महाशिवरात्रि की धूम : पाकुड़ के शिवालयों में शिव भक्तों का लगा तांता,सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन मुस्तैद

Edited By:  |
mahashivratri ki dhoom mahashivratri ki dhoom

पाकुड़:देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है. इसी कड़ी में पाकुड़ जिले के शिवालयों में भी सुबह से ही आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है. जिला मुख्यालय में अवस्थित सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है. कन्या हो या सुहागिन सभी भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजा-अर्चना करने में लीन है. पंडित पुरोहित पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करने में जुटे हुए हैं.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जगह-जगह पर पुलिस की मौजूदगी है. शिवालयों के बाहर पुलिस बल की तैनाी की गई है ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो. वहीं, शाम में शहर के प्रसिद्ध दूधनाथ मंदिर से शिव बारात निकलेी जाएगी. जो पाकुड़ शहर का भ्रमण करते हुए बिजली कॉलोनी स्थित माता पार्वती मंदिर में समापन होगा. जहां पर शिव बारात का स्वागत किया जाएगा.

वहीं, दूसरी ओर शहर में हो रहे निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने भी विभिन्न मंदिरों में माता टेक कर भगवान भोलेनाथ का जीत का आशीर्वाद लिया है.