
गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान पे चली गोली, हालत नाजुक
धनबाद: झारखंड के धनबाद में दो लोगों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बता दे कि धनबाद जिले के वासेपुर आरा मोड़ शिव मंदिर ग्राउंड के पास बुधवार की रात सवा नौ बजे के लगभग गैंगस्टर फहीम खान के बड़े बेटे इकबाल खान और उसके साथी बबलू उर्फ ढोलू मियां पर फायरिंग की गयी। ढोलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि इकबाल को आनन-फानन में असर्फी अस्पताल ले जाया गया। बता दे कि इकबाल के सीने के आस-पास दो गोली लगी है जिससे उसकी स्थिति गंभीर होता देख उसे तुरंत दुर्गापुर मिशन रेफर कर दिया गया। वहीं नन्हे हत्याकांड का चश्मदीद गवाह ढोलू की आंख के पास गोली लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि फहीम गैंग के खासमखास नन्हे की हत्या 24 नवंबर 2021 को कर दी गयी थी।घटना की जानकारी जैसे ही इकबाल के समर्थकों को लगी अस्पताल में उसके समर्थक भारी संख्या में पहुच गया। पूरा अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गया। बताया जा रहा है कि वासेपुर के आरा मोड़ शिव मंदिर मैदान के समीप दो अज्ञात हमलावरों ने फहीम खान के पुत्र इकबाल खान तथा उसका सहयोगी ढोलू के ऊपर फायरिंग की।फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी होने पर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी अरबिंद बिन्हा भूली बैंक मोड़ सहित अन्य थाना की पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। वहीं आस पास के सीसीटीवी फुटेज को जांच कर रही है।वासेपुर में वर्चस्व को लेकर गैगस्टर प्रिंस खान और फहीम खान में लंबे समय से अदावत चल रही है। दोनों तरफ से एक दूसरे को मारने की धमकी दिया गया है।इकबाल खान वासेपुर डॉन फहीम खान का बेटा है। वासेपुर में इकबाल का वजूद है। वहीं इकबाल और प्रिंस खान के बीच जुबानी जंग चल रही है। फहीम खान के जेल जाने के बाद से वासेपुर में अपना वर्चस्व बनाने को लेकर प्रिंस खान और उसके गुर्गे कई बार गोलीबारी की घटना को अंजाम दे चुकी है। वहीं इकबाल के समर्थकों का कहना है कि जो भी दोषी है उसे पुलिस जल्द से जल्द पकड़े। झारखण्ड़ में कोयला चोर सरकार की जगह बुलडोजर बाबा योगी की सरकार चाहिय।वहीं घटना स्थल पहुचे डीएसपी अरविंद बिन्हा ने कहां कि इकबाल और उसके एक साथी को गोली बाइक सवार हमलावरों द्वारा मारी गई है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
