मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
रांची : झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम 5 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी.

बुधवार, 30 सितंबर 2026
Liveरांची : झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम 5 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी.
रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र होली की छुट्टियों के बाद आज से फिर शुरु हो रही है. बजट सत्र में प्रश्नकाल के बाद विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद होगा और सरकार इस पर उत्तर देंगे. यह सत्र सत्तापक्ष और विपक्ष के लिए काफी अहम होगा. इसमें कानून व्यवस्था, विकास योजनाओं और बजट पर चर्चा होगी. 9 मार्च से 13 मार्च के बीच विधानसभा में बजट के विभिन्न अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा होगी. पथ, भवन ओर नगर विकास विभाग की अनुदान मांगों पर वाद विवाद पर सरकार का उत्तर होना है.
रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित 'बाहा पर्व' में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां पारम्परिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की. परंपरा के अनुरूप पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू एवं कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नेमरा के ग्रामीणों के साथ 'बाहा पूजा' के लिए अपने निवास स्थान से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे. मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों का उत्साह चरम परमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 'बाहा पर्व' में शामिल होने अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर नेमरा सहित आस-पास क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित नजर आए. संस्कृति के अनुरूप नेमरा के ग्रामीण ढोल-नगाड़ा एवं मांदर बजाते हुए मुख्यमंत्री के साथ जाहेर थान पहुंचे. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्द्धन किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया.मुख्यमंत्री सपरिवार पहुंचे नेमरामुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित सपरिवार दो दिवसीय दौरे पर नेमरा पहुंचे. मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास क्षेत्र के लोग नेमरा गांव पहुंचे तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात की. मुख्यमंत्री भी आत्मीयता के साथ लोगों से मिले एवं उनकी बातों को सुना. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को 'बाहा पर्व' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
रांची : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता अपने पति बन्ना गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री आवास रांची पहुंची. मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने सीएम हेमन्त सोरेन से मुलाकात की है. बता दें कि मानगो नगर निगम में मेयर पद पर चुनाव में मिली जीत के बाद नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता पहली बार सीएम हेमन्त सोरेन से मुलाकात की हैं. सुधा गुप्ता राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता की धर्मपत्नी हैं. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आशीर्वाद मिला है. उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. स्वच्छ और विकसित मानगो बनाएंगे.
रांची : सिद्धको फेड के द्वारा लघु वनोत्पादों के संग्रहण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर रांची के पलाश सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कार्यशाला का उद्घाटन किया. इस मौके पर वनोपज को बढ़ावा देने, उसके मूल्य निर्धारण और बेहतर बाजार के साथ किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तीन महत्वपूर्ण MOU किया गया. इसमें सिद्धको फेड के साथ ICAR NISA का ब्रूड बैंक को लेकर MOU , सिद्धको फेड के साथ झासको लैंप और लखीश्वरी लाह उद्योग का MOU और सिद्धको फेड के साथ वाइल्ड हार्वेस्ट वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ MOU शामिल है. इस कार्यशाला का संदेश सहकार से समृद्धि रहा . इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप अपना उत्पाद तैयार करने की जरुरत है. सरकार इसके लिए किसानों को पूर्ण सहयोग करने के लिए हर कदम पर तैयार है. वनोपज को बढ़ावा देने और उसका सही मूल्य किसानों को दिलाने की सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का 29 प्रतिशत भूमि वन से आच्छादित है. ऐसे में वन भूमि को संजो कर रखना हम सब की नैतिक जिम्मेवारी है. ये धन की तरह है. इसके लिए दीर्घकालिक सोच के साथ कदम बढ़ाना होगा. मंत्री ने कहा कि राज्य में वनोपज पर एक बड़ी आबादी आश्रित है. सरकार इसे बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने की कार्य योजना बनाने में जुटी है. लोगों की सोच है कि सिर्फ उद्योग से ही विकास या रोजगार संभव है, लेकिन ये सच नहीं है. आज कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता जैसे विभाग से जुड़कर लोग बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं. मत्स्य पालन में झारखंड ने ऊंची छलांग लगाई है. राज्य में 4 लाख मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है. दुग्ध उत्पादन का आंकड़ा भी प्रति दिन 3 लाख लीटर तक पहुंच गया है. सिद्धको फेड की पहल पर टरबीबा फाउंडेशन ने राज्य के किसानों से 47 रुपए की दर पर करंज की खरीद की है. ये एक बड़ी सफलता है. मडुआ की खेती 20 हजार हेक्टेयर से बढ़ कर 1 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है. मंत्री ने कहा कि ये झारखंड का असल बदलाव है जिसे समझने की जरूरत है. वनोपज को आर्थिक रूप से जोड़कर किसानों को लाभ पहुंचाया जा सकता है. कार्यशाला में मुख्य रूप से पीसीसीएफ रांची संजीव कुमार सिंह, ICAR निसा के निदेशक डॉ. अभिजीत कर, सिद्धको फेड के सी ई ओ शशि रंजन , DFO गिरिडीह मनीष तिवारी , ISB के कामिनी सिंह , राकेश कुमार , प्रकाश कुमार , अभिनव मिश्रा , नाबार्ड के DGM, सोसाइटी के MD और राज्य भर से आए किसान मौजूद रहे.
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरु हुई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सदन में 14 वीं झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उम्र सीमा में छूट देने की घोषणा की है. जेपीएससी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का कट ऑफ डेट 2022 कर दिया गया है. पहले जेपीएससी के नोटिफिकेशन में कट ऑफ डेट 2026 था. सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.सदन में शनिवार को प्रश्न काल के दौरान विधायकों ने कई मुद्दों को उठाया. विधायक जयराम महतो ने स्टेट एस्टेब्लिशमेंट कमेटी में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का मामला उठाया. वहीं विधायक हेमलाल मुर्मू द्वारा साइबर ठगी मामले पर मंत्री योगेन्द्र महतो ने जवाब देते हुए कहा साइबर ठगी से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए 95 फीसदी मामलों का निपटारा हो चुका है. सदन में मंत्री दीपक बिरुवा ने विधायक राजेश कच्छप द्वारा पूछे गये सवाल पर कहा बैकलॉग रिक्तियां दिखा कर नियुक्ति सुनिश्चित किया जाएगा. वहीं सदन में विधायक रामेश्व उरांव ने हाथियों के मामले को उठाया. बोले एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर सरकार बनाएगी क्या ? हाथी भी घायल होते हैं उनको बचाने के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट बनाएगी. मंत्री ने इस पर जवाब देते हुए कहा एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर बनाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ चुकी है. 2 वाइल्ड वेटरनरी यूनिट पर विचार हो रहा है.आजसू विधायक निर्मल महतो ने हाथियों द्वारा मारे गए लोगों के लिए मुआवजा की राशि 4 लाख से बढ़कर 20 लाख करने की मांग सदन के अंदर रखा. कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने भी हाथियों के द्वारा मारे गए लोगों के लिए मुआवजा की राशि 4 लाख से बढ़ाने की मांग रखी है. उनका कहना है अन्य राज्यों में राशि अधिक है. सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथी के मामले को लेकर कहा वर्तमान समय में हाथियों का आतंक बढ़ा है. इसके कई कारण हैं. पर्यावरण भी इसका कारण है. मानव विचार में भी कई परिवर्तन हो रहा है. हाथियों के अलावे अन्य जीव जंतु के लिए हम चिंतित हैं.सभी को एक साथ लेकर sop तैयार कर रहे हैं. जहां ऐसी घटना घटती है जल्द अधिकारी पहुँचें. इसको देखा जा रहा है. मुआवजा की राशि पर कहा अलग अलग जगहों पर राशि अलग अलग है. सरकार इसको देख रही है. घटना बढ़ रही है. जल्द ठोस उपाय की तरफ बढ़ रहे हैं. माइनिंग पर कहा कोई शिकायत नहीं आई है. हाथियों के रास्ते यदि माइनिंग हो रही हैअवैध खनन का मामला विधायक सरयू राय ने सदन में उठाया. कहा अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई. सरयू राय ने सदन में मिले जवाब को चुनौती दी. वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सदन में 14 वीं झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उम्र सीमा में छूट देने की घोषणा की . जेपीएससी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का कट ऑफ डेट 2022 कर दिया गया है. पहले जेपीएससी के नोटिफिकेशन में कट ऑफ डेट 2026 था. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
रांची : झारखंड के गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या पर सियासी हलचल तेज हो गई है. विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मामले में बड़ा बयान दिया है. पर्यटन मंत्री सुधीर कुमार सोनू ने साफ कहा है कि दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे. गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता राकेश महतो की बीती रात हत्या कर दी गई. मंत्री के मुताबिक, परिवार से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे किसी ने फोन कर उन्हें घर से बुलाया, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे. सुबह ग्रामीणों ने एक स्थान पर उनका शव देखा.ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि टेक्निकल इनपुट के मुताबिक रात 12 बजे तक राकेश महतो का फोन ऑन था. उन्होंने दो टूक कहा— जो भी इसके पीछे है, वह कानून के हाथों से बच नहीं पाएगा. वहीं सदन के अंदर विपक्ष के नदारत होने पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि इसका जवाब नेता प्रतिपक्ष को देना चाहिए और नगर निकाय चुनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि समर्थित उम्मीदवारों को जिताने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. वहीं बजट सत्र पर मंत्री का कहना है कि इस बार का बजट प्रगतिशील होगा. जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप होगा और “हाथी उड़ाने वाला बजट” नहीं होगा.
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरु हो गई है. प्रश्नकाल के साथ आज सदन की कार्यवाही शुरु हुई है. आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के तीसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी. सदन में विधायक जयराम महतो ने स्टेट एस्टेब्लिशमेंट स्टैंडिंग कमेटी में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का मामला उठाया है. राज्य स्तरीय स्थापना समिति में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का क्या सरकार विचार रखती है. मंत्री ने जवाब देते हुए कहा ऐसा विचार सरकार के पास नहीं है. विधायक.... जनता की अपेक्षाएं जनप्रतिनिधियों से होती है. क्षेत्र में तीखे सवालों का सामना करना पड़ता है. प्रशासन को नियंत्रण में रखना चाहिए. इसीलिए इस पर विचार हो. स्थापना समिति में जनप्रतिनिधियों को भी स्थान मिले.मंत्री... दूसरे राज्यों से पत्राचार किया है. अगर होगा तो विचार किया जाएगा.वहीं विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में साइबर ठगी का मामला उठाया.मंत्री योगेंद्र महतो ने इसका जवाब देते हुए कहा साइबर ठगी से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए 95 प्रतिशत मामलों का निपटारा हो चुका है. विभाग दक्ष लोगों को नियुक्त किया है. वहीं विधायक राजेश कछप ने सदन में बैकलॉग वैकेंसी का मामला उठाया.इसका जवाब देते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कितना बैकलॉग है. दिखा कर नियुक्ति सुनिश्चित किया जाएगा. तारांकित प्रश्न के तहत विधायक मंजू कुमारी ने सवाल उठाया. जमुआ प्रखंड के ग्राम चुंगलों में पुलिस op की स्थापना की मांग उठाई.मंत्री योगेंद महतो ने जवाब देते कहा वहां पहले कभी भी op नहीं था.विभाग को जरूरत होगी तो op खोला जा सकता है. आगेविधायक जनार्दन पासवान ने सेवानिवृत्त आयु बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के सरकारी कर्मचारी एवं पदाधिकारी की सेवा निर्मित आयुष 60 वर्ष है जबकि केंद्रीय सेवा के डॉक्टर शिक्षकों एवं झारखंड राज्य के डॉक्टरों एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 है. छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी की सेवानिवृत्ति की आयु 62 है. क्या सरकार सेवानिवृत्त आयु सीमा बढ़ाना चाहती है.वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा हर राज्य अपने आवश्यकता के अनुरूप नियम बनाता है. छत्तीसगढ़ में उनकी जरूरत के हिसाब से उन्होंने आयु सीमा बढ़ाई. छत्तीसगढ़ का अनुसरण कर उम्र सीमा बढ़ाया जाना सही नहीं. क्योंकि हमारे राज्य में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.विधायक ने कहा यहां पर कर्मियों की कमी है. क्या सरकार इस पर विचार करेगी.मंत्री ने कहा इस राज्य में बहुत अधिक संख्या में पढ़े लिखे लोग बेरोजगार हैं. हेमंत सोरेन की सरकार ढंग से नियुक्तियां दे रही है. जो बेरोजगार हैं उन्हें भी अवसर मिलना चाहिए. उम्र सीमा बढ़ाना संभव नहीं है. रिक्त भरे हुए पद हैं उसमें नए लोगों को बहाल किया जाए. मंत्री ने कहा वास्तविक मानदेय आउटसोर्सिंग वालों को नहीं होता. सरकार के संज्ञान में ये बात है हम तय करेंगे कि जो निर्धन हुआ है कमीशन काटकर शेष राशि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिले. सरकार ने आउटसोर्सिंग के लिए आरक्षण नीति फॉलो किया जाएगा.विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने सदन में रखा जेपीएससी 7- 10 में 39 पुलिस उपाधीक्षकों की नियुक्ति हुई है जिनकी सेवा संपुष्टि के लगभग 4 वर्ष के बाद भी नियमित पदस्थापना नहीं हो पाया है.मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा प्रकियाधीन है. हमारी सरकार राज्य की जनता के प्रति जवाबदेह है.विधायक रामेश्वर उरांव ने हाथियों के मामले को उठाया क्या एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर सरकार बनाएगी. हाथी भी घायल होते हैं उनको बचाने के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट बनाएगी. हाथियों का भोजन बांस है जिसकी कमी हो रही है इसे क्या बढ़ाया जाएगा.मंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा महत्वपूर्ण विषय है इसके सार्थक समाधान का कार्य किया जाएगा.
रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी और मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने शनिवार को रिम्स जाकर हाथियों के हमले मे घायल लोगों का हाल चाल जाने. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों को घायलों की अच्छे से इलाज करने का निर्देश दिया. मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने घटना में मृतकों के परिवार, घायलों और इस घटना में क्षति उठाने वाले ग्रामीणों को सरकार के नियमानुकूल मुआवजे की अतिशीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार चिंतित है और जल्द ही इसका कोई ठोस समाधान निकाला जायेगा. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की रात बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में हाथियों के एक झुंड ने एक घर पर हमला बोल दिया. इससे पहले कि लोग अपनी जान बचा पाते, हाथी ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को कुचलकर मार डाला. परिवार के तीन अन्य सदस्य भी हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का रिम्स में इलाज चल रहा है.
रांची:अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड की दृष्टि एवं मिशन के अनुरुप तथा संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने 2 फरवरी 2026 को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के मीडिया सेंटर में ‘स्पोर्ट्स न्यूज़रूम सेट-अप को समझना’ विषय पर एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया.अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं.पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के बीए (जे एंड एमसी) के सभी तीन बैचों तथा एमए (जे एंड एमसी) के दो बैचों के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर 2025-26 के अंतर्गत 2 फरवरी 2026 को आयोजित इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान जेएससीए मीडिया सेंटर का भ्रमण किया.जेएससीए के मीडिया इंचार्ज जे.के. सिन्हा तथा जेएससीए के हाउसकीपिंग विभाग के आर.के. दुबे ने विद्यार्थियों को प्रोडक्शन हाउस, टीवी प्रोडक्शन (हिंदी), ग्राउंड, अमिताभ चौधरी पवेलियन एवं एम.एस. धोनी पवेलियन का भ्रमण कराया, जहाँ थर्ड अंपायर/मैच ऑब्ज़र्वर रूम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कैमरे स्थापित हैं.इसके पश्चात विद्यार्थियों को स्टेडियम की तीसरी मंज़िल पर स्थित प्रिंट मीडिया सेंटर, अंग्रेज़ी टीवी कमेंटेटर्स रूम, हिन्दी कमेंटेटर्स रूम तथा स्टूडियो का भी भ्रमण कराया गया. उल्लेखनीय है कि जेएससीए स्टेडियम भारत का एकमात्र क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें मीडिया सेंटर के लिए समर्पित एक अलग मंज़िल है.प्रसारण एवं मीडिया से संबंधित केंद्रीय मान्यता (एक्रिडिटेशन) का नियंत्रण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधीन है.
रांची:झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी (JSDMS ) के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित ‘झारखण्ड कौशल उत्कर्ष का भव्य समापन समारोह का आयोजन किया. समारोह में राज्य के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखण्ड कौशल उत्कर्ष के 39 विजेताओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को घर के पास ही उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिल सके. झारखण्ड कौशल उत्कर्ष के विजेता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने हुनर का मनवाएंगे लोहामंत्री संजय प्रसाद ने झारखण्ड कौशल उत्कर्ष के 39 विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आप केवल राज्य के विजेता नहीं हैं अपितु आप चीन में होने वाले India Skills Competition 2026 के लिए झारखंड के राजदूत हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने हुनर का लोहा मनवाएंगे और झारखंड को विश्व मानचित्र पर स्थापित करेंगे. बता दें कि प्रतियोगिता के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता आगामी माह में देश के विभिन्न राज्यों - ओडिशा, कर्नाटक एवं तमिलनाडु में होने वाले अगले राउंड के लिए रवाना होंगे. यहाँ से सफल होने वाले प्रतिभागी चीन में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी बना रहा है युवाओं को हुनरमंदमंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह दिन झारखंड के कौशल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है. JSDMS राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाने एवं उन्हें नियोजित/स्वनियोजित करने की दिशा में एक सतत सारथी के रूप में कार्य कर रहा है.औद्योगिक साझेदारी और ग्लोबल प्लेसमेंट (MoUs)कुशल युवाओं के नियोजन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विभाग ने कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ नए समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं. इन साझेदारियों से राज्य के प्रशिक्षित युवाओं के लिए वैश्विक कंपनियों में रोजगार के द्वार खुलेंगे.समारोह के दौरान कौशल प्रशिक्षण के अतिरिक्त अन्य उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए रांची के उप-श्रमायुक्त-सह-जिला कौशल पदाधिकारी एवं उनकी पूरी जिला टीम को मंत्री द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया. टीम के समर्पण और बेहतर प्रबंधन की मंच से सराहना की गई.
रांची : राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इटकी प्रखंड परिसर में DMFT मद से इटकी आजीविका महिला संकुल संगठन के लिए कलस्टर भवन और इटकी के जी एम एस ऊर्दू बालक स्कूल में चार कमरों के निर्माण कार्य योजना का शिलान्यास किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृत्यु दावा सेटेलमेंट के लाभुक स्वo रोहित मिंज की पत्नी मीना मिंज को दो लाख रूपये का चेक भी सौंपा गया. वहीं मुख्य मंत्री ट्रेक्टर योजना अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग द्वारा प्रदत्त मिनी ट्रैक्टर की चाभी एकता सखी मंडल इटकी को सुपुर्द किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण के साथ शिक्षा को बढ़ावा देना है. आज महिलाएं स्वाबलंबन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना इसमें महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि महिला दीदियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी लगन के साथ अपना काम किया. उन्होंने अभाव में कभी भी अपना हौसला कम नहीं किया. महिला समूह से जुड़ी दीदियों को एक साथ बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी. कभी पेड़ के नीचे , तो कभी खुले आसमां के नीचे बैठक करने वाली महिलाओं का अब अपना भवन होगा. महिला दीदियों ने भवन निर्माण के लिए आवेदन दिया था. कलस्टर भवन के निर्माण से अब महिला दीदी भविष्य की कार्य योजना को गति प्रदान कर पाएंगी. JSLPS से जुड़ी दीदियों के लिए वित्तीय प्रबंधन बहुत आवश्यक है. वहीं जी एम एस उर्दू बालक विद्यालय में अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण का शिलान्यास के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इससे छात्रों के नामांकन में बढ़ोत्तरी के साथ छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो पाएगी. वर्तमान पीढ़ी को शिक्षित और समझदार होना जरूरी है. तभी समाज का विकास हो पाएगा. आज मांडर विधानसभा क्षेत्र में सरकार की योजनाएं तेजी के साथ धरातल में आकार ले रही है. मांडर के बूढ़ाखुखरा में 5 हजार एम टी का कोल्ड स्टोरेज बन कर तैयार हो चुका है. बहुत जल्द उसका उद्घाटन किया जाएगा. कोल्ड स्टोरेज के निर्माण से किसानों को अपने उपज को ज्यादा दिनों तक रखने में सहूलियत होगी. शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राजन किस्पोट्टा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, JSLPS प्रतिनिधि संगीता टोप्पो, जिन्नत प्रवीन, अबू माज, मचकुल आलम सिद्दीकी, अब्बास अंसारी, आमना खातून, अंजुल जमाल, अबरार इमाम, JSLPS जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक चाँद ,जिला प्रबंधक देवाशीष चाकी ,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नितेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार को बजट पूर्व गोष्ठी 2026-27 का आयोजन किया गया. राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अबुआ दिशोम बजट का निर्माण कर रही है. बजट पूर्व गोष्ठी में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत कई अधिकारी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने बजट पोर्टल पर बेहतर सुझाव देने वाले 3 लोगों को सम्मानित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा,हर राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने के अपने अपने तरीके होते हैं. झारखंड पिछड़ा राज्य है. राज्य में बड़े पैमाने पर खनन होता है. हम निरंतर बेहतर प्रबंधन के साथ आर्थिक समृद्धि की ओर कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. अभी 1 लाख करोड़ से अधिक का राज्य का बजट है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि हो सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई नीतियां ऐसी होती है जो अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित करती है. पर्यटन,कृषि ,खेल,शिक्षा,आधारभूत संरचना पर हमारा फोकस है. हर काम में पैसे की बाधा आती है. शहरों को विकसित करना है. गांवों को समृद्धि करना है. हमें भी अपनी अर्थव्यवस्था को उसी तरीके से चलाना होगा. कृषि में हमलोग निरंतर प्रयोग कर रहे हैं और अच्छे प्रभाव दिख रहे हैं.
रांची: अमिटी विश्वविद्यालय झारखंड की दृष्टि एवं मिशन के अनुरूप तथा संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से अमिटी विश्वविद्यालय झारखंड (AUJ) के अमिटी लॉ स्कूल की मूट कोर्ट एसोसिएशन द्वारा 29 जनवरी 2026 को ‘मूट कोर्ट: विधिक अभ्यास की नींव’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया.इस अवसर पर अमिटी विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की.कार्यशाला का संचालन एडवोकेट श्रुति भारती, एसोसिएट (कॉर्पोरेट एवं कमर्शियल लॉ), विधि एसोसिएट्स द्वारा किया गया. उन्होंने छात्रों को मूट कोर्ट अभ्यास की बारीकियों से अवगत कराया तथा इसे विधि शिक्षा का एक अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग बताया.वक्ता ने मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में भाग लेते समय ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया.अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में उन्होंने कहा, “मूट कोर्ट कानून के अभ्यास में प्रवेश का पहला कदम है. एक वकील के रूप में आप कभी कोई मामला नहीं हारते, आप कभी खेल से बाहर नहीं होते; आप हमेशा खेल में बने रहते हैं.”उन्होंने छात्रों को चुनौतियों को स्वीकार करने, गहन शोध में संलग्न होने तथा अपने तर्कों को आत्मविश्वास और दृढ़ विश्वास के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया.