

सोमवार, 14 सितंबर 2026
Live
PATNA : इस वक्त एक और बड़ी खबर आ रही है कि राजधानी पटना में ईडी ने छापा मारा है। ईडी ने बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी संजीव हंस के 7 ठिकानों पर एकसाथ रेड मारी है। ईडी ने उनके इनकम टैक्स स्थित कार्यालय में भी छापा मारा है। ED ने कसा शिकंजासूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आरजेडी के झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के भी कई ठिकानों पर ईडी की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि मधुबनी में भी ईडी ने रेड मारी है। आपको बता दें कि संजीव हंस के साथ-साथ आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट में भी चल रहा है।ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। मधुबनी, पटना समेत ईडी कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। संजीव हंस के पटना स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। वहीं, गुलाब यादव के झंझारपुर स्थित गंगापुर, पटना और पुणे के आवास पर एक साथ ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूर्व विधायक और IAS के खिलाफ एक्शन लिया है। पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव स्थानीय निकाय क्षेत्र से MLC हैं, जबकि उनकी बेटी बिंदु गुलाब यादव जिला परिषद की अध्यक्ष हैं।
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटनावासियों को एक और बड़ी सौगात दी है और अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी गंगा पथ फेज-3 का उद्घाटन किया। जेपी गंगा पथ थर्ड फेज के लोकार्पण के दौरान अजब नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर के पैर छूने के लिए आगे बढ़े। ...जब इंजीनियर के पैर छूने लगे CM नीतीशजेपी गंगा पथ फेज-3 के लोकार्पण के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुल के काम को लेकर इंजीनियर्स से बात कर करने लगे। बात करते-करते उन्होंने अचानक कहा कि मैं आपके पैर छू लेता हूं। इस काम को जल्दी करवा दीजिए। इंजीनियर का पैर छूने के लिए मुख्यमंत्री आगे भी बढ़े, लेकिन उनके साथ खड़े विभागीय सचिव प्रत्यय अमृत ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री को रोक दिया। CM नीतीश के व्यवहार से हर कोई रह गया हैरानआपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस व्यवहार से वहां मौजूद हर कोई हक्का-बक्का रह गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान विभागीय सचिव के सामने मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़ लिया था और कहा था कि हम आपके सामने हाथ जोड़ते हैं, जल्द से जल्द काम पूरा करिए, कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे।ये पूरा वाकया उसवक्त का है, जब जेपी गंगा पथ-3 का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इस दौरान के मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थ। जेपी गंगा पथ फेज-3 का उद्घाटन के बाद अब सीधे दीघा से लेकर पटनासिटी के कंगन घाट तक का सफर करना आसान हो जाएगा। इसके रोड के लोकार्पण से अब पटना और पटना सिटी में ट्रैफिक दबाव कम देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि जेपी गंगा पथ के निर्माण की शुरुआत अक्टूबर 2013 में हुआ था, जिसकी कुल लागत 31 हजार करोड़ रुपये हैं। गौरतलब है कि 13 मई को गंगा पथ के कंगन घाट के रास्ते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुद्वारा पहुंचे थे।कंगन घाट पर लगाए गये हैं सोलर पैनलकंगन घाट पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। इसी तरह से सोलर पैनल जेपी सेतु के क़ई जगह पर लगाए गए है और इसी सोलर पैनल की सहायता से सेतु पर लगे स्ट्रीट लाइट जलती हैं। अटल पथ की तरह साइड बैरियर भी लगाए गए है ताकि कोई गाड़ी आने से आंखों को रिफ्लेक्ट ना कर सके। फिलहाल इसपर पैदल चलने के लिए चार लेन के कॉरिडोर में दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाया गया है।जेपी गंगा पथ पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियांआपको बता दें कि जेपी गंगा पथ दीघा से दीदारगंज तक 20.5 किमी है। अभी कंगन घाट से दीदारगंज के बीच 5 किमी का ट्रेंच बन रहा है। यह दिसंबर तक चालू होगा। इमसें पटना घाट कनेक्टिविटी भी है। विदित है कि बिहार में अगले साल यानी 2025 में विधानसभा चुनाव होने है लिहाजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले सारे काम पूरे हो जाने चाहिए ताकि जनता को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगाफ्थ के गायघाट (12.1 किमी) से कंगनघाट (15.5 किमी) के पथांश का फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर लोकार्पण किया। लोकार्पण करने के पश्चात मुख्यमंत्री गायघाट से कंगनघाट तक बने पथ का निरीक्षण किया। जेपी गंगा पथ फेज-3 का लोकार्पणपटना घाट पर आयोजित कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को ड्रोन द्वारा तैयार किए गए वृत्तचित्र के प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जेपी गंगा पथ परियोजना के बचे हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही कच्ची दरगाह से बिदुपुर 6 लेन पथ परियोजना की कार्य प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।जाम से झाम से मिलेगी निजातउन्होंने बताया कि जेपी गंगा पथ परियोजना को पूर्व दिशा में बख्तियारपुर से होते हुए मोकामा तक राजेंद्र पुल से जोड़ने की योजना है। साथ ही पश्चिम दिशा में भोजपुर जिला के शेरपुर तक विस्तारित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ परियोजना की आधारशिला 11 अक्टूबर को वर्ष 2013 में रखी गई। 24 जून 2022 को जेपी गंगा पथ परियोजना के पथांश का लोकार्पण किया गया।उन्होंने कहा कि जेपी गंगा पथ के निर्माण से पटना के पूर्वी और पश्चिमी भाग के बीच आवागमन में सुगमता हो रही है तथा पटना शहर के मुख्य अस्पताल -पीएमसीएच, एनएमसीएच और एम्स के बीच निर्बाध सम्पर्कता स्थापित हो जाने से आमजनों को चिकित्सा सुविधाओं को प्राप्त करने में अत्यंत सुविधा हो रही है। जेपी गंगा पथ का दीघा में जेपी सेतु तथा गाय घाट में बिस्कोमान गोलंबर के समीप महात्मा गांधी सेतु से सम्पर्कता हो जाने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और भी सहज हो गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दीघा से कंगनघाट तक जेपी गंगा पथ परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है। आगे दीदारगंज तक जो बचा हुआ कार्य है, उसे जल्द पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने निर्माण करनेवाली कंपनी एलएंडटी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि जल्द-से-जल्द जेपी गंगापथ के बचे हुए कार्य को पूरा करें। एलएंडटी के प्रतिनिधि ने कंगनघाट से दीदारगंज तक डेढ़ किमी का जो बचा हुआ कार्य है, उसे अक्टूबर 2024 तक तथा कच्ची दरगाह से बिदुपुर पथ परियोजना का कार्य इस साल के अंत तक पूर्ण करने का मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया। इन जगहों पर जाना हुआ आसानउल्लेखनीय है कि जेपी गंगा पथ परियोजना के कंगन घाट तक लोकार्पण हो जाने से श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा आना-जाना अत्यंत ही सुगम हो जाएगा। साथ ही कंगन घाट से दानापुर स्थित गुरुद्वारा हांडी साहिब आने-जाने में भी समय की काफी बचत होगी। पटना घाट से पटना साहिब के बीच रेलवे भूमि के हस्तांतरण हो जाने के उपरांत परियोजना का दीघा से सीधा संपर्क पटना साहिब रेलवे स्टेशन से हो जाएगा, जिससे इस पथ की उपयोगिता और भी बढ़ जाएगी।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के सांसद रविशंकर प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा समेत पथ निर्माण विभाग के अभियंतागण और वरीय अधिकारीगण भी रहे मौजूद।कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगापथ बन जाने से उत्तर बिहार के लोगों को पटना या कहीं आने-जाने में अब कोई परेशानी नहीं हो रही है। आवागमन सुविधाजनक हो गया है। उत्तर बिहार के अलग-अलग इलाकों से यहां आने में बहुत सुविधा हो जाएगी। इसके अलावे भी राज्य में सभी जगहों पर अच्छी सड़कें बन रही हैं। कुछ जगहों पर जिन सड़कों को बनने में विलंब हो रहा है, उसको लेकर मैंने अधिकारियों से कहा है कि वे जल्द से जल्द सड़क बनवाने का कार्य पूर्ण करें। अच्छी सड़कें बन जाने से लोगों को आवागमन में बहुत सुविधा होती है और समय की भी बचत होती है।
PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के समापन के बाद अब बिहार की नीतीश सरकार एक्शन में आ गयी है लिहाजा एकबार फिर नौकरी का पिटारा खुल गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत 9 हजार 8 सौ 88 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया, जिसमें 353 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं 8,035 विशेष सर्वेक्षण अमीन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 20 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 75 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। बाकी अभ्यर्थियों को सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया।CM नीतीश ने सौंपा नियोजन-पत्रराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नवनियुक्त 9 हजार 888 पदाधिकारियों और कर्मियों को नियुक्ति-पत्र बांटने के लिए मुख्य समारोह पटना स्थित सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान नीतीश कुमार ने खुद अपने हाथों से अमीन और कानूनगो समेत अन्य पदों पर नियुक्त हुए कर्मियों को जॉइनिंग लेटर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया टाइमलाइनइस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जमीन का झगड़ा आपस में होता रहता है और ये लंबे समय से चलता आ रहा है। साल 2005 से हमने करीब से देखा है, इस झगड़े में कई लोगों की जानें गई हैं, ये झगड़ा खत्म हो, इसके लिए हम शुरू से काम करते रहे। हमने विभागों को शुरू से निर्देशित किया है, काम में तेजी लाने के लिए हमने शुरू से अधिकारियों को कहा है। हालांकि, काम में थोड़ी देरी जरूरी हुई है लेकिन अब ठीक-ठाक चल रहा है।CM नीतीश ने दे दिया डेडलाइनइसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सबलोग लगे हुए हैं लेकिन हम इनसे आग्रह करते हैं कि 2025 के चुनाव से पहले ये झगड़ा बंद होना चाहिए। सारा काम पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को टास्क दिया कि सब काम जल्द से जल्द पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने डेडलाइन देते हुए कहा कि जुलाई 2025 तक सारा काम पूरा हो जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहाली हम बहुत पहले ही करना चाहते थे लेकिन देर आए दुरुस्त आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभाग के अधिकारी को कहा कि जल्दी से सब काम कीजिए, हम आपको हाथ जोड़ते हैं...कहिएगा तो पैर छू लें। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत आज जो नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है, यह बहुत अच्छा है। यह नियुक्ति पत्र वितरण का काम हमलोगों ने बहुत पहले सोचा था। मुझे खुशी है कि आज 9,888 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। अभी विस्तार से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल ने सर्वेक्षण संबंधित कार्य एवं उसको पूर्ण करने के संबंध में सब कुछ बताया है। सभी जगह जमीन का झगड़ा होता है, किसका है ये तय नहीं है। जमीन को लेकर झगड़ा के चलते विवाद और हत्याएं होती है। 60 प्रतिशत मामला इससे जुड़ा होता है।मिल रही जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक 8035 विशेष सर्वेक्षण, 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो और 353 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को नियोजन-पत्र दिया गया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, विभागीय अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने वर्ष 2005 से काम करना शुरू किया तो इन सब चीजों पर भी कार्य शुरू किया। हमलोगों ने सोचा है कि जमीन से संबंधित विवाद खत्म हो, एक-एक चीज तय हो जानी चाहिए। यह तय हो जानी चाहिए कि जमीन किसकी है। इसके लिए बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया। वर्ष 2013 में एरियल फोटोग्राफी का काम शुरू किया गया। हमारी इच्छा है कि जमीन विवाद समाप्त हो और समाज में शांति का माहौल रहे। आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से उम्मीद है कि मन लगाकर सर्वेक्षण कार्य को तेजी से पूर्ण करेंगे। अपर मुख्य सचिव और मंत्री जी से मैं कहूंगा कि जुलाई 2025 तक कार्य को पूर्ण करें। भूमि सर्वेक्षण संबंधी कार्य जितना जल्दी पूर्ण हो जाएगा तो भूमि विवाद समाप्त हो जायेगा और आपस में सभी प्रेम और भाईचारे के साथ सभी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं जिलों के प्रभारी मंत्री भी जुड़े हुए हैं। सभी कार्यों की निगरानी करते रहें। नवनियुक्त कर्मियों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि अपने कार्यों का निष्पादन बेहतर ढंग से करते हुए तेजी से पूर्ण करेंगे।
NEET UG Paper leak case : NEET पेपर लीक मामले पर चल रहे हंगामे और केंद्र सरकार के द्वारा जांच पर सांसद सुधाकर सिंह ने सवाल खड़ा किया है। बक्सर के नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि जांच कहां हो रहा है, सरकार के नेतृत्व में ही सब गड़बड़ी हुई है, फिर कौन जांच करेगा? इसके साथ ही आरजेडी नेता सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर जांच सही करानी है तो एक निष्पक्ष जांच एजेंसी के जरिए सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज के जरिए जांच होनी चाहिए। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि ये लोग लंब समय से बेईमानी कर रहे हैं और अब यह पकड़े गए हैं तो अब ये नहीं कह सकते कि चूक हुई है। वहीं, तेजस्वी यादव पर लग रहे आरोपों पर सुधाकर सिंह ने कहा कि पूरे मामले को डायवर्ट करने के लिए बेवजह नाम उछाला गया है। सच यह है कि हमने सरकार में रहते हुए बिहार में 5 लाख नौकरियां दी थी, तब कोई लीक नहीं हुआ। पहली बार हम देख रहे हैं कि गड़बड़ी सरकार कर रही है और आरोप विपक्ष पर लगाया जा रहा है।
NEET Paperleak : NEET पेपर लीककांड का सबसे बड़ा और अहम सबूत पटना के खेमनीचक इलाके के एक मकान में मिला है, जहां पटना पुलिस ने जला हुआ प्रश्न-पत्र बरामद किया है। इस जले हुए प्रश्न-पत्र का बुकलेट नंबर 61 36488 के रूप में मिला।सूत्रों की माने तो NTA ने EOU को इस बात की जानकारी दी है कि बुकलेट नंबर झारखंड के हजारीबाग के किसी एग्जामिनेशन सेंटर का है। पटना पुलिस हो या फिर EOU दोनों एजेंसियों के पास यही सबसे अहम सबूत मिला है, जिसने नीट पेपर लीक कांड की सारी कलई खोल कर रख दी है।काशिश न्यूज की टीम आज इस बिल्डिंग तक पहुंची, जहां पर प्ले स्कूल चल रहा था। इसकी आड़ में ही ये बड़ा सिंडिकेट धड़ल्ले से चल रहा था लेकिन अब इसका बड़ा खुलासा हुआ है। ये बिल्डिंग प्रभात रंजन का बताया जाता है। NEET के 20 से 25 परीक्षार्थियों को यहीं पर NEET का आंसर रटवाया गया था। बताया जा रहा है कि इस मकान में ही सॉल्वर गैंग के सारे लोग मौजूद थे।इसके अलावा चिंटू-पिंटू गैंग के लोग भी यहां मौजूद थे। चिंटू के मोबाइल पर जो प्रश्न-पत्र आए थे, वो इसी घर में सॉल्व कराए गये थे। फिलहाल इस मकान को सील कर दिया गया है। बताया जाता है कि संजीव मुखिया, जो NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड है, उसके शागिर्द चिंटू के मोबाइल पर ही प्रश्न और आंसर शीट आए थे।
Bihar Reservation : बिहार की नीतीश सरकार ने पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की सीमा को 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया था लेकिन सरकार के इस फैसले को अब पटना हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। अब इस मामले पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। 'आरक्षण विरोधी है BJP'तेजस्वी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हमलोगों को पहले से शक था कि भाजपा के लोग आरक्षण विरोधी हैं। हम सरकार में थे तो जाति आधारित गणना कराई, आरक्षण बढ़ाया। हमने भारत सरकार से आग्रह किया कि इसे 9वीं अनुसूची में डाल दिया जाए ताकि सुरक्षित रहे। छह महीने पूरे हुए लेकिन केंद्र सरकार ने इसे नहीं डाला। पता नहीं क्यों सीएम नीतीश चुप हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने जब जातीय गणना भी करवाई तो भाजपा वालों ने पीआईएल करवाया दिया। यहां तक कि सॉलिसिटर जनरल तक को खड़ा कर दिया था। लेकिन, हमलोगों की जीत हुई। हमलोगों ने आर्थिक सर्वे भी करवाया। इसके बाद 50 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 65 प्रतिशत करवाने का काम किया। दिसंबर में महागठबंधन सरकार ने केंद्र सरकार से भी अपील किया था कि संविधान के नौंवी अनुसूची में भी डाल दिया जाए। ताकि यह सुरक्षित रहे। तब से अब तक छह महीने हो गए लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इसे पूरा नहीं किया। 'एकबार फिर PM मोदी का पैर पकड़ लें CM नीतीश'इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने इसके लिए लड़ाई लड़ी और संघर्ष किया। हमारी सरकार ने आरक्षण बढ़वाया और अब बीजेपी के आते ही किस तरीके से आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। हमलोग सीएम नीतीश कुमार से अनुरोध करते हैं कि कई बार आपने पीएम नरेंद्र मोदी के पैर पकड़े हैं। इस बार भी पैर पकड़कर नौवीं अनुसूची में डलवाने का काम करें। अगर नहीं हो तो सर्वदलीय लोग पीएम मोदी से मिलकर उनसे अपील करेंगे। जिसकी जितनी आबादी है, उसे उतना हक और सम्मान मिलना चाहिए। इस मामले पर जेडीयू और CM नीतीश कुमार चुप हैं। हालांकि, इस लड़ाई को हमलोगों ने लड़ा है और आगे भी लड़ेंगे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी तो राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा जरूर खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हमलोग चिट्ठी जरूर सीएम नीतीश कुमार को भेजेंगे।
पटना : लोकसभा चुनाव के बाद अब एनालिसिस का दौर जारी है. बिहार में RJD का क्या परफॉर्मेंस रहा, राज्य में कितना प्रतिशत वोट मिला, कहां चूक हुई, सहित कई मुद्दों पर चर्चा के लिये तेजस्वी यादव ने समीक्षा बैठक बुलाई है. ये बैठक 20 और 21 जून को होगी. इस बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और लोकसभा के सभी उम्मीदवारों को बुलाया गया है. ये बैठक 5 देशरत्न मार्ग तेजस्वी यादव के आवास पर होगी. लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. साथ ही तेजस्वी यादव संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. आपको बता दें बिहार में एनडीए ने 40 में से 31 सीटों पर जीत हासिल की है. RJD 23 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इनमें से 4 सीटों पर जीत हासिल की जबकि 19 हार गई. बिहार में NDA ने अधिक सीटें तो हासिल की. लेकिन इसके वोट शेयर में काफी गिरावट आई है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के जीत का अंतर भी काफी कम हो गया है. कहा का जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव में 2025 के विधानसभा का ट्रायल कर लिया है. एम-वाई समीकरण के मास्टर लालू ने इस बार लव और कुश को साध लिया है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही ऐसे कैंडिडेट्स को मैदान में उतार दिया, जिससे एनडीए का सारा समीकरण कमजोर पड़ गया. लोकसभा चुनाव में आरजेडी को मिली सफलता ने यह बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में लालू का यही मॉडल होगा. ऐसे में 20 और 21 जून को RJD की होने वाली बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है. पटना से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट..
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।एक्शन में नीतीश सरकारसमीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की अद्यतन स्थिति की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को आने वाले समय के लिए प्राथमिकता निर्धारित करते हुए तीव्र गति से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता से कार्य करें। सात निश्चय- 2 के तहत जो भी बचे हुए कार्य हैं, उसे तेजी से पूर्ण करें। सभी जगह पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। हर घर नल का जल का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो और इस योजना का अनुरक्षण ठीक ढंग से हो इस पर विशेष ध्यान रखें। हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए जो कार्ययोजना बनायी गयी है, उसे जल्द पूर्ण करें ताकि किसानों को कृषि कार्य में सुविधा हो और उन्हें इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने तथा किसानों को दिएये जाने वाले कृषि फीडर के कनेक्शन का कार्य तेजी से पूर्ण करें। सभी जिलों में उद्योगों की स्थापना होनी चाहिए। गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें। हमलोग खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। खिलाड़ियों को पंचायत स्तर तक सुविधाएं मिलनी चाहिए। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है ताकि लोगों को अत्याधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीन नवीन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, गृह, स्वास्थ्य एवं पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव बिनोद सिंह गुंजियाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।
PATNA : बिहार में गरीब मेधावी बच्चों का IIT जाने का सपना पूरा हो रहा है। बिहार में अवसर कोचिंग के तहत गरीब छात्र और छात्राओं को आईआईटी में उड़ान भरने का बीड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने उठाया है।पटना में अवसर ट्रस्ट रजिस्टर छात्रों के लिए विशेष अवसर प्रदान करता है, जो बच्चे आगे पढ़ना चाहते हैं लेकिन गरीबी के कारण IIT और NIT जैसी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते हैं, उनको अवसर मौका देता है। इस बार अवसर ट्रस्ट के बच्चों ने जेई एडवांस परीक्षा में अपना परचम लहराया है।13 में से 8 छात्रों ने जबरदस्त सफलता पायी है, जिसमें पटना के खुसरूपुर के रहने वाले आदित्य रंजन को ऑल इंडिया रैंक 128 मिला है जबकि दरभंगा के रहने वाले शुभम कृष्ण ने ऑल इंडिया रैंक 254 प्राप्त किया है। अवसर कोचिंग के तहत जेई एडवांस्ड में सफलता पाने वाले छात्र विशाखा कुमारी, आर्यन कुमार, अभय कुमार, शिवम कुमार, शिवांश कुमार, कुणाल शर्मा शामिल है।
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का आज बर्थ-डे है। वे आज 77 साल के हो गये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राष्ट्रीय जनता दल में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। परिवार के साथ-साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं में उल्लास देखा जा रहा है। मंगलवार की रात लालू प्रसाद ने अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में केक काटा। इस मौके पर पत्नी राबड़ी देवी, बेटी रोहिणी आचार्य, तेजप्रताप भी मौजूद थे। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें पिता लालू यादव को अपनी किडनी देकर नई जिंदगी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य केक कटिंग सेरेमनी में साथ दिखाई दे रही हैं।लालू यादव ने काटा 77 पाउंड का केकखास बात यह है कि लालू प्रसाद यादव ने अपने 77वें जन्मदिन पर पूरे 77 पाउंड का केक काटा। उन्होंने अपने परिवार, आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से केक खिलाया और बधाइयां स्वीकार कीं। अपने जन्मदिन के मौके पर लालू यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि सभी को गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए काम करना चाहिए और उनको गले लगाकर सम्मान का भाव देना चाहिए।लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है, जिससे देश में गंगा- जमुना संस्कृति और भाईचारे के माहौल को मजबूत हो सके। सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूती देने के लिए हर स्तर पर सजग रहने की जरूरत है।
PATNA : पटना के पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती की जीत हुई है। दो बार से सांसद रहे रामकृपाल यादव को लालू प्रसाद की बड़ी बेटी ने हरा दिया है। पाटलिपुत्र में मीसा भारती ने कर दिया करिश्मापाटलिपुत्र सीट पर विजयी पताका फहराने के बाद मीसा भारती खूब गरजीं और कहा कि ये मेरी नहीं बल्कि पाटलिपुत्र की जनता की जीत है। इसके साथ ही ये आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की जीत है। इस जीत के लिए मैं अपनी क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं। पाटलिपुत्र की जनता ने मेरे ऊपर एक ऋण चढ़ा दिया है, जिसे शायद मैं जिंदगी भर नहीं चुका पाऊंगी।इसके साथ ही मीसा भारती ने पाटलिपुत्र की जनता को ये विश्वास दिलाया है कि मैं हमेशा उनकी उम्मीदों पर खरी उतरूंगी। देश में अब I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिन मुद्दों के साथ हम चुनाव में गये थे, उसे हमारी आने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार पूरा करेगी। मीसा भारती ने कहा कि रोजगार देश का मुद्दा था और जनता इस मुद्दे से खुद को कनेक्ट कर पायी। बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। वे बिहार की जनता के साथ वादा करके जाते हैं और 10 वर्षों तक उन्हें ध्यान नहीं आता है। उन्होंने कहा कि कमर में तकलीफ होने के बावजूद तेजस्वी यादव ने 251 सभाएं की, जो दर्शाता है कि वे बिहार की जनता के बारे में कितना सोचते हैं। तेजस्वी की सभाओं की वजह से महागठबंधन और I.N.D.I.A अलायंस को काफी मदद मिली।
PATNA : देशभर में एकतरफ जहां सातवें चरण की वोटिंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की आज शादी की सालगिरह है लिहाजा लालू परिवार के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और राबड़ी देवी आज अपनी शादी की 51वीं सालगिरह मना रहे हैं।इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुलाब का फूल देकर राबड़ी देवी को शादी की सालगिरह की बधाई दी। आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो की शादी 1 जून 1973 को हुई थी। उस वक्त लालू यादव की उम्र 25 साल थी और राबड़ी 14 साल की थी।गौरतलब है कि देशभर में चुनाव का माहौल है। आज एकतरफ जहां लालू प्रसाद - राबड़ी देवी की शादी की सालगिरह है तो दूसरी तरफ उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है लिहाजा पूरे परिवार की निगाहें उसतरफ ही लगी हुई है। वहीं, लालू-राबड़ी की एक और बेटी रोहिणी आचार्य भी सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी है लिहाजा आगामी 4 जून को होने वाली काउंटिंग पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
PATNA : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए बिहार में 1 जून को वोटिंग होनी है लिहाजा सभी दलों ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी सारी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के लिए रोड शो किया।लालू प्रसाद की कशिश न्यूज़ से खास बातरोड शो के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कशिश न्यूज़ से खास बात करते हुए कहा कि बीजेपी का नारा अबकी बार 400 पार का सपना पूरा नहीं हो सकेगा। उनका नारा धरा का धरा रह जाएगा। लालू प्रसाद ने दावा किया कि I.N.D.I.A गठबंधन को बिहार में 40 की 40 सीटें मिलने जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को जनता समझ चुकी है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि पाटलिपुत्र की सीट पर आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती की जीत पक्की है। 'इसबार औकात में आ गये हैं वो'पीएम मोदी के इस बयान पर कि गरीबों से जिसने भी नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाई है, उसके जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। जैसे ही हेलीकॉप्टर में चक्कर लगाने का समय ख़त्म होगा…जेल का रास्ता खुल जाएगा। प्रधानमंत्री के इस बयान पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं है। कौन उन्हें डरा सकता है? इसबार वे औकात में आ गये हैं। बीजेपी का खेला खत्म हो गया है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि कौन हमें डरा सकता है? लालू प्रसाद ने पीर साहब से की मुलाकातरोड शो के दौरान लालू प्रसाद फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया भी गये, जहां उन्होंने पीर साहब से मुलाकात की। हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन माना जा रहा है कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बड़ी बेटी मीसा भारती के लिए लालू प्रसाद ने आशीर्वाद मांगा है। वे 10 मिनट तक खानकाह मुजीबिया में रूके रहे। इस दौरान लालू प्रसाद के साथ पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी और अबू दोजाना भी साथ थे। पीर साहब से मुलाकात के बाद लालू प्रसाद ने मीडिया से भी बात की और कहा कि 4 जून को हमारी सरकार बनेगी। पीएम मोदी खुद को अवतार बताते हैं और कहते हैं कि हम अवतार हैं। वो अवतार नहीं हैं। 4 जून को वह जा रहे हैं और हमारी सरकार बन रही है।
PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के साथ एक और वीडियो साझा किया है और लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का ये वीडियो भी हेलीकॉप्टर में शूट किया गया है। मुकेश सहनी के साथ एक और वीडियो जारीइस वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ये बातचीत करते दिख रहे हैं कि पांचवें चरण के चुनाव से पहले तक वे लोग करीब 180 चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। इस वीडियो में तेजस्वी यादव कहते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। वहीं, युवाओं में भी गजब का उत्साह दिख रहा है। तेजस्वी यादव का कहना है कि 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने जो नौकरी दी है, उससे युवाओं में उम्मीद जगी है।इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने एकबार फिर केन्द्र सरकार पर तंज कसा और कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से अब जनता ऊब चुकी है। पीएम मोदी के भाषण अब उबाऊ और थकाऊ हैं। इस बार जनता खुद बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाना चाह रही है। देश की जनता अब नफरत की राजनीति नहीं चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि इस तरीके की राजनीति बहुत दिनों तक नहीं चलती है।तेजस्वी यादव यहीं नहीं रूके। उन्होंने दावा किया कि बिहार में बीजेपी साफ और यूपी में हाफ हो जाएगी। I.N.D.I.A गठबंधन को 300 से अधिक सीटें आएंगी। 330 सीट से अधिक I.N.D.I.A गठबंधन जीतेगी।
PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव का शोर है। इसी क्रम में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने आज पर्चा दाखिल किया है। पर्चा दाखिला के बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित नामांकन सभा में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पीएम मोदी के साथ-साथ CM नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया। मीसा भारती के नामांकन सभा में लालू प्रसाद ने पीएम मोदी के रोड शो पर चुटकी ली और कहा कि पटना में रोड शो करने आए थे लेकिन जनता ही नहीं आयी तो ऐसे ही सड़क-सड़क घूमते रहे। इसके साथ ही लालू प्रसाद ने कहा कि इसबार अच्छे तरीके से इन्हें भगा देना है। ये तय कर लेना है कि 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल कर देना है। लालू प्रसाद ने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वे महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर लगातार जनता के बीच जा रहे हैं, जिससे बीजेपी में बेचैनी बढ़ गयी है लिहाजा जनता को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है जैसे नीतीश कुमार को जनता समझ गई है कि वो कभी इधर तो कभी उधर करते हैं। वैसे ही जनता इन सबको नकार चुकी है।
Patliputra Lok Sabha Seat : बिहार में लोकसभा चुनाव का शोर है। इसी क्रम में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने आज पर्चा दाखिल किया है। इस मौके पर उनके साथ पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी. भाई तेजप्रताप यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।नामांकन दाखिल करने के बाद मीसा भारती ने जीत की हुंकार भरी और पीएम मोदी के रोड शो पर जमकर प्रहार किया। मीसा भारती ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से इस देश पर प्रधानमंत्री राज कर रहे हैं। देश की जनता ने उन्हें दो बार मौका दिया। अगर उन्होंने काम किया होता तो उन्हें कल रोड शो करने की जरूरत नहीं पड़ती। इस रोड शो से बिहार की जनता को परेशानी हुई है। गौरतलब है कि पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती का मौजूदा सांसद और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव से सीधा मुकाबला है। रामकृपाल यादव किसी जमाने में लालू प्रसाद यादव के क़रीबी माने जाते थे। इस बार रामकृपाल यादव और मीसा भारती में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। विदित है कि पाटलिपुत्र में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होना है।
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर आ रही है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के सियासी गुरु रंजन यादव राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगे। राबड़ी आवास पर आज शाम 6 बजे वे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लालू प्रसाद के सियासी गुरु की आरजेडी में एंट्रीराजनैतिक पंडितों की माने तो पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती की सियासी मजबूती के लिए लालू प्रसाद ने बड़ा दांव खेला है लिहाजा उन्हें पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। आपको बता दें कि रंजन यादव की पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। वे पाटलिपुत्र से सांसद भी रह चुके हैं। रंजन यादव का खत्म हुआ सियासी वनवासगौरतलब है कि रंजन यादव किसी दौर में लालू प्रसाद के खास लोगों की श्रेणी में शामिल थे। लालू प्रसाद के अधिकांश फैसलों में रंजन यादव उनके साथ रहे। रंजन यादव दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। दोनों बार जनता दल ने उन्हें यह मौका दिया। पहली बार 1990 से 1996 और इसके बाद 1996 से 2002 तक लेकिन इसके बाद वे आरजेडी छोड़ जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू के टिकट पर उन्होंने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से ताल ठोकी थी और फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को मात दी थी। इसके बाद उनका जेडीयू से भी मोहभंग हुआ और वे कुछ दिन बीजेपी में भी रहे। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राष्ट्रवादी) भी बनाई लेकिन समय के साथ वे राजनीति में हाशिये पर चले गये लेकिन एकबार फिर उनका सियासी वनवास खत्म हो रहा है और वे आरजेडी में शामिल होने वाले हैं।
PATNA : तीसरे चरण की वोटिंग के बीच बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कमर का दर्द असहनीय हो गया है, जिसके बाद वे चेकअप के लिए IGIMS पहुंचे। तेजस्वी यादव की बिगड़ी तबीयततेजस्वी यादव ने IGIMS में MRI कराया है। फिलहाल डॉक्टर्स ने उन्हें दवाइयां दी है और आराम करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के स्पाइनल सेगमेंट में बीते 10 दिनों से काफी दर्द है। हालांकि, इस बीच वे लगातार चुनाव प्रचार करते रहे लेकिन बीते 4 दिनों से ये दर्द काफी बढ़ गया है, जिसके बाद आज वे चुनाव प्रचार में भी नहीं गये हैं और सीधे इलाज के लिए IGIMS पहुंचे। फिलहाल तेजस्वी के अस्वस्थ होने के बाद आरजेडी की बढ़ी परेशानियां बढ़ गयी हैं क्योंकि तेजस्वी यादव अकेले दिनभर की कई सभाएं करते हैं। वे आरजेडी की तरफ से चुनाव प्रचार की पूरी कमान संभाल रखे हैं।