सरायकेला: बड़ी खबर सरायकेला से आ रही है. जहांमुड़कुम पंचायत के नुआगुड़ा गांव में रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय रौशनी सुरेन और 32 वर्षीय सोनू सरदार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए है.

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब रौशनी की मां सरस्वती सुरेन के श्राद्ध कार्यक्रम में सभी ग्रामीण जुटे हुए थे. तेज बारिश के बीच अचानक शाम 5 बजे वज्रपात होने से सात लोग इसकी चपेट में आ गए.

वहीं,सूचना पर गांव पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया.जहां चिकित्सकों ने रौशनी और सोनू को मृत घोषित कर दिया,बाकि घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं,पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन समेत कई नेताओं ने घटना पर दुख जताया है.