
NAWADA में भारी सुरक्षा के बीच महिला कैदी ने वार्ड सदस्य के लिए भरा नामांकन
शराब मामले में एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने भेजा था जेल NAWADA:-बिहार पंचायत चुनाव में कई रंग दिख रहें हैं।नवादा में शराब तश्करी के आरोप में जेल में बंद एक महिला पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने उतरी है। मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पतलुका की एक महिला शराब मामले में नवादा जेल में बंद है।इस महिला कैदी ने पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन का पर्चा भरा है।जेल में बंद महिला कैदी सुमित्रा देवी ने सुघड़ी पंचायत के वार्ड 5 से वार्ड सदस्य पद के लिए अपना नामांकन कै पर्चा भरा है। सुमित्रा देवी ने बताया कि लगातार दो टर्म से वह अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रही है और इस बार भी प्रत्याशी के रूप में वार्ड सदस्य पद से अपना नामांकन करवाई हूं ।उन्हें उम्मीद है कि पहले की तरह ही जनता का समर्थन उसे मिलेगा।वहीं शराब तश्करी के आरोप के सवाल का जवाब देते हुए सुमित्रा देवी ने कहा कि चुनाव में खड़े होने से रोकने के लिए उन्हें शराब तश्करी मामला में साजिश के तहत फंसाया गया है।सुमित्रा की मानें तो विरोधियों ने बिचाली के पुंज में दो बोतल शराब छिपा कर रख दिया गया और पुलिस को सूचना दे दी।ये लोग चाहते थे कि जेल जाने के बाद मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगी पर उन्हें न्यायालय और अपने वार्ड की जनता पर पूरा विश्वास है। वही समित्रा के भाई अरविंद कुमार ने बताया कि 4 सितंबर को न्यायालय में बहन को चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया था।न्यायालय कसे अनुमति मिलने के बाद नामांकन करवाया है।नामांकन करवाने के बाद सुमित्रा को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नवादा जेल लेकर चली गयी।वहीं जेल से भारी सुरक्षा के बीच वार्ड सदस्य का नामांकन करने वाली वार्ड पार्षद सुमित्रा देवी मामले की चारो तरफ चर्चा हो रही है। नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट
