वैशाली: बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में 2 युवकों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना जन्दाहा थाना क्षेत्र के खोपी बांध वार्ड संख्या5 की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव में घूम रहे दोनों युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया और पेड़ से बांध कर पिटाई की. इसकी सूचना मिलते ही जन्दाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया कर थाने ले गई. फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में भी जुट गई है. पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम अमन कुमार और सतीश कुमार बताया है जो कुशहर खास गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-