

मंगलवार, 15 सितंबर 2026
Live
कोडरमा: सीआईडी की एसआईटी टीम ने गुरुवार देर रात कोडरमा में बड़ी कार्रवाई की है. दो युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए रांची ले गई. सूत्रों के अनुसार,पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कोडरमा के इन युवकों के नाम सामने आए थे. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा धांधली मामले की जांच अब तेज हो गई है. जांच कर रही सीआईडी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी,जिसके आधार पर गुरुवार देर रात टीम कोडरमा पहुंची.सीआईडी की टीम ने सबसे पहले डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब में छापेमारी की और वहां से राजेश प्रसाद यादव को उसके घर से हिरासत में लिया. इसके तुरंत बाद टीम ने कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के पूर्णानगर रोड में छापेमारी कर संदीप कुमार को हिरासत में ले लिया. दोनों को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया है.सूत्रों के मुताबिक सीआईडी द्वारा पहले हिरासत में लिए गए बिचौलियों और मुख्य आरोपियों ने पूछताछ में इन दोनों के नाम लिए थे. हालांकि,सीआईडी ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि इन दोनों की भूमिका क्या थी. यह पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा.
कोडरमा: बड़ी खबर कोडरमा से आ रही है.जयनगर से एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है. जहां बेखौफ चोरों ने घर में सो रहे 12 लोगों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया और फिर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. मौके से सभी चेर फरार हो गया.पूरी घटना डुमरी गांव का बताया जा रहा है.गृहस्वामी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे.रात करीब 2:30 बजे बड़े भाई की नींद खुली तो देखा कि दरवाजा बाहर से किसी ने बंद कर दिया है. फोन करने पर पता चला कि घर के सभी कमरों को बाहर से बंद किया गया है. परिवार ने तुरंत पड़ोसियों को कॉल किया. पड़ोसियों के आने की आहट सुनकर चोर मौके से फरार हो गया. जब तक दरवाजे खोले गए, चोर दो कमरों से 4 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार नगद लेकर भाग चुका था. घर के लोगों ने देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे.घटना की सूचना पर जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं,इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
कोडरमा: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोकाई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना को लेकर पीड़िता की मां ने कोडरमा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के अनुसार,मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी पिता अरविन्द मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस पीड़िता और परिजनों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है.
कोडरमा: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक यानी MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय महाधरना दिया गया. इस धरने में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के हितों पर कुठाराघात किया है. नए कानून के जरिए खनिज संसाधनों पर राज्यों के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. नेताओं ने कहा कि झारखंड कोयला, लौह अयस्क और बॉक्साइट जैसे खनिजों से समृद्ध राज्य है और यहां के राजस्व से ही सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी योजनाएं चलती हैं. ऐसे में इस बिल से झारखंड की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा.कांग्रेस ने इस बिल को वापस लेने की मांग की है और कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा. वहीं,धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितता का मुद्दा भी उठाया और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है. कुल मिलाकर कोडरमा में कांग्रेस ने MMDR बिल को झारखंड विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया है.
कोडरमा:जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-नवादा मुख्य मार्ग के पोखरडीहा मोड़ के पास कांवरियों से भरी बस ने ट्रक को पीछे से टक़्कर मार दी. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है. जबकि,एक दर्जन से अधिक कांवरियागंभीर रूप से घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार,करीब चार दिन पहले नेपाल से देवघर गई कांवरियों से भरी बस शुक्रवार की अहले सुबह देवघर से वापस नेपाल के लिए निकली थी. इसी क्रम में बस जब सतगांवां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास पहुंची तो सामने से जा रही एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी,जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं. बस में सवार सभी कांवरिया उसी में फंस गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. जिसने भी यह नजारा देखा उसकी रूह कांप उठी और वे लोग बिना विलंब किए राहत बचाव कार्य में जुट गए.इधर,घटना की सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे कांवरियों को बचाने में जुट गई. घंटे चले इस राहत वह बचाव कार्य के बाद कांवरियों को सकुशल बस से बाहर निकाला जा सका.
कोडरमा: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घर में हुई चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी का पूरा सामान बरामद किया गया है.घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम वृन्दा का है. यहां 8 जुलाई को गुरु प्रसाद साव के घर पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में कोडरमा थाना में कांड संख्या 136/26, धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था.घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तौफिक अंसारी, निवासी असनाबाद और मो.आतिफ मंसूरी, निवासी करमा को गिरफ्तार किया है. दोनों तिलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आभूषण, आर्टिफिशियल जेवर, 2 मोबाइल, 10 हजार नगद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किए. साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोडरमा पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
कोडरमा: सदर अस्पताल में ट्रॉलीमैन सहित सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी है. हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक भी उतर आए हैं.उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांग पूरी तरह जायज है. कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स,हजारीबाग के अधीन कार्यरत इन कर्मियों को पिछले 6 महीने से मानदेय नहीं मिला है.संघ ने कई बार ज्ञापन, वार्ता और धरना के माध्यम से अपनी बातें रखी,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. इसी कारण 23 जुलाई से कर्मी हड़ताल पर हैं. जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार एक तकनीकी आउटसोर्स कर्मी के लिए कंपनी को लगभग 26,000 प्रति माह भुगतान करती है,जबकि कर्मचारियों को केवल 12,000 से 12,600 ही मिलते हैं. 6 महीने से वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.हड़ताल के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. शव को पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिल रहा है,जिससे परिजनों को मजबूरन अपने मृतक के शव को ट्रॉली पर रखकर खुद ले जाना पड़ रहा है.इसके अलावा अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी ठप है.
कोडरमा:एनआईए की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमचांच और नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि कोलकाता में दर्ज मामले की जांच के दौरान इसके तार कोडरमा से जुड़े मिलने के बाद कोलकाता NIA की टीम यहां पहुंची है. NIA की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न विस्फोटक भंडारण स्थलों पर जांच की और दस्तावेजों की पड़ताल की है. हलांकि,अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.मैगजीन संचालकों से हो रही पूछताछजानकारी के मुताबिक,अब तक हुई जांच के क्रम में मैगजीन संचालक लोकाई निवासी शंकर यादव और डोमचांच के नावाडीह निवासी महेश कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में मैगजीन के गार्ड और शंकर यादव की पत्नी ने एनआईए के कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घर से शंकर यादव और महेश मेहता को एनआईए ने पकड़ा है और मैगजीन की जांच की जा रही है.16 लाख नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात जब्तइस मामले पर अनौपचारिक रूप से एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि शंकर यादव के घर से तकरीबन 16 लाख नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात एनआईए ने जब्त किए हैं. एसपी के मुताबिक अगस्त 2024 में बंगाल के बांकुड़ा में मोटरसाइकिल में विस्फोट की घटना में दो लोगों की मौत हुई थी,बाद में यह मामला एनआईए को सौंपा गया. विस्फोटक की आपूर्ति कोडरमा के रहने वाले शंकर यादव और महेश मेहता के इसी जय दुर्गा एंटरप्राइजेज एक्सप्लोसिव मैगजीन से की गई थी.
कोडरमा:मातृ पोषण की डोर,उज्ज्वल भविष्य की ओर के संदेश के साथ शनिवार को कोडरमा से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई. झूमरी तिलैया के शिव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी,बरकट्ठा विधायक अमित यादव शामिल हुए. इसके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका,सहिया,गर्भवती महिलाएं और किशोरी बालिकाओं ने शिरकत की.कार्यक्रम में गर्भधारण से लेकर 1000 दिन स्वस्थ माँ,स्वस्थ शिशु और सशक्त भारत की परिकल्पना के बारे में मौजूद लोगों के साथ सीधा संवाद किया गया. योजना के तहत गर्भधारण के साथ बच्चे के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को बताया गया कि क्यों पहले 1000 दिन जरूरी है. इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि पहले 1000 दिन से नई कहानी,नई पहचान नई जवानी की शुरुआत होती है. वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि योजना की शुरुआत और जनजागरूकता से मातृ मृत्यु दर,शिशु मृत्यु दर में कमी आई है.
कोडरमा: जिले से सटे हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना की पुलिस धनबाद से छापेमारी कर लौट रही थी. इस दौरान पुलिस वाहन धनबाद के बरवअड्डा में एक ट्रेलर से जोरदार टकरा गई. इस भीषण घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई. जबकि, दूसरा जवान कोमा में है और तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है.मृतक पुलिस जवान की पहचान कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के तिलोकरी निवासी रामलखन यादव के रुप मे हुई है. वहीं, कोमा में जो जवान है उसकी पहचान कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के बड़कीधमराय निवासी नरेश कुमार के रूप मे हुई है. साथ ही अन्य जिले के तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.यह घटना धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीटल में हुई है. सभी घायलों को धनबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.बता दें कि हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित कांस्टेबल राम लखन यादव अपनी टीम के साथ एक मामले के सिलसिले में धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गए थे.पनी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे वापस चलकुशालौट रही थी. इसी दौरान जीटी रोड पर जोड़ापीटल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
कोडरमा:जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव से नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई. घटना सोमवार देर रात की है.जानकारी के मुताबिक जयनगर थाना क्षेत्र की 6 जुलाई से लापता एक नाबालिग को उसके प्रेमी के साथ गरागड़गी गांव में देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. नाबालिग के पिता ने पहले ही जयनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि गांव के राहुल दास नाम के युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था.सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. साथ में नाबालिग की मां भी मौजूद थी. लेकिन, पुलिस को देखते ही नाबालिग लड़की बिफर गई. जैसे ही महिला पुलिसकर्मी घर में दाखिल हुई,नाबालिग ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की लेकिन,महिला जवान की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. जिसकेबाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नाबालिग को काबू किया और उसके पास से चाकू बरामद किया. हंगामे के बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. नाबालिग लड़की ने धमकी देते हुए कहा कि "अगर उसके प्रेमी को कुछ भी हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी.पुलिस ने नाबालिग को देर रात ही कोडरमा के सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया. आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है.
कोडरमा: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के पहाड़सिंह खैरा गांव में एक परिवार द्वारा ईसाई धर्म अपनाने का दावा किए जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला है.मामले को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की.जिसमें संबंधित परिवार को सामाजिक गतिविधियों से अलग रखने का निर्णय लिया गया.ग्रामीण सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव के देवी मंडप में होने वाली वार्षिक पूजा के लिए चंदा लेने जब ग्रामीण पप्पू राजवंशी के लिए घर पहुंचे तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया है. इसके बाद गांव में बैठक बुलाई गई और ग्रामीणों ने संबंधित परिवार को समाज से अलग करने का निर्णय लिया.ग्रामीणों ने बताया कि मामले की लिखित सूचना सतगावां थाना को नहीं दी गई है. इसलिए पुलिस की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई. ग्रामीणों का यह भी दावा है कि सतगावां प्रखंड के कोठियार, रजघटी, खवासडीह, गांगडीह, बलीमहरी और राजाबर समेत अन्य गांवों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं. उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है. जहां लोगों को ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक शिक्षा दी जाती हैं. इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बासोडीह पंचायत के बलीमहरी गांव में भी प्रार्थना सभा की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. उस दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद संबंधित लोगों ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया था,जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था. इस संबंध में सतगावां थाना पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने पर तथ्यों की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
कोडरमा: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत पुरनाडीह पंचायत के ग्राम नवादा स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई सिर्फ दो शिक्षक के भरोसे चलता है. पूरे विद्यालय की हकीकत ये है कि यहां सिर्फ 2 शिक्षक और 3 कमरे ही उपलब्ध हैं.विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या काफी है,लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण एक साथ कई कक्षाओं को तीन ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है. इससे पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है. सबसे बड़ी परेशानी भवन को लेकर हो रही है. स्कूल के 3 कमरों में से 2 कमरे जर्जर स्थिति में है. छत और दीवारों में दरारें पड़ गई हैं. बरसात के दिनों में पानी लिक होती है.आलम ये है कि शिक्षकों और अभिभावकों में हमेशा डर बना रहता है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विभाग से जल्द से जल्द अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति और नए भवन निर्माण की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक पर्याप्त शिक्षक और सुरक्षित भवन नहीं मिलेगा, तब तक बच्चों की पढ़ाई गुणवत्तापूर्ण नहीं हो सकेगी. ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से हस्तक्षेप कर विद्यालय की स्थिति में सुधार की मांग की है ताकि बच्चे बिना किसी भय के पढ़ सके.
कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना से करीब 700 मीटर दूर और प्रखंड मुख्यालय से सटे एक किराए के मकान में पत्तल और चप्पल बनाने की आड़ में कथित रूप से अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है. गुप्त सूचना पर पहुंचे स्थानीय युवकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. स्थानीय लोगों का दावा है कि बिहार निवासी सूरज कुमार ने यह मकान किराए पर ले रखा है. मकान के आगे वाले हिस्से में पत्तल-दोना बनाने का काम चलता है,जबकि पीछे बने कमरों में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं. सूचना मिलने पर जब स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और पीछे के कमरों का दरवाजा खुलवाया तो वहां से कई युवक-युवतियां चेहरा ढककर बाहर निकलते दिखे.देह व्यापार से जुड़े दोषियों पर कार्रवाई की मांगमौके पर मौजूद एक युवक ने पत्रकार के कैमरे के सामने 1300 रुपये देने की बात कबूली. युवक का आरोप है कि व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाया जाता था और अलग-अलग रेट तय होते थे. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है. स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि प्रखंड कार्यालय और थाना के इतने करीब ऐसी गतिविधियां कैसे चल रही थी. लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.एसपी बोले-वीडियो का सत्यापन के बाद होगी कार्रवाईवहीं, इस मामले मे एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि एसडीपीओ द्वारा इस वीडियो का सत्यापन करवाते हुए विशेष जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनपर विशेष कार्रवाई की जाएगी.
कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है,जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है. मामला चंदवारा थाना क्षेत्र के चौराही गांव का है.आरोपी के परिजनों नेमामले को रफा-दफा करने का बनाया दबावपीड़िता के अनुसार बीती देर रात वह शौचालय से लौट रही थी,तभी पड़ोस के रहने वाला एनुल हक उसे जबरन कमरे में ले गया.महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका मुंह दबाकर और हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के समय महिला के सास-ससुर और बच्चे घर की छत पर सो रहे थे. पीड़िता का कहना है कि सुबह जब उसने आरोपी के परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो उस पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया. इसके बाद उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई.आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारीसूचना मिलते ही चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने लेकर उसका बयान दर्ज किया. थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
कोडरमा: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बलिमहरी गांव में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर आयोजित एक प्रार्थना सभा पर शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि गांव के एक परिवार के कई सदस्यों के धर्म परिवर्तन की चर्चा के बीच उनके घर में यह प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी. इस बात की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सतगावां अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी और थाना प्रभारी बबलू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने लगे.थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.महिलाओं को थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है.वहीं,पुलिस प्रार्थना सभा के उद्देश्य और धर्म परिवर्तन के आरोपों की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.
कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ हुई दो चेन स्नैचिंग की घटनाओं का कोडरमा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जिनमें से एक नाबालिग भी शामिल है.गिरफ्तार आरोपियों में तिलैया के आजाद मुहल्ला निवासी वंश कुमार वर्मा और गया जिले के शिवम कुमार शामिल हैं.विशेष जांच टीम ने की त्वरित कार्रवाईपुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने का चेन,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, घटना के समय पहने गए कपड़े, बैग और तीन मोबाइल बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार 23 जून को सुबह वार्ड नंबर-7 की एक महिला और उसी रात वार्ड नंबर-9 की एक अन्य महिला से बाइकसवार अपराधियों ने चेन छीन ली थी. दोनों मामलों में तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच टीम बनाई गई थी.पुलिस अधीक्षक की सख्त चेतावनीइस मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि महिला सुरक्षा कोडरमा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. महिलाओं के खिलाफ अपराध, चेन स्नैचिंग, छेड़खानी या किसी प्रकार की दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सीसीए सहित सभी कानूनी प्रावधान लागू किए जाएंगे.गिरफ्तार आरोपी गैंग बनाकरचेन स्नैचिंग का काम करते थेपुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नया गैंग बनाकर लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
कोडरमा: कोडरमा नगर पंचायत में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है. एसडीओ निर्मल सोरेन के नेतृत्व में चले इस अभियान में सड़क और नाले के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ लोगों को हिदायत भी दी गई. कोडरमा बाजार में एसडीओ निर्मल सोरेन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.ठेले, दुकानों और अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनीअधिकारियों ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों और अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और नालों के आस-पास अतिक्रमण से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है और यातायात भी प्रभावित होता है. प्रशासन ने लोगों से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की है.अधिकारियों ने दोबारा नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल कोडरमा ही नहीं,बल्कि तिलैया समेत अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा.इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी, अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी शंभू कुशवाहा, थाना प्रभारी विकास पासवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
कोडरमा:जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के लतबेधवा गांव में नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला की पहचान 23 वर्षीय संजना कुमारी के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार,संजना की शादी करीब चार माह पूर्व मरकच्चो के पश्चिमी मोहल्ला निवासी अमर सिंह के साथ हुई थी. कुछ दिन पहले वह अपने मायके लतबेधवा आई हुई थी. सोमवार की रात महिला अपने परिजनों के साथ जयनगर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटी थी. मंगलवार सुबह जब उसकी मां घर की साफ-सफाई कर रही थी, तब संजना के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला. कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आई. तब जाकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई.जब घर के पीछे से खिड़की से कमरे के अंदर देखा गया तो संजना पंखे से लटकी हुई मिली. यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए. आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.घटना की सूचना तत्काल जयनगर थाना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतका के मोबाइल फोन को लेकर पुलिस जाँच कर रही है. इधर मायके वाले ने ससुराल पक्ष वाले के खिलाफ 5 लाख दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाना मे आवेदन दिया है.