PATNA:-बिहार के गांव-देहात में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर काफी चहल-पहल दिख रही है।इस चुनावी महोत्सव के दौरान कई अलग-अलग रंग दिख रहें हैं।इसका एक रंग मोक्षनगरी गया में देखने को मिला..जब कई सालों से मुखिया का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवक को जब अंतिम समय में नामांकन कराने में कागजी परेशानी सामने आयी तो उसने तुंरत ही बगल के गांव के एक लडकी से मंदिर में जाकर शादी रचा ली और शादी के जोड़े में मंदिर से सीधे चुनाव कार्यालय पहुंचकर नव नवेली दुल्हन का मुखिया पद के लिए नामांकन करवा दिया।
जाति प्रमाणपत्र की वजह से नामांकन में हुई परेशानी
मुखियागिरी के लिए हुई इस अनोखी शादी का यह मामला गया जिला के खिजरसराय प्रखंड के खोरम पंचायत के बिंददौर गांव का है।मिली जानकारी के अनुसार यहां का युवक राहुल अपने पंचायत का मुखिया बनना चाहता है।इसके लिए वह पिछले तीन साल से पंचायत में सामाजिक काम कर रहा है।वह मुखिया पद पर नामांकन के लिए जब चुनाव कार्यालय पहुंचा तो उससे जाति प्रमाण पत्र की मांग की गयी जो उसके पास नहीं था।नया जाति प्रमाणपत्र बनाने में भी अड़चन आ रही थी.इस वजह से उसका नामांकन नहीं हो पाया और मुखिया बनने का उसका सपना चुनाव लड़ने से पहले ही खत्म होता हुआ दिखने लगा।
खिजरसराय के खोरम पंचायत में हुई अनोखी शादी
चुनाव कार्यालय से निराश लौटे राहुल के मन में एक तरकीब सुझी..अभी तक कुंवारा जीवन जी रहे रहे राहुल ने शादी कर पत्नी को चुनाव लड़वाने का आइडिया उसके दिमाग में आया..इसके लिए उसने अपने परिवार की सहमति से बगल के नौडीहा गांव की अपनी जाति की सरिता नामक लड़की से शादी की बात चलाई और लड़की के परिवार द्वारा हामी भरते ही बिना किसी मूहूर्त के नामांकन के अंतिम दिन वह सूर्य मंदिर में सरिता के साथ शादी के फेरे ले लिये और सात जनम तक साथ निभाने के वादा के साथ ही इस चुनाव में हर हाल में मुखिया बनाने का वचन दिया राहुल ने अपनी पत्नी सरिता को दिया है..
शादी के बाद मुखिया का नामांकन करने पहुंची दुल्हन
शादी के बाद मंदिर से घर जाने के बजाय दोनो शादी के जोड़े में ही चुनाव कार्यालय पहुंच गयें जहां सरिता ने मुखिया पद के नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया।प्रदीप की नव नवेली दुल्हन सरिता पढी-लिखी है और उसका जाति प्रमाणपत्र पहले से बना हुआ था..इसलिए मुखिया पद के नामांकन के लिए किसी तरह की परेशानी सरिता को नहीं हुई।
अबकी मुखिया कैसी हो..नइकी दुल्हन जैसी हो
खिजरसराय प्रखंड कार्यालय परिसर में नई नवेली दुल्हन सरिता अपने पति साथ जब मुखिया पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करने पहुंची तो प्रखंड कार्यालय परिसर एवं आस-पास के इलाके में लोगों की भीड़जुट गयी।हर कोई नये दुल्हे और दुल्हन के शादी और मुखिया के लिए नामांकन की चर्चा कर रहा था।नामांकन के बाद उनके समर्थकों ने नव-दंपति को फूल-मालाओं से लाद दिया और नारा लगाया कि 'अब की मुखिया कैसी हो, नई नवेली दुल्हन जैसी हो'
ईश्वर सब अच्छा ही करता है
वहीं मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए नव नवेली दुल्हन सह मुखिया प्रत्याशी सरिता देवी ने कहा कि वह अपने पति के सहयोग से मुखिया बनकर पूरे पंचायत के लोगों की सेवा करेगी।वहीं दुल्हा प्रदीप ने कहा कि यह सब एकाएक हो गया है...ईश्वर की कृपा से जो होता है..वह अच्छा ही होता है और उन्हें उम्मीद है कि इस पंचायत चुनाव में भी उनके लिए कुछ अच्छा ही होगा।


अरूण चौरसिया,कशिश न्यूज