Hindi News / कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी,कोलकाता से जुड़ा है तार

कोडरमा में NIA का एक्शन : कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी,कोलकाता से जुड़ा है तार

Edited By:  |
koderma mein nia ki karwai koderma mein nia ki karwai

कोडरमा:एनआईए की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमचांच और नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि कोलकाता में दर्ज मामले की जांच के दौरान इसके तार कोडरमा से जुड़े मिलने के बाद कोलकाता NIA की टीम यहां पहुंची है. NIA की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न विस्फोटक भंडारण स्थलों पर जांच की और दस्तावेजों की पड़ताल की है. हलांकि,अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

मैगजीन संचालकों से हो रही पूछताछ

जानकारी के मुताबिक,अब तक हुई जांच के क्रम में मैगजीन संचालक लोकाई निवासी शंकर यादव और डोमचांच के नावाडीह निवासी महेश कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में मैगजीन के गार्ड और शंकर यादव की पत्नी ने एनआईए के कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घर से शंकर यादव और महेश मेहता को एनआईए ने पकड़ा है और मैगजीन की जांच की जा रही है.

16 लाख नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात जब्त

इस मामले पर अनौपचारिक रूप से एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि शंकर यादव के घर से तकरीबन 16 लाख नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात एनआईए ने जब्त किए हैं. एसपी के मुताबिक अगस्त 2024 में बंगाल के बांकुड़ा में मोटरसाइकिल में विस्फोट की घटना में दो लोगों की मौत हुई थी,बाद में यह मामला एनआईए को सौंपा गया. विस्फोटक की आपूर्ति कोडरमा के रहने वाले शंकर यादव और महेश मेहता के इसी जय दुर्गा एंटरप्राइजेज एक्सप्लोसिव मैगजीन से की गई थी.