Hindi News / मधुबनी में युवती से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BIG NEWS : मधुबनी में युवती से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
Reported By:
big news big news

मधुबनी: बड़ी खबर मधुबनी से है जहां खजौली थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद मामले में पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है. घटना में तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं.

बताया जाता है कि खजौली थाना क्षेत्र में गांव का ही एक युवक ने युवती को फोन कर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर उसने युवती से गैंग रेप किया. इसको लेकर युवती के परिजन ने खजौली थाना अध्यक्ष सपन कुमार सिंह को एक लिखित आवेदन दिया जिसमें बीते 28 जून 2026 को रात करीब 1 से 2 बजे के आसपास युवती के साथ घर से थोड़ी दूर एक मुर्गा फॉर्म में बुलाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया. मामला सामने आने के बाद सदर 2 कीSDPOकामनी कौशल ने सर्किल पुलिस अधिकारी मोहम्मद सबर आलम व फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. युवती को मेडिकल जांच व 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है.

सूत्रों की मानें तो युवक युवती को पिछले एक वर्ष से जानता था और दोनों के बीच बराबर मोबाइल पर बातचीत होती थी.