

मंगलवार, 22 सितंबर 2026
Live
गयाजी। पितृपक्ष मेला के अवसर पर गयाजी आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत शुक्रवार को हुई। महावीर मंदिर, पटना की ओर से विष्णुपद मंदिर के समीप निःशुल्क विष्णु रसोई सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन गया जिला अधिकारी (डीएम) शशांक शेखर और महावीर मंदिर स्थान न्यास समिति तथा बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायण कुणाल ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।आचार्य किशोर कुणाल की स्मृति में सेवाइस रसोई की व्यवस्था महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल की स्मृति में की गई है। उनके सेवा और समाजहित के विचारों को आगे बढ़ाते हुए मंदिर ट्रस्ट ने यह पहल की है। समिति के सदस्य सायण कुणाल ने बताया कि पितृपक्ष के पूरे दौरान यह सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी।दोनों वक्त मिलेगा शुद्ध शाकाहारी भोजनसायण कुणाल ने जानकारी दी कि तीर्थयात्रियों को प्रतिदिन दोपहर और रात्रि दोनों समय शुद्ध शाकाहारी भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन पूरी तरह से बिना प्याज और लहसुन का होगा।दिन का भोजन: चावल, दाल, सब्जी, पापड़, चटनी और फिल्टर किया हुआ शुद्ध पेयजलरात का भोजन: पुरी, सब्जी और अचारइस व्यवस्था से दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को शुद्ध भोजन की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा।पितृपक्ष में तीर्थयात्रियों को बड़ी सुविधाहर साल पितृपक्ष में लाखों श्रद्धालु विष्णुपद मंदिर आते हैं और भोजन की शुद्ध व्यवस्था के लिए परेशान रहते हैं। अब मंदिर परिसर के पास ही भोजन उपलब्ध होने से उन्हें न केवल सहूलियत होगी बल्कि समय और धन की भी बचत होगी। यह पहल श्रद्धालुओं के लिए एक वरदान साबित होगी।अन्य स्थानों पर भी चल रही रसोईमालूम हो कि महावीर मंदिर ट्रस्ट पहले से ही श्रीअयोध्या धाम में राम रसोई और सीतामढ़ी में सीता रसोई का संचालन कर रहा है। अब गयाजी में विष्णु रसोई की शुरुआत से यह श्रृंखला और व्यापक हो गई है।उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्यउद्घाटन अवसर पर महावीर मंदिर के एसीईओ बी.के. मिश्रा, मंदिर अधीक्षक के सुधाकरण, आर.सी. शिषाद्री, अंजनी पांडेय समेत कई अधिकारी और स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पटना:-पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर परिचारी संघ का बड़ा आंदोलन। जेडीयू कार्यालय के बाहर मंगलवार को परिचारी संघ ने जोरदार आंदोलन किया। परिचारी संघ के कार्यकर्ताओं और वार्ड सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर पटना स्थित JDU कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।संघ के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि वर्षों से बहाली की मांग को अनसुना किया जा रहा है। उनका कहना है कि पुराने लोगों की बहाली अब तक नहीं की गई, जबकि नई वैकेंसी निकाल दी गई है।आंदोलनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पटना से अंकिता की रिपोर्ट
बिहार- बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आज एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के तहत BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा सहित अन्य प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन तैयारी हेतु एक विशेष वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसकी अध्यक्षता विभाग के माननीय सचिव ने दोपहर 12:30 बजे की।इस वेब पोर्टल के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को घर बैठे ही गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्टल पर स्टडी मैटेरियल, टेस्ट सीरीज, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQs) जैसी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी।यह पहल खास तौर पर मुस्लिम, जैन, सिख, पारसी, ईसाई एवं बौद्ध समुदाय से आने वाले दूरदराज़ क्षेत्रों के छात्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। सचिव महोदय ने अपने संबोधन में इसे "डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवसरों को घर-घर पहुंचाने की दिशा में एक ठोस कदम" बताया।सचिव ने बताया कि भविष्य में इस पोर्टल के जरिए NEET, JEE, BSSC जैसी अन्य परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से इस पोर्टल को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने हेतु सहयोग देने की अपील की।हज भवन, पटना से जारी इस कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए और इस पहल को व्यापक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।
पटना- राजधानी पटना के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से करोड़ों की लागत से बना ‘स्मार्ट टनल’ बारिश के सामने बेबस नजर आने लगा है। पटना जंक्शन के पास स्थित इस स्मार्ट टनल की छत से तेज बारिश के दौरान पानी टपकने लगा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 मई 2025 को स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन किया था। इसे राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए एक अत्याधुनिक समाधान बताया गया था। लेकिन उद्घाटन के महज ढाई महीने बाद ही टनल की छत से पानी टपकने लगा है, जिससे लोगों में नाराज़गी है।भारी बारिश के बीच जब टनल की छत से पानी टपकता देखा गया तो राहगीरों को काफी परेशानी हुई। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी परियोजना में निर्माण के दौरान जल निकासी और वाटरप्रूफिंग की उचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई।स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने इस टनल से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन इतने कम समय में इस तरह की समस्या सामने आना घोर लापरवाही को दर्शाता है। वहीं, विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को हाथों-हाथ लेते हुए सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।अब देखना है कि नगर विकास विभाग और संबंधित एजेंसियां इस निर्माण खामी पर क्या जवाब देती हैं और क्या कोई कार्रवाई की जाती है या यह भी बाकी योजनाओं की तरह 'स्मार्ट कागज़ों' में ही स्मार्ट बनकर रह जाएगा।
पटना- मनेर के पंचायत सचिव संदीप कुमार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र से फोन पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) ने सचिव संदीप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।जानकारी के मुताबिक, विधायक भाई वीरेंद्र ने शिकायत की थी कि सचिव ने फोन पर न सिर्फ़ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि प्रतिनिधि के सम्मान के विपरीत व्यवहार किया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और प्राथमिक जांच के बाद सचिव से जवाब मांगा गया है कि क्यों न उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।बीडीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सचिव को निर्धारित समय सीमा के भीतर लिखित जवाब देना होगा। जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विधायक भाई वीरेंद्र अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला उनके सम्मान से जुड़ा है, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया है। अब देखना है कि सचिव संदीप कुमार अपने पक्ष में क्या स्पष्टीकरण देते हैं।पटना से अंकिता सिंह की रिपोर्ट
पटना- रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक हुई लगभग 12 घंटे की लगातार भारी बारिश के बीच पटना नगर निगम एवं बुडको की टीमों ने जलनिकासी की दिशा में युद्धस्तर पर काम करते हुए उल्लेखनीय प्रयास किए। तेज बारिश के बावजूद नगर निगम के अधिकारी और कर्मी पूरी तरह अलर्ट मोड में शहर के विभिन्न इलाकों में डटे रहे और जलनिकासी सुनिश्चित की।नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विधानसभा, राजेंद्र नगर, मीठापुर, सब्जीबाग, बारी पथ, करबिगहिया, द्वारिकापुरी, बाईपास, दीघा, खेतान मार्केट, गांधी मैदान, एयरपोर्ट और बोर्ड कॉलोनी जैसे निचले क्षेत्रों से कुछ ही घंटों में पानी निकाल दिया गया।शिकायतों पर तत्परता से हुई कार्रवाईनगर निगम के टोल-फ्री नंबर 155304 पर सोमवार शाम 3 बजे तक 207 जलजमाव संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान त्वरित रूप से कर दिया गया है। शिकायतें मुख्यतः पाटलिपुत्र कॉलोनी, पाटलिपुत्र स्टेशन, कंकड़बाग और राजेंद्र नगर से प्राप्त हुईं।नगर निगम के अनुसार, इन क्षेत्रों में जलनिकासी अपेक्षाकृत धीमी थी, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत क्विक रिस्पांस टीमों द्वारा पंप लगाकर जलनिकासी की गई।रात भर एक्टिव रहीं 19 क्विक रिस्पांस टीमेंपटना नगर निगम द्वारा गठित 19 क्विक रिस्पांस टीमें रातभर से एक्टिव रहीं और सभी वार्डों में लगातार जलनिकासी सुनिश्चित करती रहीं। निगम और बुडको के समन्वय से कार्य कर रही इन टीमों में वरिष्ठ पदाधिकारी और फील्ड कर्मचारी शामिल थे। वहीं, सभी संप हाउस की सतत निगरानी की जा रही है। वाटर लेवल की मॉनिटरिंग सीसीटीवी और वॉकी-टॉकी के माध्यम से लगातार की जा रही है। सभी संप हाउस पर तीनों शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।शिकायत के लिए जारी हेल्पलाइनपटना नगर निगम ने आमजनों से अपील की है कि अगर उनके इलाके में जलजमाव की समस्या है तो टोल-फ्री नंबर 155304 पर संपर्क करें। नगर निगम की 24x7 हेल्पलाइन और क्विक रिस्पांस टीमें हर समय एक्टिव हैं और कुछ ही घंटों में समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया गया है।पटना से अंकिता की रिपोर्ट
पटना। भाकपा-माले महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने NDA पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कि एक बयान में कहा है कि बिहार में अपनी निश्चित हार से बौखलाई मोदी-नीतीश सरकार अब चुनाव आयोग के जरिए गरीबों-वंचितों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश कर रही है। यह वोटबंदी ठीक उसी तरह की साजिश है जैसे 2016 की नोटबंदी थी। यह गरीबों को निशाना बनाने वाली एक जनविरोधी कार्रवाई है।दीपंकर भट्टाचार्य ने आगे कहा कि हाल ही में चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया है कि बिहार की मतदाता सूची को एक महीने के भीतर अपडेट किया जाएगा, और इसके लिए राज्य के 8 करोड़ मतदाताओं से नागरिकता संबंधी दस्तावेज मांगे जाएंगे। जिन दस्तावेजों की मांग की जा रही है, वे बड़ी संख्या में गरीब, मजदूर, खेतिहर, प्रवासी मजदूर और वंचित वर्गों के पास नहीं हैं।उन्होंने कहा कि जुलाई का महीना कृषि कार्यों का महीना है। करोड़ों की संख्या में बिहार के मजदूर बाहर हैं। ऐसे में यह प्रक्रिया लाखों लोगों को मतदाता सूची से बाहर करने का जरिया बन सकती है। यह संविधानप्रदत्त सार्वभौमिक मताधिकार पर हमला है और लोकतंत्र की खुली हत्या है। बिहार के मेहनतकश नागरिकों ने लंबे संघर्षों के जरिए जो मताधिकार हासिल किया, उसे हम किसी भी कीमत पर छीने नहीं जाने देंगे।उन्होंने कहा भाकपा-माले सभी नागरिकों से आह्वान करती है कि वे 1 जुलाई से पूरे राज्य में गांव-गांव में अभियान शुरू करें। इस तानाशाही फरमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जनसभाएं और जनांदोलन खड़े करें और अपने वोट और लोकतंत्र की रक्षा करें।
पटना। बिहार यूनाइटेड रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन एवं बिहार रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वार्षिक सामान्य बैठक सह संवाद समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दीप प्रचलित कर किया। इस दौरान मंत्री संजय सरावगी ने सामान्य बैठक तथा संवाद समाधान को संबोधित करते हुए राजस्व प्रशासन से जुड़े पहलुओं पर कई अहम बातें कहीं। कार्यक्रम के दौरान राजस्व व्यवस्था को और अधिक सरल, सुलभ और संवेदनशील बनाने की दिशा में चर्चा की गई। इस वार्षिक सामान्य बैठक सह संवाद समाधान कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार यूनाइटेड रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य शिवम शंकर, बिहार रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद कुमार बिहार राज्य उद्यमी एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
पटना। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू कर दिया गया है। रविवार को पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने इससे जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है। डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। पुनरीक्षण के दौरान सभी वोटरों को 11 प्रमाण पत्र में से कोई एक प्रमाण पत्र आयोग के समक्ष देना है, जिसमें पेंशनधारी का पहचान पत्र, दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाणपत्र, अनुसूचित जनजाति अथवा जाति प्रमाण पत्र, एनपीआर का प्रमाण पत्र, पारिवारिक रजिस्ट्रर और सवरकार की ओर से भूमि के आवंटन का प्रमाण पत्र दे सकते हैं। सभी बीएलओ को फार्म उपलब्ध करा दिया गया एवं सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को फार्म देने का निर्देश दिया गया है। यह कार्य 25 जून से 26 जुलाई तक चलेगा। डीएम ने आगे कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी बीएलओ को शत-प्रतिशत मतदाताओं के घर पर जाकर फार्म को देना है। कम से कम तीन बार बीएलओ मतदाता के घर पर जायेंगे। सभी को प्रपत्र सी एवं डी की दो-दो प्रति दी जायेगी। जिसे भरकर बीएलओ को देना होगा। 25 सितंबर तक दावा अनापत्ति का निबटारा किया जायेगा। जबकि 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
पटना। पटना नगर निगम द्वारा संपत्ति कर के भुगतान के लिए रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। संपत्ति कर के भुगतान में अप्रैल से जून माह तक 5% की छूट दिये जाने की सुविधा का शहरवासी भरपूर लाभ ले रहें है। गौरतलब है कि संपत्ति कर में 5% की छूट मिलने की सुविधा का लाभ अब सिर्फ 8 दिनों तक ही आमजनों को प्राप्त हो सकता है। 30 जून के बाद यह सुविधा समाप्त हो जाएगी।मुख्यालय एवं अंचल कार्यालय में है सुविधापटना नगर निगम अन्तर्गत स्थापित सभी टैक्स काउंटरों पर संपत्ति कर एवं ठोस कचरा प्रबंधन शुल्क के भुगतान करने हेतु संपत्तिधारकों की कतार लगी रहती है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा रविवार को एवं अवकाश के दिन भी टैक्स काउंटर खुला रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही आम दिनों में भी सुबह 9 से रात‌ 9 बजे तक काउंटर खुले रहेंगे। कर्मी में दो शिफ्ट में यहां मौजूद हैं। इस वर्ष की छूट का 30 जून तक ही मिलेगा लाभपटना नगर निगम द्वारा संपत्तिकर का सही समय पर भुगतान करने वाले नागरिकों को 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। बता दें कि सिर्फ अप्रैल से 30 जून तक के बीच संपत्तिकर देने पर आमजनों को यह लाभ प्राप्त होगा।कितने प्रतिशत का मिलेगा लाभ♦ 1 अप्रैल से 30 जून – 5 प्रतिशत का लाभ♦ 1 जूलाई से 30 सितंबर – कोई लाभ एवं कोई पेन्लटी नहीं♦ 1 अक्टूबर से 31 मार्च – 1.5 प्रतिशत की पेनल्टीघर बैठे ऑनलाइन भुगतान की भी है सुविधानगर निगम द्वारा ऐसे व्यक्ति जो घर बैठे अपने संपत्ति कर का भुगतान करना चाहते हैं उनके लिए भी ऑनलाइन की व्यवस्था की गई है। पटनावासियों को संपत्ति शुल्क का भुगतान करने के लिए नगर निगम की बेवसाइट https://www.pmc.bihar.gov.in/Home.aspx एवं https://pmcptax.bihar.gov.in/pmc/public पर जाकर सीधे सीधे अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते है। सभी इसके साथ ही व्हाट्सएप चैट बोट 924447449 के माध्यम से भी घर बैठे संपत्ति कर का भुगतान किया जा सकता है। इसके साथ ही नगर निगम कर्मियों द्वारा आम जनों को मांग पत्र भी घर बैठे उपलब्ध कराया जा रहा है।पटना नगर निगम के संपत्ति कर भुगतान में रोस्टर अनुसार भुगतान करने पर ही आमजन को लाभ होगा। नगर निगम द्वारा आमजनों से अपील की जाती है कि ससमय अपने संपत्तिकर का भुगतान करें एवं सुविधा का लाभ लें।
पटना। राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार की दोपहर एक बजे के करीब अचानक तेजी आंधी और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। राजधानी पटना में दोपहर के वक्त घने काले बादलों के कारण रात जैसी स्थिति सड़कों पर हो गई। मौसम विभाग ने बिहार के 8 जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम ने अचानक करवट लेने की वजह पूर्वोत्तर असम व इसके आसपास हवा के चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बने होने से बिहार के मौसम में बदलाव आया है। इसके कारण अब बिहार के 8 जिलों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान आठ जिले जिसमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार जताई जा रही हैं। 13 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य के अलग-अलग जगहों पर कुछ इसी प्रकार की स्थिति 13 अप्रैल तक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक केंद्र ने लोगों से बिगड़ते मौसम में बचकर रहने की सलाह दी है। वैज्ञानिक आशीष कहा कि वज्रपात की आशंका को देखते हुए पेड़ या बिजली के तार के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।
पटना। चैती छठ महापर्व को लेकर पटना के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। इसे देखते हुए पटना नगर निगम द्वारा पहले से ही घाटों के निर्माण की तैयारी जा रहा है। गुरुवार को नगर आयुक्त द्वारा घाटों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर निगम द्वारा तैयार अप्रोच रोड, बैरिकेडिंग, लाइटिंग आदि की जांच नगर आयुक्त ने की एवं जरुरी दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि पाटीपुल घाट से दीदारगंज के बीच अर्घ्य के लिए 41 घाट तैयार किया जा रहा है। इसमें 7 तालाब भी शामिल है।चैती छठ महापर्व को लेकर बांकीपुर अंचल में 12 घाट, अजीमाबाद अंचल में 9, पटना सिटी अंचल में 12, पाटलिपुत्र अंचल में 7, नूतन राजधानी अंचल में 1 गंगा घाट और 7 तालाब तैयार हैं। इन घाटों पर बैरिकेडिंग एवं कपड़े द्वारा मार्किंग की प्रक्रिया को भी पूर्ण कर लिया गया है जिससे व्यक्तियों को कोई असुविधा न हो इसके अतिरिक्त घाटों पर पेयजल एवं शौचालय, चेजिंग रूम की व्यवस्था के साथ-साथ कर्मियों द्वारा निरंतर सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। इन घाटों पर अर्घ्य देंगी छठ व्रतीबांकीपुर अंचल: घाघा घाट, रोशन घाट, पथरी घाट, चौधरी टोला घाट, पटना कॉलेज घाट, रानी घाट, लॉ कॉलेज घाट, बरहरवा घाट, गांधी घाट, कृष्ण घाट, कदम घाट और कालीघाट।अजीमाबाद अंचल: गाय घाट, कंटाही घाट, भद्र घाट, महावीर घाट, आदर्श घाट, मिट्टन घाट, सीढ़ी घाट, दुल्ली घाट और महाराज घाट।पटना सिटी अंचल: - मिर्चाई घाट, कंगन घाट, किलाघाट, खिड़की घाट, गड़ेरिया घाट, पीरदमरिया घाट, नुरुद्दीनगंज घाट, दमड़ाही घाट, अबदुर रहमानपुर घाट, नूरपुर घाट, पंचमुखी घाट और महावीर घाट।पाटलिपुत्र अंचल: पाटीपुल पूरब ओर पश्चिम घाट, 93 नंबर घाट, 88 नंबर घाट, 83 नंबर घाट, कलेक्ट्रेट घाट, बांस घाट और एलसीटी घाट।नूतन राजधानी अंचल: महेंदू घाट, मानिकचंद तालाब, बीएमपी तालाब, बेउर गांव का तालाब, कच्ची तालाब, पंचमंदिर तालाब, संजय गांधी जैविक उद्यान तालाब और महुआ बाग तालाब।इन सभी घाटों के निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी पाटलिपुत्र, कार्यपालक अभियंता एवं पटना नगर निगम के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पुरानी म्यूजियम में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके से म्यूजियम की दीवारों में दरार आ गई। धमाके की आवाज इतना तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है।परिसर में रखें पुराने फायर सेफ्टी सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट बताया जा रह है कि पुराने म्यूजियम के कैंपस में रखे हुए पुराने फायर सेफ्टी सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जहां मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 15 सिलेंडर को डिफ्यूज कर दिया गया है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे परिसर समेत आसपास के इलाकों में दहशत फ़ैल गई। हालांकि, इस धमाके की घटना में म्यूजियम की दीवार में दरार आ गई। वहीं, शीशे से बना दरवाजा भी चकनाचूर हो गया।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है। लगभग 15 सिलेंडर को डिफ्यूज किया गया है। राहत की बात ये है कि इस विस्फोट में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार ने अपनी बिहार यात्रा का ऐलान किया है, जिसका नाम "नौकरी दो, पलायन रोको" रखा गया है। यह यात्रा 16 मार्च से शुरू होगी और इसकी शुरुआत चंपारण के भितिहरवा आश्रम से होगी। इस यात्रा के जरिए कन्हैया कुमार बिहार में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों को उठाएंगे।पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बिहार में युवाओं के बढ़ते पलायन और सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे, जिनमें बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी शामिल थे।बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा पलायन: कन्हैया कुमारप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि "बिहार में रोजगार की भारी कमी है। युवा शिक्षा और इलाज के लिए भी बाहर जाने को मजबूर हैं। यह सबसे बड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। हमारी यात्रा इसी उद्देश्य के लिए है कि सरकार को युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देना पड़े।" उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डोमिसाइल नीति के तहत बिहार के युवाओं का हक छीना जा रहा है और नौकरियां बाहरी लोगों को दी जा रही हैं।महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर क्या बोले कन्हैया?जब उनसे महागठबंधन के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "जिसके पास संख्या होगी, वही मुख्यमंत्री बनेगा। जनता जिसे समर्थन देगी, वह आगे आएगा।" हालांकि, जब उनसे खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे टाल दिया।कांग्रेस की बिहार में रणनीतिकांग्रेस की इस यात्रा को बिहार में संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार राज्य के कई जिलों में जनसभाएं करेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कन्हैया कुमार की यह यात्रा बिहार की राजनीति में कितना असर डालती है और कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाती है।
PATNA : पिछले 7 वर्षों से लंबित अनुदान और वेतनमान की मांग को लेकर वित्त रहित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार से संघर्ष मोर्चा के बैनर तले वित्तरहित शिक्षक पटना में विधान मंडल के समीप धरने पर बैठ गए हैं। इनका आरोप है कि राज्य सरकार इनसे किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि पिछले सत्र में ही शिक्षा मंत्री ने वित्तरहित शिक्षकों के वेतनमान पर सहमति जताई थी लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 7 वर्षों से वित्त रहित शिक्षकों का अनुदान बकाया है।होली से पहले बकाया अनुदान की राशि एक मुश्त देने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। अगर बात नहीं सुनी गई तो मंत्री और विधायकों के आवास का घेराव भी किया जाएगा।
PATNA : शिक्षा एवं रोजगार के सवालों के 10 सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान आगामी 10 मार्च को हजारों छात्र-नौजवान पटना विधानसभा प्रदर्शन करने पहुंचेंगे. विधानसभा प्रदर्शन के लिए एनएसयूआई, एआईएसएफ, एसएफआई, सोशल जस्टिस आर्मी, डीवाईएफआई, एआईवाईएफ, युवा कांग्रेस, आप यूथ विंग, सीवाईएसएस संगठन द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस कमिटी सदस्य सुशील कुमार, डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी, एआईएसएफ के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुधीरकुमार, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज सिंह यादव, एआईवाईएफ के राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिन्हा, सोशल जस्टिस आर्मी के अध्यक्ष गौतम आनंद, एसएफआई अध्यक्ष कांति कुमारी, युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल इस विधानसभा मार्च का नेतृत्व करेंगे। छात्र युवा नेताओं के अलावा विधायकगण भी मौजूद रहेंगे। शिक्षक-कर्मियों समेत सभी रिक्त पदों पर बहाली, शैक्षणिक सत्र नियमित करने, 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने, पेपर लीक पर रोक एवं सख्त कानून बनाने, छात्र संघ चुनाव, सभी को रोजगार या 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, पीएचडी नामांकन में पारदर्शिता एवं नॉन नेट फेलोशिप शुरू करने, सभी छात्राओं एवं एससी-एसटी के छात्रों को पीजी तक निः शुल्क नामांकन, ठेका बहाली पर रोक एवं ठेके पर बहाल कर्मियों को स्थायी करने, युवा आयोग का गठन करने और हर स्तर पर शुल्क वृद्धि पर रोक की मांग विधानसभा घेराव के दौरान मुख्य मांगें होंगी। पटना गांधी मैदान के समीप स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर 12.30 बजे माल्यार्पण कर विधानसभा प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे.
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कई बड़ी घोषणाएं करते हुए किसानों, छात्रों और महिलाओं के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया। रविवार को बीजेपी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति को और तेज करने के लिए कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं।हर अनुमंडल और प्रखंड में बनेगा कोल्ड स्टोरेजकिसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर अनुमंडल से लेकर प्रखंड स्तर तक कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि फसल बर्बाद न हो, इसके लिए सरकार आधुनिक कोल्ड स्टोरेज निर्माण की दिशा में तेजी से काम करेगी।छात्रों के लिए सौगातबिहार में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला किया है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति की राशि भी दोगुनी की जाएगी, जिससे छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलेगी।महिलाओं के लिए नई पहलगरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सुविधा के लिए हर पंचायत में ‘कन्या विवाह मंडप’ बनाए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में ‘पिंक बस सेवा’ शुरू की जाएगी। इस सेवा में ड्राइवर, कंडक्टर और यात्री केवल महिलाएं होंगी।वेंडिंग जोन और बस स्टैंड का होगा पुनर्निर्माणराज्य के सभी प्रमुख शहरों में विशेष वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे, जहां महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रमुख बस स्टैंड का पुनर्निर्माण किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।स्वरोजगार पॉलिसी के तहत नई योजनाएंडिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं लाई जाएंगी। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।‘नाटक करने वाली पार्टी है आरजेडी’प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि "आरजेडी मंडल कमीशन का विरोध कर रही थी और आज जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी केवल नाटक करने में माहिर हैं।" उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार राज्य में 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
PATNA : बिहार में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग ने बड़ी पहल की है। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के लिए कई संस्थानों के साथ MOU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। गुरुवार को उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद कई अहम बातें कहीं। उन्होंने बताया कि राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए विभाग ने प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना, भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया, केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान वैशाली व भागलपुर तथा कई अन्य संस्थानों के साथ प्रशिक्षण के लिए करार किया गया है। प्रशिक्षण मॉड्यूल में छोटे उद्योगों को डिजिटल और वित्तीय साक्षरता, लीन मैन्युफैक्चरिंग तथा लीडरशिप जैसे कई हम ट्रेनिंग दिए जाएंगे।
PATNA : भोजपुरी गानों में बढ़ती अश्लीलता को लेकर गुस्से में नीतू चंद्रा ने पटना उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर किया। महिला दिवस माह के मौके पर पटना से इस पहल की शुरुआत की गई है।नीतू चंद्रा की माने तो इस मुद्दे पर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बात करेंगी और उनसे महिलाओं से जुड़े सम्मान और सुरक्षा की मांग करेंगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से उन्हें पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा है कि आज भोजपुरी में सस्ते डबल मीनिंग गानों के कारण महिलाएं असुरक्षित हैं। उन गानों का असर छोटे बच्चों पर पड़ता है। छोटे बच्चे अश्लील गाने पर रील बनाकर वीडियो वायरल करते हैं, जिससे समाज में दुष्प्रभाव पड़ता है। इस तरह के गाने महिलाओं की गरिमा और सम्मान को कम करते हैं। महिलाएं अपने परिवार के साथ बैठकर टीवी या मूवी नहीं देख सकती हैं क्योंकि इन गानों के कारण उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता है, जो भी इस तरीके की गानों को लेंगे, किसी को नहीं छोडूंगी।