जमशेदपुर में विभिन्न घटनाओं में शामिल 2 महिला सहित 10 अपराधी गिरफ्तार
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां शहर के अलग अलग थानों क्षेत्रों से पुलिस ने आपराधिक घटनाओं के आरोप में 2 महिला समेत 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से एक पिस्टल, 4 कारतूस, चांदी का चेन और नगद बरामद हुआ है.जिला पुलिस कप्तान डॉ. एम तमिल वाणन और सिटी एसपी के विजय शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने टीम बना कर शहर के तीन थाना क्षेत्रों से दो महिला समेत 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी का कहना है कि बीते दिन बिरसानगर में लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम देकर फरार हो गया था. इस मामले में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराधकर्मी विकास गोप और सुमित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि दोनों ही पूर्व में कई बार जेल जा चुका है. अपराधियों के पास से 1 पिस्टल, चार गोली, चांदी का चेन, नगद 2500 रु. पुलिस ने बरामद की है. फिलहाल पुलिस करवाई करते हुए दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है.वहीं दूसरी ओर मानगो थाना अंतर्गत मानगो दाईगुटू कावेरी रोड नं0-7 का रहने वाले गुलशन कुमार चौधरी बीते 21 मई को गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी श्याम मेडिकल में काम पर गया था. शाम को घर के लिए निकला कुछ देर बाद घर में जानकारी दिया रोड नंबर 14 आजादबस्ती में इमरान नामक व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर लिया गया. 22 मई को युवक का शव पाया गया. सीता के द्वारा आवेदन देने के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी करते हुए अपराध करने की छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मो० शमशाद, परवेज असारी, समीर अहमद उर्फ काला, मो० साकिब, दानिश खान उर्फ बउवा शामिल है. उन्होंने बताया एक अपराधी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. हत्या की घटना में मृतक का मोटरसाइकिल, मृतक का चप्पल-01, खून लगा हुआ ईटा-01, घटना में प्रयुक्त चाकु 01, मोबाइल - 01, खून लगा कपड़ा सहित घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा पुलिस ने बरामद किया है.वहीं सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बीते दिन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 6 चोरडी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और मोटरसाइकिल खोलने वाले मास्टर चाबी पुलिस ने बरामद किया है. उन्होंने बताया कि अभियुक्त सीटू कुमार मिश्रा और रोहित कर्मकार को भालूवासा से गिरफ्तार किया गया. दोनों अभियुक्त के निशानदेही पर मानगो बस स्टैंड से पूर्व में चोरी की गई 5 मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद कर लिया है. सोमवार को सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
157·