समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण विद्यापतिनगर, मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुसराहा हसनपुर गांव पहुंच कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी.

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद

सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अपने साथ नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे. उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में रुपये दिए और उनका आशीर्वाद लिया.

इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. वहीं,स्थानीय लोगों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते जिले के कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है,जिससे लोगों के सामने भोजन,आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर परेशानी बढ़ गई है.