

मंगलवार, 15 सितंबर 2026
Live
सरायकेला:पश्चिमी सिंहभूम में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सांसद जोबा माझी ने अपने क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लिया. उन्होंने राजनगर में स्थापित वीर सिंधु कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदिवासी शहीदों को नमन किया. इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि आदिवासी जनजाति पर लंबे समय तक बहुत अत्याचार हुआ है. इसी पीड़ा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने बहुत सोच-समझकर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया. उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़े और साथ ही अपनी परंपरा, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए. सांसद ने आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन और अपनी पहचान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया.
सरायकेला: कोल्हान में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में झारखंड पुलिस, CRPF, कोबरा, झारखंड जगुआर और SSB को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सुरक्षाबलों ने सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष अभियान चलाकर 22 लाख के इनामी 3 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.कुकड़ू हाट हत्याकांड में शामिल था सागर सिंहगिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख के इनामी जोनल कमांडर मदन महतो 5 लाख के इनामी सागर सिंह उर्फ रवि सरदार और उसकी पत्नी 2 लाख की इनामी मीणा पहाड़िया शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 1 AK-47 राइफल, 1 पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।एसपी मनोज स्वर्गीयर ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारीगुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय में एसपी मनोज स्वर्गीयर ने बताया कि गुप्त सूचना पर सबसे पहले कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर से सागर सिंह उर्फ रवि सरदार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में छापेमारी कर मदन महतो और मीणा पहाड़िया को पकड़ा गया। अभियान में कांड्रा, चांडिल और नीमडीह थाना प्रभारी की अहम भूमिका रही।कुकड़ू हाट हत्याकांड में शामिल था सागर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सागर सिंह वर्ष 2019 में कुकड़ू हाट बाजार में दिनदहाड़े 5 पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में भी शामिल था। वह किशोरावस्था से ही नक्सल संगठन से जुड़ा था। नीमडीह थाना क्षेत्र के टेंगाडीह गांव, बेनाडीह टोला का रहने वाला सागर वर्षों तक कोल्हान में संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रहा।मीणा पहाड़िया पश्चिम बंगाल के बलरामपुर की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार संगठन में साथ रहने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और बाद में शादी कर ली।सारंडा से दलमा पहुंचे थे नक्सली पुलिस के मुताबिक, पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में लगातार अभियान के बाद सागर सिंह और असीम मंडल का दस्ता दलमा क्षेत्र में आकर छिप गया था। दलमा सेंचुरी लंबे समय से नक्सलियों का अड्डा रही है। स्व० कोटेश्वर राव उर्फ किशन जी के समय कोंकादासा के बीहड़ों में नक्सली कैम्प चलाकर माओवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता था।पिछले 15-20 दिनों से पुलिस ने गश्त बढ़ा दी थी। इसी दौरान सटीक सूचना पर कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।कोल्हान नेटवर्क को बड़ा झटका एसपी ने कहा कि प्राथमिक पूछताछ में नक्सली नेटवर्क, हथियार सप्लाई, फंडिंग और सहयोगियों के अहम सुराग मिले हैं। यह गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम और पूरे कोल्हान में सक्रिय नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। सुरक्षा बलों का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सरायकेला:खरसावां पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.सरायकेला थाना कांड संख्या 61/2026 की जांच के दौरान गठित एसआईटी ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अख्तर अंसारी उर्फ तेजा, करण बास्के और कृष्णा नाथ उर्फ दुखु को गिरफ्तार किया. पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी की एक पंजीकृत हीरो स्प्लेंडर समेत कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस के अनुसार गिरोह जिले के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में भी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
सरायकेला:खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब एक पेट्रोल कंटेनर में अचानक आग लग गई. आग अगर टैंक तक पहुंच जाती, तो बड़ा विस्फोट हो सकता था, लेकिन चांडिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग कंटेनर के इंजन वाले हिस्से में लगी थी. सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग को टैंक तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया.पुलिस ने आस-पास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया,जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. पुलिस की सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया.चांडिल गोलचक्कर पर पेट्रोल कंटेनर में लगी आग ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी.हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
सरायकेला: बड़ी खबर सरायकेला से आ रही है. जहांमुड़कुम पंचायत के नुआगुड़ा गांव में रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय रौशनी सुरेन और 32 वर्षीय सोनू सरदार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए है.बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब रौशनी की मां सरस्वती सुरेन के श्राद्ध कार्यक्रम में सभी ग्रामीण जुटे हुए थे. तेज बारिश के बीच अचानक शाम 5 बजे वज्रपात होने से सात लोग इसकी चपेट में आ गए.वहीं,सूचना पर गांव पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया.जहां चिकित्सकों ने रौशनी और सोनू को मृत घोषित कर दिया,बाकि घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं,पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन समेत कई नेताओं ने घटना पर दुख जताया है.
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलाईडीह स्थित शीतला मंदिर के पास शनिवार को हुए जगन्नाथ गोप उर्फ 'काड़ा' हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवम प्रमाणिक, संजय नायक , प्रेम नायक,गणेश नायक है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 2 लोहा का रड भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कांड में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
सरायकेला: खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR-2026) के अंतर्गत जिले में शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य तेजी से जारी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 एवं 20 जुलाई को जिले के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.उपायुक्त ने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं को अब तक गणना प्रपत्र (Enumeration Form) प्राप्त नहीं हुआ है या भरा हुआ प्रपत्र जमा नहीं किया है,वे संबंधित बीएलओ/बीएलओ सुपरवाइजर से संपर्क कर प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करना सुनिश्चित करें.उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में प्राप्त गणना प्रपत्रों एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एएसडी सूची (ASDD - Absent, Shifted, Dead & Duplicate) तैयार की जाएगी. इस प्रक्रिया का उद्देश्य निर्वाचक नामावली से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लिकेट प्रविष्टियों का सत्यापन कर उसे अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है.डीसी ने कहा कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली का निर्माण सभी की सहभागिता से ही संभव है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बीएलए-2, बीएलओ एवं आम नागरिकों से भी इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया.उन्होंने अपील की कि प्रत्येक पात्र मतदाता अपना गणना प्रपत्र समय पर प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अवश्य जमा करें, ताकि उसका समयबद्ध संग्रहण, सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जा सके।
सरायकेला:जिला सदर अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है. घटना के बाद परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और निष्पक्ष जांच की मांग की.परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हुई. वहीं, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रीमा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी और अस्पताल पहुंचने के समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी. सभी चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद मां और नवजात को बचाया नहीं जा सका.घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर निष्पक्ष जांच का दबाव बढ़ गया है. अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि मौत की वजह चिकित्सकीय जटिलता थी या इलाज में लपारवाही होने पर हुई है.
सरायकेला:खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक कथित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. जेएसएससी पीजीटी सहायक आचार्य के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये लेने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर चौका थाना पुलिस के हवाले कर दिया है.जेएसएससी अधिकारी बताकर ठगी करने का आरोपपीड़ित अभ्यर्थी ने बताया कि आरोपी ने खुद को जेएसएससी का अधिकारी बताकर नौकरी पक्की कराने का झांसा दिया करता था. शक होने पर उसने ग्रामीणों की मदद से जाल बिछाया. आरोपी के बैग से जेएसएससी भर्ती से जुड़े फर्जी दस्तावेज, कई अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र और अन्य संदिग्ध कागजात बरामद हुए हैं. चौका थाना की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है और पूरे गिरोह की तलाश में जुटी गई है.
सरायकेला:जिले के राजनगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर रोला-खैरबनी मोड़ के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई.हादसे के बाद पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए और दोनों वाहन सड़क किनारे खेत में पलटने के बाद आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे. पुलिस ने दोनों मृत चालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर एनएच-220 को फोरलेन बनाने की मांग उठाई है. लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार बढ़ते दबाव और संकरी सड़क के कारण इस मार्ग पर आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं. फिलहाल पूरे इलाके में इस दुर्घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल है.
सरायकेला: खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर चैनपुर के पास मंगलवार सुबह कोयला लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नहर में गिर गया. हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक अचानक संतुलन खो दिया था, जिसके बाद हाइवा सीधे पुल से नीचे गिर गया.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.ग्रामीणों का आरोप है कि पुल पर दोनों ओर गार्डवाल नहीं है और पुल काफी संकरा होने के कारण यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. लोगों ने प्रशासन से पुल पर गार्डवाल लगाने,सड़क चौड़ीकरण कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
सरायकेला: हिमांशु हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया है. बीजेपी ने सड़कों पर उतरकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है. आदित्यपुर बाजार बंद कराकर हत्याकांड का जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा किसभी आरोपियों को सख्त सजा मिलने तक आंदोलनजारी रहेगा.बीजेपी कार्यकर्ताओं नेबाजार में घूमकर कई दुकानों को कराया बंदआदित्यपुर में हिमांशु हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है, शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाजार में घूमकर कई दुकानों को बंद कराया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक हिमांशु के सभी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और उन्हें कड़ी सजा नहीं मिलती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा.दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांगप्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह सिर्फ बंद तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से मामले की त्वरित सुनवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, आज पूरे दिन बाजार क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल हुए.
जमशेदपुर: जिले में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या मामले ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. आज 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर जमशेदपुर बंद का असर दिख रहा है. शहर की सभी दुकानें बंद हैं और बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर जमशेदपुर बंद को लेकर शहर में व्यापारियों और आम नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. हिमांशु सिंह की हत्या बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हुई थी. इस घटना को लेकर शहरवासियों में भारी आक्रोश है. बीजेपी ने मांग की है कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए,सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई है.बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीते शाम मशाल जुलूस भी निकाला था. आज बंद के दौरान शहर में शांति भंग की कोई घटना नहीं हुई है,लेकिन बाजार पूरी तरह ठप हैं. प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया है.
सरायकेला:खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले पानी की समस्या को लेकर चर्चा में आए इस विद्यालय में अब शिक्षकों की भारी कमी को लेकर छात्राएं आंदोलन पर उतर आई हैं। 10वीं और 12वीं की छात्राओं का आरोप है कि शिक्षकों के अभाव में उनकी पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।छात्राओं ने की शिक्षकों की मांगझारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने शिक्षकों की मांग को लेकर विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि कई विषयों के शिक्षक नहीं होने से नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है। सूचना मिलने पर मीडिया मौके पर पहुंची और छात्राओं की समस्याओं को सुना।ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने दिया समाधान काआश्वासनमामले की जानकारी मिलने के बाद ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने छात्राओं से फोन पर बात कर उनकी मांगों को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में एक माह पहले डीजी सेट लगाया गया था, लेकिन आज तक चालू नहीं हो सका है। विधायक ने जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का भरोसा भी दिया।इंटरस्तर परसाइंस और कॉमर्स की पढ़ाई शुरू करने की भी मांगइधर, कुकड़ू के प्रभारी अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाने और समाधान के लिए पहल करने का भरोसा दिया। छात्राओं ने यह भी मांग उठाई कि इंटर स्तर पर केवल आर्ट्स ही नहीं, बल्कि साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई भी शुरू की जाए।सात दिनों के अंदर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने परआंदोलन की चेतावनीवहीं,छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि तीन से सात दिनों के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति,डीजी सेट चालू करने और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करेंगी. अब निगाहें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर हैं कि आश्वासन कब तक हकीकत में बदलता है.
सरायकेला:1855 की ऐतिहासिक हूल क्रांति के नायकों को याद करते हुए आजसू पार्टी ने मंगलवार को हूल दिवस पर अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित की. अंग्रेजी हुकूमत, जमींदारों के शोषण और अन्याय के विरुद्ध सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने जो साहस दिखाया,वह अतुलनीय है. भारत की आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर सपूतों का योगदान प्रेरणादायी रहा है. आज की युवा पीढ़ी को हूल क्रांति के इतिहास से अवगत कराना जरूरी है,ताकि उनके बलिदान को कभी भुलाया न जा सके.चांडिल के चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए. पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.आजसू पार्टी ने कहा कि 1855 में भोगनाडीह से शुरू हुई हूल क्रांति ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी. यह सिर्फ विद्रोह नहीं, बल्कि जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की लड़ाई थी.बता दें कि 30 जून को हर साल हूल दिवस के रूप में मनाया जाता है. सिदो-कान्हू ने 30 जून 1855 को हजारों संथालों के साथ भोगनाडीह में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था. आजसू पार्टी ने इस दिन को यादगार बनाते हुए नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने की अपील की है.कार्यक्रम में पूर्व चांडिल प्रमुख अमला मुर्मू, भीम महापात्र, देवराज महतो, हिमेश महतो समेत बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
सरायकेला: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीसी ने अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण-परिवहन की रोकथाम पर समीक्षा कर सख्त दिशा-निर्देश दिए.जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथि ने झारखंड मिनरल्स नियमावली और JMMC नियमावली में हुए संशोधनों की जानकारी दी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूर्व बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से संशोधनों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जाए. डीएमओ ने बताया कि जिले के खनन पट्टा क्षेत्रों और ईंट भट्टों का मैपिंग कार्य पूर्ण हो चुका है. इस पर उपायुक्त ने स्टोन क्रशरों और डीलर लाइसेंसधारियों को भी मैपिंग में शामिल करने और सभी प्रखंडों का स्पष्ट सीमांकन प्रदर्शित करने का निर्देश दिया.बालू घाट और परिवहन पर सख्त निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिन बालू घाटों की नीलामी पूरी हो चुकी है,उनके संचालन के लिए ग्राम सभा की स्वीकृति यथाशीघ्र ली जाए। पाटा टोल प्लाजा से लंबित वीडियो फुटेज भी शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया.जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी को खनिज परिवहन वाले वाहनों की नियमित जांच,तिरपाल की अनिवार्य ढंकाई और मासिक निरीक्षण प्रतिवेदन देने का निर्देश मिला. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शेष ईंट भट्टों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपने को कहा गया.उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि एनजीटी अवधि के दौरान नदी तल से किसी भी प्रकार के अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा. बालू के अवैध उत्खन-परिवहन पर रोक के लिए समन्वित-संयुक्त कार्रवाई की जाए.एसपी निधि द्विवेदी ने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, संयुक्त छापेमारी और सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने अवैध खनन-परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.इस बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिले के सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स के सदस्य एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.
सरायकेला: खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को मुहर्रम त्यौहार को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता ने की. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. इस दौरान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.शांति समिति की बैठक में मुहर्रम पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई. अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की.उन्होंने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है. सभी के सहयोग से ही क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सकता है.बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह, अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना एवं ओपी प्रभारी के अलावा जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे.
सरायकेला: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे,आद्रा मंडल में उत्साह के साथ योग कार्यक्रम आयोजित हुए. मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में आद्रा स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे ऑफिसर्स क्लब में भव्य सामूहिक योग सत्र संपन्न हुआ. इस वर्ष योग दिवस की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' - स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग" रखी गई. इसी के अनुरूप प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. पीएम मोदी के संबोधन से शुरू हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए संबोधन और योग सत्र के लाइव प्रसारण के साथ हुआ. इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक,शाखा अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने एक साथ योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया. प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों ने आसनों का सही तरीका सिखाया.रेलवे कर्मचारियों ने किया योगासनआद्रा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशन, स्वास्थ्य इकाइयां, रनिंग रूम, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य कार्यस्थलों पर भी बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम हुए. रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग का महत्व आम लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया. तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशकार्यक्रमों के जरिए प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन,शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था में योग की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया. मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और आम नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, नियमित योगाभ्यास को प्रोत्साहित करना और "स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन" का संदेश फैलाना रहा.
सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बामणी नदी किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गई है. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. खून से लथपथ हालत में शव बरामद होने पर लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए.हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंकावहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों के बीच हत्या किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. पुलिस आस-पास के गांवों में शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.कुकड़ू मेंबालू माफिया परहत्या कर शव फेंकने का आरोपवहीं, दूसरी घटना कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के पास हुई है. जहां 70 वर्षीय सनातन गोप का शव मिलने पर सनसनी फैल गई. बालू माफिया पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा है. चौकेगड़िया मैदान में खून से लथपथ हालत में शव बरामद हुआ है. मृतक के पास से साइकिल और टॉर्च लाइट मिली है. ग्रामीणों का आरोप,अवैध बालू खनन से बढ़ रहे हादसे मौके पर पहुंची तिरुलडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि तिरुलडीह के स्वर्णरेखा नदी से अवैध बालू खनन धड़ल्ले से चल रहा है. बालू लोड कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और चांडिल-नीमडीह की ओर हाईवा-ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलते हैं. लोगों का कहना है कि अवैध बालू खनन से हादसे बढ़ रहे हैं. ग्रामीणों ने दावा किया कि दो दिन पहले नीमडीह थाना क्षेत्र के जानूम पलाशडीह गांव में ट्रैक्टर ने अमोनि महतो नामक महिला को कुचल दिया था. अब शुक्रवार रात फिर सनातन गोप को कुचलने के बाद बालू माफिया द्वारा मृतक के शव को उठाकर मैदान में डाल दिया गया ताकि मामला दूसरी दिशा में मोड़ दिया जाए.