BIG BREAKING : गंगा दशहरा के दिन बड़ा हादसा, गंगा में डूबी नाव, कई लापता, इलाके में मचा कोहराम

Edited By:  |
Reported By:
Big accident due to flood on the day of Ganga Dussehra Big accident due to flood on the day of Ganga Dussehra

PATNA :पटना के बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है कि गंगा दशहरा के दिन बाढ़ में बड़ा हादसा हुआ है, जहां उमानाथ घाट के पास गंगा में नाव पलटने गयी है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग उस नाव पर सवार थे। यात्रियों से भरी नाव उमानाथ गंगा घाट से दियारा किनारे जा रही थी, तभी गंगा के बीचोबीच नाव पलट गयी।

इस दौरान नाव पर 17 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ये सभी नालंदा जिले के मालती गांव के रहने वाले थे। 13 लोगों को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया लेकिन चार लोग अभी भी लापता है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थानीय गोताखोर और NDRF की टीम द्वारा लापता लोगों की खोजबीन जारी है। वहीं, ग्रामीण एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान के लिए जुटे थे। गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा हुआ था। गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ रहे थे और जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गयी और बीच गंगा में समा गया।

हालांकि, इस दौरान कई लोग तैरकर अपनी जान बचायी लेकिन कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।