झारखंड की राजधानी रांची में महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या करीब 500 है और दिन रात वे भी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था संभालती नजर आती है इस दौरान उन्हें काफी मुश्किल हालातों का भी सामना करना पड़ता था खासतौर से खराब मौसम के थपेड़ों के साथ शौचालय जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी महिला पुलिस कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी लेकिन अब हालात बदल रहे है। वर्तमान में रांची शहर के 10 प्रमुख चौक चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक ट्रैफिक बूथ ऑपरेशनल हो गए है जबकि 10 का निर्माण कार्य चल रहा है वही अन्य जगहों पर भी ये स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट बनने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है। मामले को लेकर ट्रैफिक एसपी ने बताया कि स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट तीन तरफ से ट्रांसपेरेंट है जिससे भ्रष्टाचार की जो शिकायतें मिलती थी उसपर भी अंकुश लगेगा तो वही इनके बनने से ट्रैफिक कर्मियों को भी राहत मिल रही है। इन ट्रैफिक पोस्ट में एक अंदर और एक बाहर शौचालय बना है जिसका इस्तेमाल न सिर्फ ट्रैफिक कर्मी बल्कि बाहरी लोग भी कर सकते है।
वही महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी सुखमनी भोगता बताती है कि इस ट्रैफिक पोस्ट से बन जाने से उन्हें शौचालय के लिए दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं होती तो वही एक छत मिलने से काफी आराम मिलता है बूथ में वो अपना लंच भी कर पाती है तो वही अधिकारियों या पदाधिकारियों के आने पर भी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। बहरहाल राजधानी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे ये स्मार्ट ट्रैफिक बूथ न सिर्फ देखने में खूबसूरत है बल्कि इनके बन जाने से मौसम के थपेड़ों को भी ट्रैफिक कर्मी आसानी से झेल पाएंगे।
