चाईबासा में पुलिस ने 2 अज्ञात व्यक्तियों का शव किया बरामद
चाईबासा:बड़ी खबर चाईबासा से है जहां पुलिस ने बंदगांव थाना क्षेत्र के फुलझड़ी नदी के पास2अज्ञात व्यक्तियों का शव बरामद किया है. दोनों की हत्या पीएलएफआई दस्ता द्वारा आपसी प्रतिद्वंदता में की गई है. दोनों मृतक भी पीएलएफआई दस्ते का सदस्य रहा है और दोनों मृतकों का आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने मौके से पिस्टल,गोली,पीएलएफआई का लेवी रसीद आदि बरामद किया है.पुलिस ने बताया कि02.03.25को रात्रि में बन्दगाँव थाना अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि फुलझरी नदी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मृत अवस्था में देखा गया है. चाईबासा पुलिस के द्वारा अभियान संचालित कर उसका सत्यापन किया गया. सत्यापन के क्रम में दोनों का शव की पहचान (1)परबेल सांडी पूर्ति पे० संतोष सांडी पूर्ति,ग्राम बारी माईलडीह,थाना- बंदगाँव,जिला- प० सिंहभूम एवं (2)आशिक तांती उर्फ गुलटु उम्र करीब28वर्ष पिता- स्व० गनेश तांती,ग्राम- मुरुमबुस,थाना-बन्दगाँव,जिला- प० सिहभूम के रुप में हुई.प्राप्त सूचनानुसार अभी तक यह बात प्रकाश में आई है कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के आपसी प्रतिद्वन्द में इन दोनों की हत्या पीएलएफआई के अन्य दस्ता सदस्य द्वारा की गई है. उक्त दोनों मृत व्यक्तियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है :-मृतक-परबेल सांडी पूर्ति,पे० संतोष सांडी पूर्ति,ग्राम बारी माईलडीह,थाना- बंदगाँव,जिला- प० सिंहभूम का अपराधिक इतिहास :-01.बन्दगाँव थाना काण्ड सं0-11/23,दिनांक-27.03.23,धारा-332/384/385/414/120(B)भा०द०वि०.02.बन्दगाँव थाना काण्ड सं0 23/23,दिनांक-09.08.2023,धारा-379/384/385/414/120(B)भा०द०वि०03.बन्दगाँव थाना काण्ड सं0-32/23,दिनांक04.12.2023,धारा379/384/385/414/120(日)भा०द०वि०, 25(1-B)a/25 (1-A)/26ऑर्म्स एक्ट एवं17सी०एल०ए०.मृतक - आशिक तांती उर्फ गुलटु उम्र करीब28वर्ष पिता- स्व० गनेश तांती,ग्राम- मुरुमबुरा,थाना बन्दगाँव,जिला-प० सिहभूम का अपराधिक इतिहास :-01.बन्दगाँव थाना काण्ड सं0-28/16,दिनांक08.12.16,धारा-323/506भा०८० वि० एवं314डायन प्रथा प्रतिशोध अधिनियम02.बन्दगाँव थाना काण्ड सं0 16/22,दिनांक-20.05.2022,धारा-25(1-B)a/25 (1-A)/26आतं एक्ट.बरामद सामानों का विवरणः-01.एक देशी पिस्टल मैंगजीन सहित02.पिस्टल का एक जिंदा गोली जिसके पेंदे पर7.65केएफ लिखा हुआ.03. 12बोर का2जिंदा गोली04मोबईल03पीस05.पीएलएफआई का लेवी रसीद06.एक काला रंग का पीठु बैग.07.402रुपया नगद08. अन्य आवश्यक समाग्री
