दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के चुनाव प्रचार अभियान का आज अंतिम दिन है. 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दरभंगा नगर विधानसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो किया.

भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी के समर्थन में  लोगों से मांगा वोट

योगी आदित्यनाथ का रोड शो लोहिया चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी. योगी आदित्यनाथ यह रोड शो दरभंगा नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं बिहार के मंत्री संजय सरावगी के समर्थन में किया है. रोड शो के दौरान उन्होंने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील की है. रोड शो के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया. रोड शो के दौरान सैकड़ों वाहनों का काफिला जय श्री राम और योगी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे. वहीं योगी के रोड शो को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था कर रखा था.