रांची: DPS के आस-पास अरगोड़ा और बिरसा चौक रोड के किनारे बसी HEC की जमीन पर अवैध बस्तियों को हटाने पहुंची नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. इन बस्तियों में रह रहे हजारों की संख्या में लोगों ने अरगोड़ा और बिरसा चौक रोड को जाम कर दिया. जिससे घंटे वाहनों का आवागम बाधित रहा. हालांकि, नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से अवैध तरीके से बस्तियों को तोड़ने का काम जारी है. इसके साथ ही बस्तियों में रह रहे लोगों का कहना है कि कई सालों से वह लोग इन्हीं बस्तियों में रह रहे हैं और जब जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है तो बस्तियों के लोग कार्रवाई का विरोध कर रहे. सड़क जामकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे.
रांची
HEC की जमीन पर अवैध बस्तियों को हटाने पहुंची नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम,सड़कों पर लगी जाम

