे। समय पर घर पहुंचिए। इसके बाद युवक ने घर से बाहर जाकर कहीं से पिस्तौल ले आया और अपने कमरे में पहुंचकर सर में गोली मार ली। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।