मौसम विभाग का अलर्ट : राज्य में अगले पांच दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं

Edited By:  |
Reported By:
mausam vibhag ka alart mausam vibhag ka alart

रांची:झारखंड में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अभी चल रहे नवरात्र,रमजान और चैती छठ त्योहारों में गर्मी से राहत की संभावना नहीं है. आने वाले कुछ दिन तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं देखी जा रही है. जैसा कि मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान था,पिछले24घंटों में राज्य का तापमान शुष्क रहा और और राज्य के पश्चिमी भाग में लू की स्थिति बनती हुई देखी.

झारखंड में अधिकतम तापमान (Jharkhand maximum temperature)डाल्टनगंज में42.8डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य के मुख्य शहरों के तापमान में राजधानी रांची में38.8डिग्री सेल्सियस,जमशेदपुर में41डिग्री सेल्सियस,बोकारो थर्मल में39.5डिग्री सेल्सियस,चाईबासा में40.6डिग्री सेल्सियस,देवघर और गोड्डा में42डिग्री सेल्सियस और गिरिडीह में39.9डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले कुछ दिन और झारखंड में अधिकतम तापमान में कुछ बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी लू चलेगी. झारखंड के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है, जिस कारण क्षेत्र में आंशिक बादल देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.


Copy