झरिया : श्रद्धाभक्ति और हर्षोल्लास के साथ शनिवार को झरिया शहर में भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती मनाई गई. परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र सेना के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.
धनसार स्थित सिद्धिविनायक पैलेस से आज सुबह 10 बजे भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई. शोभायात्रा के दौरान राधा कृष्ण,शंकर पार्वती व परशुराम जी समेत कई देवी देवताओं की विशेष झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. सिर पर भगवा साफा बांध बाइक चलाती सैकड़ो महिलाएं व पुरुष द्वारा भगवान परशुराम जी के जयकारों से पूरा झरिया शहर गूंज उठा. झरिया शहर में यह पहला मौका था जब लोगों ने नारी शक्ति का नजारा देखा. भगवान परशुराम जी की मनमोहक झांकिया के साथ श्रद्धालु डी जे के धुन में नाचते गाते बस्ताकोला,कतरास मोड़,लक्षमनिया मोड़,बाटा मोड़,चार नम्बर होते हुए पोद्दारपाड़ा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचे. जिसके बाद भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना,हवन,महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर भगवान परशुराम जी को छप्पन भोग का प्रशाद चढ़ाया गया. प्रसाद लेने के लिए धनबाद जिला के लोग यहां पहुंचे. इतना ही नहीं यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान की.
वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह समेत कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा में शामिल हुए. श्रद्धालुओं के लिए शर्बत व ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी. वहीं रागिनी सिंह शोभायात्रा में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं को परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी. शोभा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, विप्र सेना के रितेश शर्मा, नीतू तिवारी, सुशील शर्मा, मिल्टन पार्थ सारथी, देवेन तिवारी, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रो. सुधा मिश्रा, जयंत द्विवेदी, रोहित शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे.
