रांची: लोहरदगा में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी. घायलों से मुलाकात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोहरदगा में पहले भी घटना हुई है और उसके बावजूद भी यदि रामनवमी जैसे संवेदनशील माहौल में घटनाएं होती है तो यह निश्चित रूप से प्रशासन की लापरवाही है.

बाबूलाल ने कहा कि पूरे मामले की वास्तविकता जानने के लिए भाजपा प्रदेश कमेटी की एक टीम लोहरदगा जाएगी और सच्चाई की जानकारी प्राप्त कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगी.

वहीं उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि रामनवमी में पहले से ही प्रशासन को पता होता है कि लोहरदगा में किसी तरह की घटनाएं हो सकती है उसके बावजूद भी यदि चूक हुई है तो यह निश्चित रूप से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की लापरवाही है.