हाजीपुर:बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर वैशाली जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वर्षा सिंह ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.

डीएम ने बताया कि प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान कर्मियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का तृतीय रैंडमाइजेशन संपन्न कर लिया गया है.

जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए32तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए16मतदान केंद्र बनाए गए हैं. स्नातक निर्वाचन में35,257और शिक्षक निर्वाचन में2,832मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा को लेकर16जोनल दंडाधिकारी और05सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गई है.

डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि मतदान दलों का डिस्पैच22अक्टूबर को हाजीपुर प्रखंड कार्यालय से किया जाएगा. मतदान23अक्टूबर को सुबह8बजे से शाम4बजे तक होगा. मतदान समाप्ति के बाद पोल्ड मतपेटिकाओं को एमआईटी मुजफ्फरपुर स्थित संग्रहण केंद्र पर जमा कराया जाएगा.

वैशाली से पंकज चौहान की रिपोर्ट—