
शनिवार, 19 सितंबर 2026
Liveखगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां पिछले 12 घंटे के अंदर जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी मच गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. पहली घटना बीते बुधवार की रात पसराहा थाना इलाके के महद्दीपुर में हुई. यहां अज्ञात बदमाशों ने 22 साल के प्रेम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. आधे दर्जन बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया जब वह घर लौट रहा था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना बेलदौर थाना इलाके के सकरोहर गांव में बीती रात हुई जहां 23 साल के ज्योतिष कुमार की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि ज्योतिष अपने घर के छत पर सोया था. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे सिर में गोली मारकर चलते बना. हालांकि गोगरी SDPO चंदन कुमार ठाकुर ने कहा प्रेम कुमार हत्याकांड -दोस्तों के बीच हुए विवाद के कारण हुई है. मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. वहीं ज्योतिष हत्याकांड का पुलिस जांच कर रही है. दोनों मामले में संलिप्त आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे.
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां जिले के भरतखण्ड सहायक थाना इलाके के खजरैठा गांव में बीते गुरुवार की रात रूपए के लेन-देन को लेकर हुई विवाद में दो चचेरे चाचा और भतीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर 3 आरोपियों को पकड़ा और जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 20 साल के आनंद कुमार और 22 साल के गौरव कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला किया. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में इलाज के लिए दोनों को परबत्ता CHC लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन बेगूसराय जाने के दौरान रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया. हालांकि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इधर परिजनों की मानें तो रूपए के लेन देन को लेकर गांव के पंकज चौधरी से विवाद चल रहा था. इसको लेकर गुरुवार की सुबह दोनों में बकझक भी हुई थी. बाद में पंकज चौधरी अपने पुत्र और पत्नी के साथ मिलकर आनंद कुमार और गौरव कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपी पंकज चौधरी, उसकी पत्नी और उसके बेटे सुमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.
खगड़िया : बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हुई करारी हार पर CPI के राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने तंज कसा है. उन्होंने मंगलवार को खगड़िया में कहा कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 26 साल बाद बीजेपी को बांकीपुर सीट से हार का मुंह देखना पड़ा है. जिस युवाओं को कॉकरोच कहा गया, उसने भी बीजेपी को बिहार और मध्यप्रदेश के उपचुनाव में शिकस्त दिलाया. अमरजीत कौर ने कहा कि पेपर लिक के मुद्दे पर जहां-जहां छात्र प्रदर्शन करेंगे. वहां हमलोग साथ देंगे. चाहे झारखंड ही क्यों न हो. शिक्षा में सुधार होनी चाहिए. पेपर लिक बंद होनी चाहिए.
खगड़िया: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में सॉल्वर गैंग का अवैध तरीके से परीक्षा दिलाने का प्रयास नाकाम हो गया. खगड़िया की DIU और साइबर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए केंद्राधीक्षक समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के दौरान मौके से 7 ब्लैंक चेक, एक एटीएम, 8 एडमिड कार्ड, शैक्षणिक कागजात, दो चार पहिया वाहन आदि जब्त किया गया है. मामले में जिले के एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लड़कों से 5 से 6 लाख रुपये लेकर फर्जी तरीके से सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा का एग्जाम दिलाने की योजना बनाई गई थी. लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करके सॉल्वर गैंग के मंसूबे पर पानी फेर दिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में शिक्षक, एक केंद्राधीक्षक के अलावा फर्जी अभ्यर्थी भी शामिल हैं. बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को विभिन्न केंद्रों पर हुई थी.
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां परबत्ता थाना इलाके के कबेला गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से नवोदय के एक छात्र की मौत हो गई. वहीं दूसरा छात्र बाल बाल बचा. घटना से इलाके में सनसनी है. बताया जा रहा है कि खगड़िया के परबत्ता थाना इलाके के कबेला गांव में शुक्रवार को घटना तब हुई जब दोनों भाई अपने भैंस को पानी से भरे गड्ढे से निकाल रहा था. इसी दौरान बड़ा भाई दिव्यांश कुमार डूब रहा था जिसे बचाने छोटा भाई उत्कर्ष कुमार आ गया. लेकिन इसी दौरान 12 साल का उत्कर्ष ही डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं 14 साल का बड़ा भाई दिव्यांश कुमार सुरक्षित निकल गया. वहीं उत्कर्ष कुमार का शव ग्रामीणों के मदद से निकाल लिया गया. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक के परिजन की मानें तो दोनों भाई नवोदय का छात्र है. दोनों भाई गर्मी छुट्टी में अपने गांव आया था.
खगड़िया : भाजपा नेता सह बिहार विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रशांत किशोर बरसाती मेढक हैं. वो सिर्फ चुनाव के दौरान फुदकते और लंबे चौड़े वादे करते हैं. अनामिका सिंह पटेल ने कहा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उनके पार्टी के अधिकांश प्रत्याशी का जमानत जब्त हो गया. अब वो बांकीपुर से उपचुनाव जीतने का ख्वाब देख रहे हैं जो संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि लव कुश समाज को एकजुट करने के लिए आगामी 27 जून को लव कुश एकता सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें पूरे बिहार के लव कुश समाज के लोग शामिल होंगे.
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान बज्रपात की चपेट में आने से पिता, पुत्र समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग झुलस गये. घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना खेतों में मकई फसल की कटाई और ट्रैक्टर से ढुलाई के दौरान हुई है. पहली घटना जिले के पोरा सहायक थाना इलाके के कन्हौली में हुई जहां कुछ लोग खेतों में सुबह में मकई फसल की कटाई करा रहा था. इसी दौरान तेज बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए चार लोग पास के एक वृक्ष के पास आ गए. इसी दौरान चारों वज्रपात की चपेट में आ गए. इसमें 25 साल के आशुतोष यादव और उनके 7 साल के एक बेटे और विद्यानंद यादव की मौके पर मौत हो गई. जबकि दीपक यादव घायल है. वहीं दूसरी घटना जिले के बेलदौर थाना इलाके के नारदपुर में हुई. वहां खेत में मक्का फसल को ट्रैक्टर पर लोड करने के दौरान मणिलाल महतो की वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई. तीसरी घटना भी बेलदौर थाना इलाके के लवघड़ियां गांव में हुई जहां वज्रपात की चपेट में एक परिवार के तीन लोग आ गए. इसमें 35 साल के जवाहर शर्मा की मौके पर मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी समेत दो महिला झुलसकर घायल हो गई. इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है.
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां के चौथम थाना इलाके के बीपी मंडल सेतु के पास गुरुवार को अनियंत्रित हाइवा ने बाइकसवार दो युवकों को रौंद दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के विरोध में परिजनों ने NH- 107 को जाम कर दिया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. घटना तब हुई जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बेलदौर से सोनवर्षा घाट जा रहा था. इसी दौरान हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. मरने वालों में 22 साल के मोहम्मद अरबाज और 24 साल के मोहम्मद असाव शामिल है. इधर घटना के विरोध में परिजनों ने घटना स्थल के पास NH- 107 को जाम कर दिया है जिससे महेशखूंट - सहरसा सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं और हाइवा के चालक को गिरफ्तार करने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने परिजनों को समझा बुझा रहे हैं. ट्रैफिक DSP ने कहा कि बाइक और हाईवा तेज स्पीड में होने के कारण घटना हुई है.
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां चौथम थाना क्षेत्र के करुवामोड़ में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लगी हुई है.बताया जा रहा है कि चौथम थाना इलाके के करुवामोड़ के पास रविवार देर रात 6 की संख्या में आये बदमाशों ने पहले घर का गेट खुलवाया, फिर धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया. घटना में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं परिवार के 4 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों में मृतका के पिता, मां और उसके दो बच्चे शामिल हैं. घायलों में जयकांत पासवान और उनकी पत्नी पार्वती देवी की हालत नाजुक है. लिहाजा दोनों को हायर सेंटर भेज दिया गया है. हालांकि घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि घटना के वजहों का खुलासा अभी नहीं हो पा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
खगड़िया : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां मानसी थाना इलाके में तीन वाहनों के बीच भीषण टक्कर हुई. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. ट्रक, ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर होने से हादसा हुआ है. मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में कई घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है.
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां जिले के पसराहा थाना इलाके के पथबंधु पैट्रोल पंप के पास अब से कुछ देर पहले दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अनियंत्रित ट्रक, स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ है. टक्कर इतना जबरदस्त हुआ है कि स्कॉर्पियो का परखच्चा उड़ गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्य में जुट गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित ट्रक ओवर टेक करने में सामने से आ रही स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ट्रक से जा टकराई. हादसे में स्कॉर्पियो सवार सरकारी स्कूल की शिक्षिका रूबी कुमारी की इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. वहीं बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई. हादसे में स्कॉर्पियो के ड्राइवर का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हुई है. इस तरह से सड़क हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक जख्मी हुआ है जिसका इलाज जारी है. मृतका रूबी कुमारी परबत्ता प्रखंड के खीरा डीह की रहने वाली थी.
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने जिले के चौथम थाना क्षेत्र के गुलेरिया गांव में 2 महिला समेत 6 बदमाशों को दबोचा है. पकड़े गये अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किया गया है. सदर SDPO -1 मुकुल कुमार रंजन की अगुवाई में हुई कार्रवाई में मौके से दो महिला सहित 6 बदमाशों पकड़ा गया है. इस दौरान अर्धनिर्मित 23 कट्टे, एक निर्मित देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, तीन खोखा और हथियार बनाने के कई उपकरण जब्त हुए हैं. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नुसरत खातून अपने पति मोहम्मद अहमद के साथ मिलकर अपने घर पर अवैध रूप से हथियार निर्माण कराती थी और हथियारों का तस्करी भी. गुप्त सूचना से मिले जानकारी के आधार पर मोहम्मद अहमद के घर छापेमारी की गई जहां से यह सफलता मिली. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ पूर्व में भी सहरसा के सलखुआ और मुंगेर के पूरव सराय थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां जिला पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित एक मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है. पुलिस ने जिले के मोरकाही थाना इलाके के कोदरा गांव में कार्रवाई करते हुए मिनी गण फैक्ट्री संचालक नीतीश कुमार समेत कुल 7 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मौके से पांच निर्मित पिस्टल,11 मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण जब्त किया गया है.मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना से मिले इनपुट पर यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार बदमाशों में से अधिकांश आर्म्स एक्ट में पूर्व में जेल जा चुका है. गिरफ्तार नीतीश कुमार अपने बासा पर मिनीगन फैक्ट्री संचालित कर रहा था. नीतीश कुमार समेत कुल 7 लोगों को पकड़ा गया है.
खगड़िया : बिहार के खगड़िया से जदयू SC- ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप दास सोमवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ राजद में शामिल हो गए. राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दिलीप दास और उनके सार्थकों को राजद की सदस्यता दिलाई.इस मौके पर दिलीप दास ने कहा कि महादलित समाज को राजद परिवार से जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे. वहीं राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता के विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के हर तबके के लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं.
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां एक दिवंगत महिला की अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. शव यात्रा के दौरान अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइकसवार दो युवकों की मौत हो गई. यह घटना मानसी थाना इलाके की है. बताया जा रहा है कि मृतक दोनों युवक अपनी दिवंगत बड़ी मां के अंतिम यात्रा में शामिल होते हुए जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित हाईवा ने बाइकसवार दोनों युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. घटना मानसी थाना इलाके के ठाठा अनिल लाइन होटल की है. मृतक के परिजनों की मानें तो दिवंगत रोहिणी देवी का अंतिम यात्रा उनके गांव प्रयासी गांव से गुरुवार को निकली थी. जो अंतिम संस्कार के मुंगेर घाट जाने वाली थी. बड़ी मां के इस अंतिम यात्रा में 40 साल का रणवीर यादव और 42 साल का जवाहर यादव भी शामिल हुआ था. लेकिन रणवीर और जवाहर मुंगेर पहुंचने से पूर्व सड़क हादसे का शिकार हो गया. हालांकि कुछ समय के लिए परिजनों ने हाईवा के चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर NH- 31 को घटना स्थल के पास कुछ समय के लिए जाम कर दिया था. लेकिन पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद रोड जाम हट गया
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां परबत्ता थाना इलाके के नया गांव में बुधवार को विषाक्त प्रसाद खाने से करीब एक सौ लोग बीमार हो गए. इनमें महिलायें और बच्चे भी शामिल हैं. इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में कुछ को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया जबकि कुछ का इलाज गांव में मेडिकल टीम की निगरानी में जारी है. हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बीमार लोगों के परिजनों ने बताया कि शिवरात्रि के दिन सभी ने प्रसाद के रूप में भांग मिला दूध पीए थे. इसके सेवन के घंटों बाद धीरे धीरे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. सभी में उल्टी, पेट में दर्द और लैट्रीन की शिकायत आने लगी. इधर परबत्ता CHC प्रभारी डॉक्टर कशिश ने बताया कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का है. लगभग 100 लोग बीमार पड़े हैं. इसमें कुछ को CHC लाया है. वहीं कुछ का इलाज गांव में मेडिकल टीम की निगरानी में हो रहा है.
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां जिले में सोमवार को 3 अलग अलग क्षेत्रों में सड़क हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई. महेशखूंट थाना क्षेत्र में बाइकसवार 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की जान गई.पहली घटना चैधा दुर्गा मंदिर के पास हुई जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइकसवार 2 युवकों को कुचला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि दोनों शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. वहीं दूसरी घटना महेशखूंट थाना इलाके में ही सपाहा के पास हुई है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा जिससे 30 साल के अमरेश सिंह की मौके पर मौत हो गई. इससे पहले सोमवार को ही मुफस्सिल थाना इलाके में सड़क दुर्घटना हुई थी. इसमें बेगूसराय जिले के दो युवकों की मौत हुई थी. इस तरह जिले में आज सुबह से अब तक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के कुम्हरचक्की में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक वाहन में टक्कर मारी. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.घटना तब हुई जब दोनों युवक अपने डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के साथ खुले मैजिक पर सवार होकर अपने पशु का दूध चढ़ाने कात्यायनी मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पहले ट्रक ने मैजिक को धक्का दिया जिससे दोनों युवक टाटा मैजिक से NH पर गिर गया. बाद में वही ट्रक दोनों को रौंदते हुए चलते बना. मृतक धीरज कुमार और संजीव कुमार बेगूसराय जिले के सामहो गांव का रहने वाला था. इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है.
खगड़िया : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट यानी 12 वीं की वार्षिक परीक्षा सोमवार यानि 2 फरवरी से पूरे राज्य में शुरु हो गई है. खगड़िया में भी इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में शुरु हो गई है. इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं. जहां गहन जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. जूता मौजा पहनकर परीक्षा कक्ष में जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है. वहीं आदर्श परीक्षा केंद्रों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. ग्रीन कार्पेट , झालर, गुब्बारे और फूलों का माला लगाकर केंद्र को सजाया गया है. वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व न केवल माथे पर तिलक लगाया गया. बल्कि जिला शिक्षा पदाधिकारी और वीक्षकों ने सभी को चॉकलेट और गुलदस्ता भेंट किया. आपको बता दें कि खगड़िया सदर अनुमंडल में 23 केंद्र बनाया गया है. जबकि गोगरी अनुमंडल में 8 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने को बेहतर इंतजाम किए गए हैं. साथ ही सभी केंद्रों पर पेयजल, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की गई है.