JHARKHAND NEWS : अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने JSCA मीडिया सेंटर में औद्योगिक भ्रमण किया आयोजित
रांची:अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड की दृष्टि एवं मिशन के अनुरुप तथा संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से,पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने 2 फरवरी 2026 को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA)के मीडिया सेंटर में‘स्पोर्ट्स न्यूज़रूम सेट-अप को समझना’विषय पर एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया.
अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं.
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग,अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के बीए (जे एंड एमसी) के सभी तीन बैचों तथा एमए (जे एंड एमसी) के दो बैचों के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर 2025-26 के अंतर्गत 2 फरवरी 2026 को आयोजित इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान जेएससीए मीडिया सेंटर का भ्रमण किया.
जेएससीए के मीडिया इंचार्ज जे.के. सिन्हा तथा जेएससीए के हाउसकीपिंग विभाग के आर.के. दुबे ने विद्यार्थियों को प्रोडक्शन हाउस,टीवी प्रोडक्शन (हिंदी),ग्राउंड,अमिताभ चौधरी पवेलियन एवं एम.एस. धोनी पवेलियन का भ्रमण कराया,जहाँ थर्ड अंपायर/मैच ऑब्ज़र्वर रूम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कैमरे स्थापित हैं.
इसके पश्चात विद्यार्थियों को स्टेडियम की तीसरी मंज़िल पर स्थित प्रिंट मीडिया सेंटर,अंग्रेज़ी टीवी कमेंटेटर्स रूम,हिन्दी कमेंटेटर्स रूम तथा स्टूडियो का भी भ्रमण कराया गया. उल्लेखनीय है कि जेएससीए स्टेडियम भारत का एकमात्र क्रिकेट स्टेडियम है,जिसमें मीडिया सेंटर के लिए समर्पित एक अलग मंज़िल है.
प्रसारण एवं मीडिया से संबंधित केंद्रीय मान्यता (एक्रिडिटेशन) का नियंत्रण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधीन है.





