सूरज ने दिखाया तेवर : झारखंड में 12 अप्रैल तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Edited By:  |
Reported By:
suraj ne dikhaya tewar suraj ne dikhaya tewar

RANCHI:झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है. सुबह से ही तेज धूप के कारण चढ़ा पारा. पारा चढ़ते ही लोग परेशान होने लगे. अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान40डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक13और14अप्रैल को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में गर्मी से लोग परेशान हैं और12अप्रैल तक उन्हें राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि13और14अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. राज्य के बाकी हिस्सों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. लेकिन इस दौरान गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.

झारखंड में सुबह से चिलचिलाती धूप निकल रही है और जैसे-जैसे दिन चढ़ता है,वैसे-वैसे गर्मी की तपिश भी बढ़ती जाती है. खासकरदोपहर में सबसे अधिक गर्मी महसूस होती है. इससे अधिकतर लोग घरों और दफ्तरों से निकलना पसंद नहीं करते हैं. स्थिति यह है कि दोपहर में राजधानी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के दक्षिण भाग में कहीं-कहीं लू की स्थिति बनी है. वहींउत्तरी हिस्सों के अधिकतर इलाके में लू का प्रकोप बना है.

झारखंड में सबसे अधिक गर्मी डाल्टनगंज में है, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक है. रांची का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री, जमशेदपुर में 43.0 डिग्री, डालटेनगंज में 44.8 डिग्री, बोकारो में 42.1 डिग्री, चाईबासा में 42.6 डिग्री और देवघर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही रांची में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, जमशेदपुर में 26.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 24.1 डिग्री, बोकारो में 24.5 डिग्री, चाईबासा में 25.0 डिग्री और देवघर में 23.8 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है.


Copy