चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान सोमवार को गुवा थाना अंतर्गत गुवा और रोवाम रोड के बीच गंगदा के पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 2 आईईडी बम बरामद किया है. इसके बाद सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ता की सहायता से उसी स्थान पर बम को ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया.

चाईबासा में 2 IED बम बरामद, बम को किया गया डिफ्यूज

बता दें कि प्रतिबंधित भा.क.पा.( माओ.) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल,मोछु,अनल,असीम मंडल,अजय महतो,सागेन अंगरिया,अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस,कोबरा 209 BN,झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60BN,197 BN,174 BN,193 BN,134 BN,26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में प्रतिबंधित भा.क.पा(माओ.) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अजय महतो अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई,जिसके आलोक में आज दिनांक 17.2.2025 से एक संयुक्त अभियान गुवा थाना के आस पास पहाड़ी/जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 17.2.25 को गुवा थाना अंतर्गत गुवा और रोवाम रोड के बीच गंगदा के समीप जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्येश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 2 आईईडी बम किया है. सुरक्षा बलों ने एक 20 किलोग्राम आईईडी और दूसरा 5 किलोग्राम आईईडी बम बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी-

1.20KGका01 IED

2.05KGका01 IED

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट---