Hindi News / नाबालिग को पकड़ने गई थी टीम,हंगामे के बीच प्रेमी फरार

कोडरमा पुलिस पर हमला की कोशिश : नाबालिग को पकड़ने गई थी टीम,हंगामे के बीच प्रेमी फरार

Edited By:  |
koderma police par hamla ki koshish koderma police par hamla ki koshish

कोडरमा:जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव से नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई. घटना सोमवार देर रात की है.

जानकारी के मुताबिक जयनगर थाना क्षेत्र की 6 जुलाई से लापता एक नाबालिग को उसके प्रेमी के साथ गरागड़गी गांव में देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. नाबालिग के पिता ने पहले ही जयनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि गांव के राहुल दास नाम के युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था.

सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. साथ में नाबालिग की मां भी मौजूद थी. लेकिन, पुलिस को देखते ही नाबालिग लड़की बिफर गई. जैसे ही महिला पुलिसकर्मी घर में दाखिल हुई,नाबालिग ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की लेकिन,महिला जवान की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. जिसकेबाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नाबालिग को काबू किया और उसके पास से चाकू बरामद किया. हंगामे के बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. नाबालिग लड़की ने धमकी देते हुए कहा कि "अगर उसके प्रेमी को कुछ भी हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी.

पुलिस ने नाबालिग को देर रात ही कोडरमा के सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया. आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है.