BIG NEWS : मधुबनी में भारत, नेपाल, सउदी अरब समेत कई देशों के करेंसी के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी: बड़ी खबर मधुबनी से है जहां पुलिस ने भारत, नेपाल, सउदी अरब समेत कई देशों के मुद्रा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई लदनिया थाना क्षेत्र में किया गया है.
मधुबनी एसएसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए जानकारी दिया कि ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में लदनिया थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया. नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का सख्त प्रहार, जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है. साथ ही गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कई देशों के करेंसी भी बरामद हुआ है. जिसमें नेपाल के 11 लाख 42हजार, नेपाली नकली करेंसी 750 रुपये, भारतीय मुद्रा 5लाख 33हजार, सऊदी अरब का करेंसी 6 रियाल जब्त किया गया. एसएसपी योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की तत्परता काफी सख्त रूप में देखने को मिलेगा.





