रांची- नियोजन नीति और नमाज के लिए कमरा आवंटन विवाद पर अब बीजेपी अग्रेसिव मूड में आ गयी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में झारखंड बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता 8 सितम्बर को विधानसभा का घेराव करेंगे। एक बयान जारी कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि कल 8सितंबर को पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचकर झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने सरकार से टकराव की भाषा छोड़ सद्भाव एवम सहमति की भाषा बोलने का अनुरोध किया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनमुद्दों पर हरसंभव संघर्ष केलिये कमर कस चुके हैं।

बीजेपी ने नयी नियोजन नीति और विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन करने को बीजेपी ने अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। दो दिनों से बीजेपी विधायक सदन के अंदर और बाहर ढोल, मंजीरा, डमरु बजाकर और हनुमान चालीसा पढकर अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं उसके कार्यकर्ता पूरे राज्य के अलग अलग जिलों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिलों में बीजेपी नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन भी सौपा है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अनुसार, राज्य सरकार विकास के मुद्दे छोड़ टकराव के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है।