Jamshedpur:-पश्चिम बंगाल से आए 70 हाथियों के झुंड का झारखंड में उत्पात जारी है.फसल के साथ ही जान-माल को भी नुकसान पहुंचा रहा है.इस क्रम में एक हाथी ने झारग्राम में यात्रियों से भरी बस को अपने सूंड से पलट दिया..हाथी के इस उत्पात से मौके पर हड़कंप मच गया,पर गनीमत रही कि यात्रियों को विशेष चोटे नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे.बस पलटने की वजह से टाटा-खड़गपुर हाईवे काफी देर तक जाम रहा.

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल से 70 हाथियों का झुंड चाकुलिया इलाके से झारखंड में प्रवेश किया है और लगातार उत्पात मचा रहा है.वन विभाग को सूचना दी गई है पर इतनी संख्या मं हाथियों को झंड को वन विभाग के अधिकारी भी नहीं रोक पा रहें हैं.इस वजह से इलाके में लोगों में दहशत बना हुआ है.