गयाजी : पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले गया जंक्शन पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है. इसी क्रम में शुक्रवार रातRPFऔरGRPकी संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया. दोनों के पास से कुल23.396किलोग्राम पोपी हस पाउडर बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार,संयुक्त टीम प्लेटफार्म संख्या1बी के दिल्ली छोर पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान दो युवक अपने-अपने पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए. संदेह होने पर टीम ने दोनों से पूछताछ की और वरीय अधिकारियों को सूचना दी.

सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद नियमानुसार दोनों बैग की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान चार पैकेट में मादक पदार्थ मिला. दोनों युवकों के बैग से दो-दो पैकेट बरामद किए गए. बरामद पदार्थ का कुल वजन23.396किलोग्राम बताया गया है. इसकी अनुमानित कीमत करीब3,50,940रुपये बताई गई है. कार्रवाई ऑपरेशन नारकोस के तहत की गई.

गिरफ्तार युवकों की पहचान सुजीत कुमार,उम्र23वर्ष,निवासी समस्तीपुर और अभिषेक कुमार यादव,उम्र24वर्ष,निवासी छपरा के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मादक पदार्थ को चतरा,झारखंड से पटना ले जाने के लिए गया पहुंचे थे. यहां से ट्रेन के जरिए पटना जाने की तैयारी थी.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बादRPFने लिखित शिकायतGRPगया को दी. इसके आधार परNDPSएक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पितृपक्ष मेला25सितंबर से शुरू होना है. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर विशेष निगरानी जारी है.

संजय कुमार की रिपोर्ट-