
सोमवार, 14 सितंबर 2026
Liveदरभंगा: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहां शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला किया गया. वहीं कुछ बदमाशों ने पुलिस कर्मी से धक्का मुक्की किया है. रैयाम के बंसरा ठीकरा टोल में पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान यह घटना हुई है. इस दौरान2 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. बदमाशों ने ट्रैक्टर-जेसीबी से पुलिस वाहन को घेर कर हमला किया.मामले में पुलिस नेशराब तस्कर महावीर सहनी समेत10 लोगों कोगिरफ्तार कर लिया है.
दरभंगा: बिहार केदरभंगा मेंBDOआनंद कुमार विभूति के ठिकानों परEOUकी छापेमारी समाप्त हो गई है. छापेमारी खत्म होने के बादEOUकेDSPमिथिलेश कुमार जायसवाल ने मीडिया से बातचीत की और कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की.DSPने बताया कि मिली शिकायत और आय से अधिक संपत्ति से संबंधित सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई. दरभंगा स्थितBDOके आवास की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मिले हैं.तलाशी के दौरान घर से कीमती जेवरात से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं. इनमें ब्रांडेड दुकानों से खरीदे गए जेवरात के बिल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं. इसके अलावा कई बैंकों केATMकार्ड और बैंक से संबंधित डिटेल भी जांच टीम को मिली है.EOUकी टीम नेBDOके कार्यालय में भी छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की.DSPके मुताबिक,शिकायत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने से संबंधित जानकारी मिली थी,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है.छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का संबंध मामले से किस तरह है.
दरभंगा: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहांबहादुरपुर प्रखंड केBDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई यानीEOU नेबड़ी कार्रवाई की है.EOU की टीम नेBDO केपांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है.बहादुरपुर प्रखंड के जनकपुरी मोहल्ला स्थित किराए के आवास और कार्यालय समेत अलग-अलग ठिकानों पर मंगलवार कोEOU की टीम तलाशी ले रही है. आवास परBDO आनंद कुमार विभूति मौजूद नहीं हैं. वहीं, उनकी पत्नी सेEOU की टीम पूछताछ कर रही है.जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर केBDO कार्यालय में भीEOU की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है. आनंद कुमार विभूति का कुछ महीने पहले ही मुजफ्फरपुर के कांटी से तबादला होकर बहादुरपुर प्रखंड मेंBDO के पद पर तैनाती हुई थी.निगरानी विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आनंद कुमार विभूति के खिलाफ उनकी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है. जांच में1करोड़71लाख84हजार रुपये से अधिक की संपत्ति ज्ञात आय से अधिक पाए जाने की बात कही गई है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब121.87प्रतिशत अधिक बताई गई है.EOU की यह कार्रवाई विभागीय शिकायत के आधार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है. फिलहाल अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी और पूछताछ जारी है. छापेमारी पूरी होने के बाद बरामदगी और अन्य संपत्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
दरभंगा: मुंबई से दरभंगा आने वालीSG-115फ्लाइट में उड़ान भरने से ठीक पहले एक80वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई. महिला की शुगर लो होने की जानकारी सामने आने के बाद विमान के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम को विमान के अंदर बुलाया गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,विमान दरभंगा के लिए टेक ऑफ करने की तैयारी में था. इसी दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई. महिला की हालत को देखते हुए विमान को रोक दिया गया और चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी प्रारंभिक जांच की.जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर महिला को विमान से उतार लिया गया,ताकि उनका समुचित उपचार और निगरानी की जा सके. इस दौरान विमान में सवार अन्य यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा.बुजुर्ग महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारने और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बादSG-115फ्लाइट ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी और यात्रियों को लेकर दरभंगा पहुंची. घटना के कारण यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा.
दरभंगा : आधुनिक शिक्षा के बढ़ते प्रभाव और सरकारी स्तर पर अपेक्षित सहयोग की कमी के बीच संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने की कवायद तेज हो गई है. बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड अब संस्कृत शिक्षा के विस्तार के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए कई नई पहल करने की तैयारी में है.दरभंगा पहुंचे बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि आने वाले दिनों में संस्कृत शिक्षा से डेढ़ लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी.दरअसल,दरभंगा जिला संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के वेतन,पेंशन और संस्कृत विद्यालयों के आधारभूत ढांचे में सुधार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 35 शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया.इस अवसर पर मृत्युंजय झा ने कहा कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड प्रदेश में संस्कृत शिक्षा की तस्वीर बदलने के लिए लगातार काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि नियोजित और नियमित शिक्षकों के वेतन तथा पेंशन से जुड़े मामलों को राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया है.उन्होंने बोर्ड की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मात्र 27 दिनों के भीतर 87 प्रतिशत परीक्षा परिणाम जारी करना बोर्ड की बड़ी उपलब्धि है. विद्यार्थियों को एक और मौका देने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की शुरुआत भी की गई है.बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि संस्कृत शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक सरकारी वेबसाइटbsseb.bihar.gov.inशुरू की गई है. आने वाले समय में इस वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी,जिससे संस्कृत शिक्षा को तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी.उन्होंने कहा कि करीब 27 वर्षों बाद संस्कृत पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम में कर्मकांड,ज्योतिष और आयुर्वेद जैसे व्यावहारिक विषयों को शामिल किया गया है,ताकि संस्कृत शिक्षा को वर्तमान समय की जरूरतों से जोड़ा जा सके. मृत्युंजय झा ने बताया कि प्रदेश के 50 संस्कृत विद्यालयों को मॉडल 10+2 स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है. इसके लिए केंद्र सरकार से प्रत्येक विद्यालय के लिए दो करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर बजट का प्रस्ताव भी भेजा गया है.बोर्ड की इन पहलों से संस्कृत शिक्षा से जुड़े शिक्षाविदों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य अरूण झा,शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार ईश्वर,प्रो. विजय मिश्रा,प्रो. भवेश्वर सिंह,सी.ए. आदित्य झा,दरभंगा जिला संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे,सचिव समीर कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे.
दरभंगा: बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र बहादुरपुर के खराजपुर गांव के मोनू आत्महत्या मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बिहार में कई जगहों पर लोगों को अपराधियों से ज्यादा पुलिस से भय महसूस होता है.उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी, दारोगा और पुलिसकर्मी आम लोगों से अवैध वसूली और भयादोहन करते हैं.मंत्री मदन सहनी ने दरभंगा पुलिस से लेकर बिहार के डीजीपी तक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो जनप्रतिनिधियों को भी इस मामले में गंभीरता से कुछ सोचना पड़ेगा.दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव में 20 वर्षीय युवक मोनू की आत्महत्या से जुड़ा है. आरोप है कि चोरी के मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस की ओर से उस पर दूसरे मामले में फंसाने का दबाव बनाया गया और कथित तौर पर दो से तीन लाख रुपये की मांग की गई. बताया जा रहा है कि सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मोनू के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया था,लेकिन उस समय उसे गिरफ्तार नहीं किया गया.परिजनों का आरोप है कि सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मोनू को दूसरे मामले में फंसाने का डर दिखाकर कथित तौर पर रुपये की मांग की थी. आरोप है कि अगले दिन पुलिसकर्मी रुपये लेने पहुंचने वाले थे,लेकिन उससे कुछ मिनट पहले ही मोनू ने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.घटना के दौरान सादे लिबास में बिना नंबर वाली दो बाइक से तीन पुलिसकर्मियों के पहुंचने और परिवार के लोगों के साथ झड़प होने का भी आरोप लगाया गया है. इसके बाद सादे लिबास में दो पुलिसकर्मी बाइक से दोबारा पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने अचानक पिस्टल निकालकर लोगों की ओर फायरिंग की.फायरिंग से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है.मौके पर एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. उस समय एसडीपीओ ने फायरिंग के आरोप से इनकार किया था. वहीं,पुलिस पर मुकदमे में फंसाए जाने के दबाव के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का आरोप भी परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से लगाया गया.मंत्री मदन सहनी ने इस पूरे मामले पर दरभंगा के एसएसपी से व्यक्तिगत रूप से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दरभंगा पुलिस की कार्यशैली के साथ-साथ भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए और पुलिस प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की।मंत्री के इन आरोपों के बाद मोनू आत्महत्या मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. अब नजर इस बात पर है कि पुलिस प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जांच किस स्तर पर करता है और सामने आए आरोपों की सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है.
गया:जिले के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट मूल की इकाई की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंदल पासवान ने की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई और पुरानी जिला कमेटी को भंग कर नई 13 सदस्यीय तदर्थ कमेटी का गठन किया गया।बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत वेतन पाने वाले शिक्षकों के पिछले तीन महीने से लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, बैंक लोन की किस्त और गंभीर बीमारी के इलाज जैसे जरूरी खर्चों को पूरा करने में उन्हें परेशानी हो रही है।शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से *तीन दिनों के अंदर जिले के सभी शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। संघ नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो जिले के शिक्षक धारावाहिक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। नेताओं ने कहा कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जवाबदेही शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी।बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, एरियर भुगतान में मनमानी समाप्त करने, विशिष्ट शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ देने, सेवांत लाभ का समय पर भुगतान करने सहित अन्य मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया।बैठक के दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय नई तदर्थ जिला कमेटी का गठन किया गया। *अरविंद प्रसाद को जिला अध्यक्ष, प्रमोद कुमार प्रभाकर को जिला सचिव, शंकर कुमार को कोषाध्यक्ष, मुन्ना कुमार को प्रमंडलीय संयोजक और अभय कुमार को राज्य सचिव* बनाया गया।वहीं, संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. विनय पासवान, विनय कुमार, कुमारी सपना, रमेश कुमार और मोहम्मद मुर्तजा अहमद को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष के पद पर जयंत कुमार, कपिल प्रसाद, रामस्वरूप सिंह, प्रमोद कुमार पासवान और विजय कुमार चौधरी को जिम्मेदारी दी गई।बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में राज्य अध्यक्ष बच्चू कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष राम उदय कुमार और जहानाबाद से संघर्ष अध्यक्ष अरविंद कुमार राकेश मौजूद रहे। बैठक में शिक्षक नेताओं ने कहा कि नई कमेटी शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर मजबूती से संघर्ष करेगी।
दरभंगा:बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में रविवार को उनके सभा कक्ष में समीक्षा बैठक हुई.जिले में संचालित विभिन्न पथ एवं पुल निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई. बैठक में दरभंगा जिले में अवसंरचनात्मक विकास को गति देने और आमजन को सुगम यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए क्रियान्वित सभी पथ एवं पुल निर्माण योजनाओं के भौतिक प्रगति,भूमि अधिग्रहण,सुगम यातायात,अलाइनमेंट,परियोजनाओं के लागू करने में आ रहे अवरोधों को दूर करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई.दरभंगा एलिवेटेड रोड,लोहिया चौक-पंडासराय एलिवेटेड रोड और दिल्ली मोड़, कगवा गुमटी, दोनार चौक, चट्टी चौक व पंडासराय पर बनने वाले ROBs से शहर के मुख्य चौराहों पर लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी. साथ ही पथों के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय कारोबारियों, मंडियों और व्यापारियों को माल ढुलाई में बड़ी सहूलियत मिलेगी. इसी क्रम में परियोजनाओं के बाधाओं को दूर करने,भूमि अधिग्रहण के निराकरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई.बैठक में सचिव ने बताया कि सभी परियोजनाओं की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है ताकि ससमय परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके. समय सीमा से पीछे चल रही परियोजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने के लिए लगातार कार्यों की समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त एजेंसी को डिबार करने की कार्रवाई की जा रही. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.दरभंगा जिले में संचालित विभिन्न पथ एवं पुल निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण के लिए वरीय पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम सोमवार को दरभंगा जाएगी. इसके लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. मुख्यालय स्तर से परियोजनाओं की मॉनीटरिंग की जाएगी ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण किया जा सके.बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल सहित बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि०, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि०, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पदाधिकारी तथा दरभंगा, समस्तीपुर व जयनगर क्षेत्र के कार्यपालक अभियंताओं की मौजूदगी रही.
दरभंगा: संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लंबित वेतन और अन्य मांगों को लेकर बुधवार को बिहार संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई दरभंगा के बैनर तले जिले के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के करीब150शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शहर में शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला. जुलूस के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन का ध्यान वर्षों से लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है.वहीं जिला सचिव समीर झा ने कहा कि संस्कृत शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान आवश्यक है. उन्होंने प्रशासन से लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की.संघ के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी जायज मांगें पूरी नहीं हो जाती.वहीं इस अवसर पर एमएलसी डॉ. मदन मोहन झा भी शिक्षकों के मार्च में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत संस्कृत शिक्षकों की लम्बित वेतन भुगतान करना चाहिए. मैं इनके मांगों के समर्थन में सड़क से सदन तक साथ हूँ.
दरभंगा : सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की चाह में बनाई गई एक रील अब महिला के लिए मुसीबत बन गई. दरअसल दरभंगा के घनश्यामपुर में महिला ने भोजपुरी गाने पर ओरिजनल पिस्टल हाथ में लेकर डांस करते हुए रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और महिला को गिरफ्तार कर लिया.बताया जा रहा है कि पुलिस ने वीडियो का सत्यापन कराने के बाद महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी लाखो देवी के रूप में की. थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई.पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है.फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद पिस्टल कहां से आई और इसका इस्तेमाल किन-किन गतिविधियों में किया गया. इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
दरभंगा: बड़ी खबर दरभंगा से है जहां शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में एलएनएमयू की23वर्षीय पीजी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.बताया जा रहा है कि पटना से डायल-112पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. छात्रा के कान में हेडफोन लगा था और सामने मोबाइल रखा था,जिससे वीडियो कॉल चलने की आशंका जताई जा रही है. वहीं एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए,जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. मृतका निधि कुमारी मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. मामले में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है,लेकिन मोबाइल समेत सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.
दरभंगा: नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और कोसी बैराज से छोड़े गए पानी का असर अब दरभंगा जिले में भयावह रूप लेने लगा है. कुशेश्वरस्थान पूर्वी और घनश्यामपुर प्रखंड में कोसी एवं कमला बलान नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. हालात ऐसे हैं कि कई गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है और लोगों की जिंदगी नाव के सहारे चल रही है.बाढ़ का पानी इटहर,उसरी,उजुआ सिमरटोका,तिलकेश्वर पंचायत समेत कई निचले इलाकों में फैल गया है. गांवों में सड़कें जलमग्न होने के कारण आवागमन ठप हो गया है. ग्रामीण रोजमर्रा के जरूरी कामों,इलाज,बाजार और स्कूल जाने के लिए नाव पर निर्भर हैं.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन के लिए निचले इलाके में रहने वाले को खाली कराने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन का दावा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी नाव,राहत शिविर,सामुदायिक रसोई और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.हालांकि,राहत व्यवस्था के बीच ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. लोगों का कहना है कि सरकारी नाव से आवागमन के दौरान तेल के नाम पर प्रति व्यक्ति10रुपये वसूले जा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी सुविधा होने के बावजूद उनसे पैसे लिए जा रहे हैं,जिससे राहत व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
दरभंगा:जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है. अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के एक कर्मी को गोली मार दी है. घटना जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक की है. जहां देर रात मोटरसाइकिल से काम खत्म कर घर लौट रहे एयरटेल कर्मी संजीव कुमार सिंह पर पहले से घात लगाए बाइकसवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया. जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.घटनास्थल से दो खोखा बरामद,इलाके की घेराबंदीघटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं.आस पास के पांच थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच में जुट गई है.सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिसग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि गोलीबारी की वारदात को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया है. अपराधियों की पहचान के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच में जुटी हुई है.
दरभंगा: बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी एवं सांसद गोपाल जी ठाकुर नेसोमवार को जिले के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत पटोरी में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का भव्य उद्घाटन फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया.दरभंगा में तीसरे केंद्रीय विद्यालय के खुलने से जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के अनुसार फिलहाल विद्यालय में बालवाटिका-1,2,3 तथा कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू होगी,जबकि भविष्य में इसे नर्सरी से प्लस-टू तक विस्तारित किया जाएगा.मंत्री ने कहा कि इस विद्यालय के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विद्यालय संगठन के उत्कृष्ट पाठ्यक्रम एवं आधुनिक शिक्षण व्यवस्था का लाभ मिलेगा.वहीं सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इसे दरभंगा के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.इस अवसर पर स्थानीय अभिभावकों एवं नागरिकों ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम बताया.
दरभंगा: बिहार की बेटी ने एक बार फिर पूरे राज्य का नाम रौशन किया है. बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में प्रिया ने पूरे बिहार में 10वां रैंक हासिल कर शानदार सफलता हासिल की है. प्रिया की कड़ी मेहनत और लग्न ने मिथिलांचल का मान बढ़ाया है. अहम बात यह है कि प्रिया ने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है. उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है.प्रिया के घरों परबधाई देने वालों की लगी भीड़शहर के लक्ष्मीसागर वार्ड संख्या-15 की रहने वाली प्रिया ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा में टॉप-10 में जगह बनाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ जुट गई है. परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं.प्रिया की शैक्षणिक यात्रा रहीकाफी प्रेरणादायकप्रिया की शैक्षणिक यात्रा काफी प्रेरणादायक रही है. प्रारंभिक शिक्षा पटना में हुई, इंटरमीडिएट की पढ़ाई दरभंगा से पूरी की फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की. विभिन्न शहरों में पढ़ाई के दौरान मिले अनुभवों ने उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद की.प्रिया नेसफलता का श्रेयमां-बाप को दियावहीं, प्रिया का कहना है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है. शॉर्टकट नहीं, बल्कि अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है. अपनी सफलता का श्रेय प्रिया ने अपनी मां ज्योति कुमारी, पिता सुभाष चंद्र, शिक्षकों और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है. उन्होंने अपने दिवंगत दादा श्याम बिहारी यादव को याद करते हुए कहा कि उनके संस्कार और आशीर्वाद हमेशा प्रेरणा देते रहे हैं.करीब दो वर्षों तकचली चयन प्रक्रिया के बाद मिली सफलताकरीब दो वर्षों तक चली चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार जैसे कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए प्रिया ने बिहार में 10वां स्थान हासिल किया और दरभंगा का गौरव बढ़ाया.
दरभंगा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने भरत तिवारी मौत मामले में बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरा एनकाउंटर मामले पर बेहद कड़ा रुख अपनाया. भरत तिवारी की मौत पर उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए है.अश्विनी चौबे का बड़ा बयानअश्विनी कुमार चौबेने कहा कि जब युवक ने हथियार डाल दिया था तो उसके बाद किया गया एनकाउंटर पूरी तरह गलत और अमानवीय है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों को न सिर्फ सख्त सजा मिलनी चाहिए, बल्कि उन्हें मृत्युदंड तक दिया जाना चाहिए.'इस तरह की कार्रवाई सेसमाज में गलत संदेश जाता'उन्होंने आरोप लगाया है कि इस तरह की कार्रवाई से कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं और इससे समाज में गलत संदेश जाता है. साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की.कानून से ऊपर कोई नहींपूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि किसी भी हालत में कानून से ऊपर कोई नहीं है और इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मनिगाछी/दरभंगा:बिहार विधान परिषद सदस्य सुनील चौधरी के नेहरा स्थित आवास पर बिहार के पथ निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री एवं दरभंगा के प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र का स्नेहिल आगमन हुआ. इस अवसर पर सुनील चौधरी ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया.कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान, जिला महामंत्री संजय सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज मिश्रा, सुधांशु शेखर चौधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.बैठक के दौरान सड़क निर्माण, आधारभूत संरचना के विस्तार, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी रणनीतिक चर्चा की गई.मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.मंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा. उपस्थित लोगों ने इसे संगठनात्मक एकजुटता और क्षेत्रीय विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया तथा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं.
दरभंगा : जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में चुनाव संपन्न हुआ. चुनावी प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद सदस्य रेणु देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं. जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए वे एकमात्र प्रत्याशी रहीं, जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी. 47 सदस्यीय जिला परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं. चुनाव प्रक्रिया के दौरान रेणु देवी अपने 29 समर्थक जिला परिषद सदस्यों के साथ अंबेडकर सभागार पहुंचीं.वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष सीता देवी और उनके समर्थक चुनावी प्रक्रिया से पूरी तरह दूर रहे. उनके खेमे के किसी सदस्य की सदन में उपस्थिति दर्ज नहीं हुई. निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई. रेणु देवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके नामांकन का प्रस्ताव हायाघाट क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य काजल देवी ने किया, जबकि डॉ. नंदकिशोर झा ‘बेचन’ ने उन्हें समर्थन किया.नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने अन्य इच्छुक सदस्यों को भी प्रत्याशी बनने का अवसर दिया, लेकिन निर्धारित समयावधि समाप्त होने तक किसी अन्य सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया. इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए रेणु देवी को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष घोषित कर दिया गया. चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए समस्तीपुर के एडीएम (आपदा) प्रेक्षक के रूप में मौजूद रहे. वहीं समाहरणालय परिसर और अंबेडकर सभागार के सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी.
दरभंगा: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहांपुलिस ने गुप्त सूचना पर लहेरियासराय स्थित नाका नंबर छह इलाके में छापेमारी कर 45 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप और करीब 24 लाख 97 हजार रुपये नकद बरामद किया है और मामले में 1 आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने लहेरियासराय स्थित नाका नंबर 6 में छापेमारी कर 45 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप और करीब 24 लाख 97 हजार रुपये नकद के साथ गौरी शंकर चौधरी नामक व्यक्ति को पकड़ा है. नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से अवैध दवा कारोबार में शामिल था और दुकान की आड़ में यह धंधा चला रहा था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.