मीडिया पर एकपक्षीय खबर चलाने का लगाया आरोप,कहा- खबर प्रकाशित करने से पहले मेरा पक्ष भी जानना चाहिए था
रांची: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगाए गए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के जरिए उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने मीडिया की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मामले को एकपक्षीय तरीके से प्रस्तुत किया गया। खबर सामने लाने से पहले उनका पक्ष भी लिया जाना चाहिए था।

भूषण बाड़ा ने कहा कि इस मामले को लेकर वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह अपनी छवि खराब करने की कोशिश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

गौरतलब है कि विधायक पर नाबालिग की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। मामले की जांच पुलिस कर रही है। विधायक ने इन आरोपों को खारिज किया है।

रांची राजेश पाठक की रिपोर्ट