305 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से होंगे चुनाव-DC छवि रंजन
RANCHI : त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने प्रेस को संबोधित किया. इस मौके पर समाहरणालय स्थित डीसी सभागार में आयेाजित प्रेस वार्ता में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रांची वीरेन्द्र चौबे, मीडिया कोषांग के वरीय प्रभारी डॉक्टर प्रभात शंकर, नोडल पदाधिकारी उपन बाड़ा, पदाधिकारी मो. रियाज आलम एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त छवि रंजन ने जिला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही शनिवार से आचार संहिता लागू हो गयी है. आचार संहिता का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) छवि रंजन ने बताया कि रांची जिला में कुल 305 पंचायतों में चार चरणों में चुनाव होंगे. 4 चरणों में होने वाले चुनाव में कुल 36 जिला परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा. पंचायत समिति के 365 पद, मुखिया के 305, वार्ड सदस्यों के 3631 पदों पर चुनाव होना है. रांची जिला में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 3631 होगा. प्रथम चरण:- तमाड़, बुंडू, सोनाहातू, राहेपंचायत की संख्या- 57जिला परिषद सदस्यों की संख्या- 7पंचायत समिति सदस्यों की संख्या- 65मुखिया की संख्या - 57वार्ड की संख्या- 648मतदान केंद्रों की संख्या- 648दूसरा चरण:- कांके, नगड़ी, इटकी, बेड़ो, लापुंगपंचायत की संख्या- 82जिला परिषद सदस्यों की संख्या- 9पंचायत समिति सदस्यों की संख्या- 102मुखिया की संख्या - 82वार्ड की संख्या- 1013मतदान केंद्रों की संख्या- 1013तीसरा चरण:- सिल्ली, अनगड़ा, नामकुम, ओरमांझीपंचायत की संख्या- 82जिला परिषद सदस्यों की संख्या- 9पंचायत समिति सदस्यों की संख्या- 94मुखिया की संख्या - 82वार्ड की संख्या- 932मतदान केंद्रों की संख्या- 932चौथा चरण:- खलारी, बुढ़मू, रातू, मांडर, चान्होपंचायत की संख्या- 84जिला परिषद सदस्यों की संख्या- 11पंचायत समिति सदस्यों की संख्या- 104मुखिया की संख्या - 84वार्ड की संख्या- 1038मतदान केंद्रों की संख्या- 1038रांची जिला अंतर्गत पंचायत स्तरीय मतदाता सूची तैयार कर ली गयी है. कुल मतदाताओं की संख्या 1384890 है जिनमें 701021 पुरुष और 683852 महिला मतदाता हैं. तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 17 है.पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि इस बार पंडरा बाजार समिति और बालिका उच्च विद्यालय बुंडू में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा. इन्हीं दोनों स्थानों पर मतगणना भी होगी. उन्होंने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए 2288 पुलिस पदाधिकारी 5390 हवलदार 21560 आरक्षी पुलिस तैनात किये जायेंगे. पंचायत चुनाव को लेकर जिला में 14 कोषांगों का गठन भी हो चुका है.रांची जिला में पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 1490 छोटे-बड़े वाहनों की जरूरत होगी. इन वाहनों से ही मतदान कर्मियों और पुलिस बल को मतदान कराने के लिए बूथ पर पहुंचाया और लाया जाएगा. जिला स्तर पर वाहन की आवश्यकता का आकलन किया गया है. इसके तहत 730 बड़ी बसें और 760 छोटे वाहनों की जरूरत होगी. डीसी ने कहा कि चुनाव करीब आने पर संख्या में बदलाव भी हो.
140·