इन गांवो के लिए जिला प्रशासन ने एनजीओ की सहायता से फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की
गया: केन्द्र और बिहार सरकार कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है।इसके साथ ही समय समय पर महाकैंप का आयोजन किया जा रहा है।इस अभियान का असर दिखा भी रहा है ।मोक्ष और ज्ञान की नगरी गया में विशेष रूप से दिख रहा है।यहां के 10 गांव के सौ फीसदी लोगों ने कोरोना का टीका लेकर रिकार्ड बनाया है।गांव वालों के इस कदम की चौतरफा तारीफ हो रही है।
सौ फीसदी कोरोना करोना वाले गांव के लोगों को जिला प्रशासन विशेष सुविधा देने जा रही है।इन ग्रामीणों के लिए जिला प्रशासन ने एनजीओ की सहायता से फ्री एंबुलेस के सेवा शुरू की है।इस सेवा की शुरूआत डीएम अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह एंबुलेंस विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं के आर्थिक मदद से बोधगया की गैर सरकारी संस्था द्वारा मुहैया कराया गया है।
बता दें कि यह एंबुलेंस उन 10 गांव के लिए फ्री उपलब्ध रहेगा, जहां के लोग पूर्णतः वैक्सिनेट हो चुके हैं।एबुलेंस को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बात करते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सिविल सोसाइटी के द्वारा महामारी में भागीदारी निभाने का यह एक बेहतर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता आए इसके लिए इस संस्था की ओर से यह एक सकारात्मक पहल की गयी है।संस्था का यह कदम दर्शाता है कि कोरोना के प्रति जागरूकता की मुहिम में सिविल सोसाइटी भी आगे है। हम इसके लिए ट्रस्ट से जुड़े लोगों को धन्यवाद देते हैं।
वही फ्री एंबुलेंस की सेवा देने वाले एनजीओ के चेयरमेन विवेक कुमार कल्याण ने बताया कि संस्था के द्वारा वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने के लिए पूर्व से ही कई सकारात्मक पहल किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नई पहल की गई है, जिसके तहत पूर्णतः वैक्सीनेट हो चुके 10 गांव के लिए फ्री एंबुलेंस दिया जा रहा है।
रिपोर्ट- प्रदीप कुमार सिंह,गया

