PALAMU : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के टॉप कमांडर 25 लाख के ईनामी विमल उर्फ राधे श्याम यादव के आत्मसमर्पण कर दिया है।विमल ने रांची में सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां विमल को गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है|

विमल यादव बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है| माओवादी के टॉप कमांडर अरविंद जी उर्फ देवकुमार सिंह के निधन के बाद बूढ़ा पहाड़ के इलाके में विमल यादव माओवादियों का सबसे मजबूत कमांडर था| अरविंद की मौत के बाद सुधाकरण को बूढ़ा पहाड़ का कमांडर बनाया गया था, लेकिन सुधाकरण ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद विमल ने बूढ़ा पहाड़ की कमान संभाली थी,लेकिन जबसे विमल प्रेम संबंध में पड़ा बूढ़ा पहाड़ की कमान मिथिलेश मेहता को दी गई, जिसके बाद विमल यादव का कद बूढ़ा पहाड़ के इलाके में कम हो गया था|प्रोमिका के प्यार के आगे झुककर विमल यादव कुछ दिनों पहले ही बूढ़ा पहाड़ के इलाके से हथियार के साथ भाग गया था और आत्मसमर्पण की कोशिश कर रहा था| मौका मिलते ही विमल यादव ने छत्तीसगढ़ के पिपरढ़ाब की रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ विमल यादव ने रांची में सरेंडर कर दिया|

तीन दर्जन से अधिक हमले का है आरोपी है विमल

माओवादियों ने वर्ष 2013-14 से बूढ़ा पहाड़ के इलाके को अपना यूनिफाइड कमांड बनाया था| इसके बाद से ही विमल यादव बूढ़ा पहाड़ इलाके में सक्रिय हो गया| पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में विमल यादव के खिलाफ नक्सली हमले, हत्या जैसे 3 दर्जन से अधिक कांड में शामिल रहने का का आरोप है| 2011 में लातेहार में चतरा सांसद के काफिले पर हुए हमले में 11 जवान शहीद हुए थे, इस हमले का नेतृत्व भी विमल यादव कर रहा था| 2012-13 में कटिया हमला जिस हमले में 17 जवान शहीद हुए थे और 2013-14 में गढ़वा के भंडरिया थाना प्रभारी पर हमला जिसमें थाना प्रभारी सहित 12 जवान को शहीद हुए थे, इन सभी हमलों का मास्टरमाईंड विमल यादव ही है| 2018-19 में बूढ़ा पहाड़ के इलाके में हमला हुआ था, जिसमें 6 जवान शहीद हुए थे

रिपोर्ट – श्रवण सोनी, पलामू