कहा- SIR के जरिए वोट का अधिकार छीनने की साजिश, देशव्यापी जनआंदोलन की जरुरत
दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है,मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है. एनडीए को परास्त करने के लिए इंडिया गठबंधन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र तुषार गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है.दरभंगा पहुंचे तुषार गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा किSIRके माध्यम से केंद्र की सरकारNRCऔरCAAको पिछले दरवाजे से लागू करना चाहती है,जिससे लोगों के वोट के अधिकार पर हमला होगा. तुषार गांधी ने कहा कि यह“देश के नागरिकों का मूलभूत अधिकार छीनने की साजिश”है और इसके खिलाफ देशव्यापी जनआंदोलन की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरकार चुनिंदा लोगों को ही वोट देने का अधिकार देना चाहती है,जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है. इस व्यवस्था के खिलाफ बड़े पैमाने पर जनचेतना और आंदोलन जरूरी है.तुषार गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि“बिहार की जनता खामोश है,लेकिन अंदर से गुस्से में है.”उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की नीतियों से लोग नाराज हैं और बदलाव चाहते हैं. मोदी-शाह की चुनावी सक्रियता उनके डर और बेचैनी को दर्शाती है,क्योंकि“अगर बिहार हाथ से गया,तो केंद्र की सरकार की बैसाखी टूट जाएगी.”वहीं तेजस्वी यादव द्वाराNDAके कानूनों को फाड़ने के बयान पर तुषार गांधी ने कहा कि यह कदम संविधान की रक्षा के लिए उचित है,क्योंकि“केंद्र सरकार के कई कानून संविधान के उल्लंघन पर आधारित हैं.”उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को केवल चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि जनआंदोलन का रूप देना होगा.तुषार गांधी ने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दरभंगा आ रहे हैं,जिससे इंडिया गठबंधन के अभियान को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि“वोट अधिकार यात्रा के दौरान जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है,जो बदलाव की दिशा में संकेत है.
MADAN KISHORE JHA·