DGP अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों, Splinter एवं अपराधियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने हेतु दिया निर्देश
चाईबासा: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों, Splinterएवं अपराधियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिया है. प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल,मोध्छु,अनल,असीम मंडल,अजय महतो,सागेन अंगरिया,अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान / सारंडा एवं पोड़ाहाट क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है,जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस,कोबरा209 BN, 203 BN, 205 BN,झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ०60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN. 11 BNकी टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि माओवादीRCMअमित मुण्डा जो15लाख का इनामी नक्सली है अपने दस्ता,जिसमेंZCMसंजय गंझू, SZMप्रभात मुण्डा उर्फ मुखिया, SZCMसालुका कायम, ACMहेमन्ती मंझियाईन एवं अन्य माओवादी उग्रवादी के दस्ता के सदस्यों के साथ पश्चिमी सिंहभूम,चाईबासा जिला के पोड़ाहाट वन क्षेत्र सोनुवा थानान्तर्गत ग्राम विलायती टोला,लोजों,कुदाबुरु,जोजोदा,केराबीर,नचलदा एवं झरगाँव के आस-पास पहाड़ी / जंगली क्षेत्र में भ्रमणशील है. उक्त दस्ता एक बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक,पश्चिमी सिंहभूम,चाईबासा के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया,जिसमें चाईबासा पुलिस एवं कोबरा209 BNको शामिल किया गया. उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक-29.01.2025को समय06.15बजे से06.30बजे पूर्वाह्न के बीच में सोनुवा थानान्तर्गत विलायती टोला के समीप जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) उग्रवादियों की ओर से सुरक्षाबलों को देखकर गोलीबारी शुरु कर दी गई. आत्मरक्षार्थ हेतु सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए. मुठभेड़ उपरांत आस-पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया,जिस दौरान एक पुरूष एवं एक महिला नक्सली का शव एवं हथियार,कारतूस एवं अन्य सामान बरामद की गई. उक्त शव की पहचान प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के1. ZCMविनय गंझू उर्फ संजय गंझू उर्फ बारिया उर्फ मुखन उर्फ संजय पे० मंगल मंझू उर्फ मंगरा,सा०-लोमगा टोला कुसुम,थाना सिमरिया जिला-चतरा एवं2. ACMहेमन्ती मंझियाईन पे०-श्यामलाल मांझी,पता-गोरगोरवा,थाना-नवाडीह जिला-बोकारो के रूप में की गई है.संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी हैमृतक नक्सलियों की विवरणी :-1.जोनल कमेटी सदस्य विनय गंझू उर्फ संजय गंझू उर्फ बारिया उर्फ भुखन उर्फ संजय पे० मंगल मंझू उर्फ मंगरा,सा०-लोमगा टोला कुसुम,थाना सिमरिया जिला-चतरा.2.एरिया कमेटी सदस्य हेमन्ती मंझियाईन पे० श्यामलाल मांझी,पता-गोरगोरवा,थाना-नवाडीह जिला-बोकारो.अभियान दल में शामिल1.चाईबासा जिला पुलिस2.कोबरा209 BN.3.सी०आर०पी०एफ०60 BN.4.झारखण्ड जगुआरसर्च के दौरान शवों के अलावा निम्नलिखित सामान बरामद किया गया हैः-1.इंसास रायफल-022. 5.56एम०एम० जिन्दा करतूस-3133.इंसास मैगजीन-09पीस4.मेट्रोला सेट-05पीस5.डेटोनेटर-286.मैगजीन पाउच-02पीस7.काला वर्दी पेन्ट-04पीस8.काला वर्दी शर्ट-02पीस9.मोबाईल-01पीस10.पेन ड्राइव15पीस11.काला बेल्ट03पीस12.काम्बैट टोपी-02पीस13.पीहू-05पीस14.मोबाईल चार्जर-06पीस15.पावर बैंक01पीस16.रेडियों सेट03पीस17.सुखा बैटरी-07पीस18.09वोल्ट का बैटरी-04पीस19.बैटरी-04पीस20.चार्जर01पीस21.सीलिंग05पीस22.टॉर्च -05पीस23.रस्सी-02पीस24.कंबल-03पीस25.काला गमछा -02पीस26.स्लीपिंग बैग01पीस27.हाथ घड़ी03पीस28.स्टेप्लाईजर -02पीस29.स्क्रू ड्राइवर-03पीस30.जंगल शूज एक जोड़ा31.जूती-05पीस32.लेखन सामग्री33.डायरी34.पानी बोतल12पीस35.सिविल कपड़ा36.छाता-04पीस37.05लीटर कैन38.ओ०टी०जी०-02पीस39.अन्य दैनिक उपयोग की सामान।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी किये गये SOP / दिशा-निर्देशों के आलोक में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट---
MADAN KISHORE JHA·