गोलमुरी पुलिस लाइन में महिला पुलिस समेत 3 की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी पुलिस लाइन में क्वार्टर नंबर 5 में मिली महिला पुलिस सविता रानी हेम्ब्रम, मां लखिया मुर्मू और 13 वर्षीय बच्ची गीता के शव मिलने से पूरे पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई थी. एसएसपी प्रभात कुमार ने 24 घंटे के अंदर ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें की हत्यारा एसएसपी का ड्राइवर रामचंद्र सिंह जामुदा है. उधर रामचंद्र सिंह के गिरफ्तारी के बाद उनके निशानदेही पर हत्या में उपयोग किया गया रड को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी सविता के साथ एसएसबी के ड्राइवर रामचंद्र का प्रेम प्रसंग था. पिछले 2 महीने से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था. रामचंद्र समझ रहा था कि इसकी प्रेमिका सविता किसी और के साथ प्रेम कर रही है. उसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हुआ और 19 जुलाई की रात रामचंद्र पुलिस लाइन स्थित सविता रानी घर पहुंचा और उसके बाद एक-एक कर रड से मारकर तीनों की हत्या कर दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया. वैसे इसका दूसरा प्रेमी जो पीएम मॉल में काम करता था पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है और उसके निशानदेही पर ही आगे का खुलासा हुआ . आपको याद दिला दें कि महिला पुलिसकर्मी सविता रानी के पति का 13 साल पहले नक्सलियों ने हत्या कर दी थी और अनुकंपा के आधार पर सविता रानी को नौकरी मिला था.
