मुंगेर : बिहार के मुंगेर में अब आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और किशोरियों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का माध्यम बनेंगे. बिहार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद इसकी जानकारी दी. जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा.

मुंगेर में मंत्री रमा निषाद ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मुंगेर परिसदन में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सिविल सर्जन, जीविका डीपीएम, आईसीडीएस डीपीओ, सभी सीडीपीओ और कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई.

मंत्री ने बताया कि29और30सितंबर एवं एक अक्टूबर को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाएं अपने पोषक क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के25वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगी. मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले पोषाहार का असर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी के रूप में सामने आया है. बैठक के बाद मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की.

मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट –