धनबाद:-धनबादके सिंदरी केलायंस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रमेश शर्मा के एफडी/9घर के पास खड़ी कार पर बुधवार देर रात अपराधियों फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घर के पास खड़ी कार परफायरकर मौके सेफरार हो गए अपराधी।फायरिंग से गाड़ी के शीशे टूट गया,लेकिनफायरिंग घटना में किसी को कोई हताहत नही हुई है।देर रात घटी इस घटना से आसपास के लोगो मेंभय का माहौल है। बता दे कि जिस तरह से अपराधी केवल फायरिंग कर फरार हुए उससे यही लगता है कि अपराधियों की मंशा भय का माहौल बनाना था। घटना की सूचना पाकर सिन्दरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार को दी गई है।पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
धनबाद कोयलांचल में इन दिनों अपराधियों का हौसला पूरी तरह से बुलंद है। पुलिस कानून का भय मानो अपराधियों के मन में जरा भी नही है। अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे कर भाग निकल रहे है। ऐसा ही कुछ सिंदरी केलायंस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रमेश शर्मा के घर के पास देखने को मिला। जहां बुधवार देर रात को कुछ अपराधियों ने घर के पास खड़ी कार पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया औरमौके सेफरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले और आसपास के लोग बाहर आए। जिसके बाद उनकी आँखे खुली की खुली रह गई। कार पर फायरिंग की गई थी जिससेशीशाटूट गया था । देर रात घटी इस घटना के से आसपास के लोगो मेंभय का माहौल है। बता दे कि जिस तरह से अपराधी केवल फायरिंग कर फरार हुए उससे यही लगता है कि अपराधियों की मंशा भय का माहौल बनाना था। फिलहाल इस घटना की सूचना पाकर सिन्दरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार को दी गई जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर प्रिंसिपल से पूछताछ में जुट गए । वही एसडीपीओ ने कहा कि प्रिंसिपल के घर के सामने खड़ी कार पर फायरिंग किया गया है। घटना में कोई हताहत नही हुआ है। प्रिंसिपल से धमकी आदि मिलने के बारे में भी पूछा गया लेकिन कुछ भी ऐसी बाते सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

