
रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने प्रेमी की जमकर पिटाई
SAMASTIPUR:-बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई की गयी।इस पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रात के अंधेरे में हाथ-पैर बांधकर पिटाई की जा रही है। प्रेमी की पिटाई का यह मामला समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक प्रेमिका से मिलने अपने दोस्त के साथ पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पहले पकड़ लिया और फिर हाथ-पांव बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में प्रेमी युवक स्पष्ट कह रहा है कि उसे मिलने के लिए प्रेमिका खुद बुलायी थी। मगर स्थानीय लोग युवक की बात पर ध्यान देने के बजाय उसकी पिटाई करते रहे।स्थानीय लोगों की मानें तो प्रेमी युवक अपने गांव में सैलून का दुकान चलाता है और एक युवति से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।वह अक्सर प्रेमिका से मिलने उसके इलाके में जाया करता था।उसकी इस गतिविधि से कुछ लोग नाराज थे और सबक सिखाने की तैयारी में थे।यही वजह है कि जब वह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उस मुहल्ले में गया तो स्थानीय लोग ने उसे रंगेहाथ पकड़ा लिया और फिर जमकर धुनाई कर दी।।वही इस मामले में विभूतिपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।समस्तीपुर से मंटून की रिपोर्ट
