पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन किया अर्पित
जमशेदपुर : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित BJP कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे शख्सियत के विचार को पूरी दुनिया में पहुंचाना है. रघुवर दास ने संस्थापक के पुण्यतिथि के साथ जिला परिषद पोस्ट पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीते दोनों भाजपा कार्यकर्ता को बधाई दी. वहीं रघुवर दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के सोच का सम्मान करते हुए 70 वर्ष में पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए BJP प्रत्याशी बनाया और जिस तरह उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने समर्थन का भरोसा दिया है. इससे लगता है कि उनकी राष्ट्रपति पद पर जीत तय है.
