रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी और मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने शनिवार को रिम्स जाकर हाथियों के हमले मे घायल लोगों का हाल चाल जाने. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों को घायलों की अच्छे से इलाज करने का निर्देश दिया.

मंत्री इरफान अंसारी और योगेंद्र प्रसाद महतो ने रिम्स में हाथियों के हमले से घायल लोगों से मिले, जाना हाल

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने घटना में मृतकों के परिवार, घायलों और इस घटना में क्षति उठाने वाले ग्रामीणों को सरकार के नियमानुकूल मुआवजे की अतिशीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार चिंतित है और जल्द ही इसका कोई ठोस समाधान निकाला जायेगा.

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की रात बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में हाथियों के एक झुंड ने एक घर पर हमला बोल दिया. इससे पहले कि लोग अपनी जान बचा पाते,हाथी ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को कुचलकर मार डाला. परिवार के तीन अन्य सदस्य भी हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का रिम्स में इलाज चल रहा है.