
रविवार, 13 सितंबर 2026
Live
जहानाबाद:शहर के मुख्य बाजार में संचालित डाकघर को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. धमकी भरा ई-मेल मिलते ही डाक विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों को दी है. जिसके बाद पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य डाकघर परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.पुलिस द्वारा डाकघर के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर में आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही पर भी कुछ समय के लिए रोक लगाई गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी डाक विभाग के आधिकारिक ई-मेल पर भेजा गया था,जिसमें डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. इसकी पूरी जानकारी पोस्टमास्टर अर्जुन राम ने दी है. हालांकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.वहीं, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्रों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलने की घटनाएं सामने आई है.जिन्हें लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है.पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है. मामले की जांच जारी है और ई-मेल की तकनीकी पड़ताल की जा रही है.
जहानाबाद : बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय मखदुमपुर में कार्यरत अमीन अनिल कुमार सिंह को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी के द्वारा इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. छापेमारी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम चौधरी ने किया.प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी26डिसमिल जमीन की नापी के लिए5फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था. आरोप है कि आवेदन के बावजूद अमीन अनिल कुमार नापी करने के लिए लगातार उन्हें टालते रहे और बाद में जमीन नापी कराने के एवज में5हजार रूपये रिश्वत की मांग की. इससे परेशान होकर विमलेश कुमार ने22जून को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की जांच के लिए निगरानी टीम23जून को जहानाबाद पहुंची. प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने पर टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रेकर्ड रूम में शिकायतकर्ता से5हजार रुपए लेते समय अमीन अनिल कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ पटना ले गई है.जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट-
जहानाबाद : बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां मखदुमपुर थाना क्षेत्र के वीर्रा मोड़ के समीप मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में साइकिल सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने वीर्रा मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अकौना गांव निवासी रामविनोद पासवान अपने पुत्र मोनू के साथ साइकिल से स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उनके साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि रामविनोद पासवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई.सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने वीर्रा मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. घटना की सूचना मिलने पर मखदुमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर, जैसे ही पिता-पुत्र की मौत की खबर उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है. फिलहाल पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान करने में जुटी है.जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--
जहानाबाद : बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान का शटर उखाड़ कर लाखों रुपये की जेवरात चोरी कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है. यह घटना जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र हाटी मोड़ की है. घटना से पीड़ित दुकानदार का रो रो कर बुरा हाल है.बताया जा रहा है कि भेलावर थाना क्षेत्र के हाटी मोड़ स्थित आभूषण दुकान को बेखौफ चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया. देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का मुख्य शटर उखाड़कर इस घटना को अंजाम दिया.पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदार पंकज कुमार वर्मा नगर थाना क्षेत्र के मलहचक स्थित पानी टंकी के समीप के रहने वाले हैं और हाटी मोड़ पर अपनी आभूषण की दुकान चलाते हैं. रोज की तरह वे बीते दिन भी शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे. रात में मौके का फायदा उठाते हुए शातिर चोरों ने दुकान को निशाना बनाया और लोहे के औजारों की मदद से शटर को नीचे से उखाड़कर अंदर प्रवेश कर गया और पूरा सामान चोरी कर ली. घटना का खुलासा सुबह उस वक्त हुआ जब सुबह लगभग 5 बजे पंकज कुमार वर्मा को फोन पर सूचना दी गई कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है. फोन पर सूचना को सुनते ही दुकानदार के होश उड़ गए और वे आनन-फानन में तड़के ही अपनी दुकान पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचकर जब पीड़ित दुकानदार ने देखा तो दुकान का शटर नीचे से पूरी तरह से मोड़ा और उखड़ा हुआ था. अंदर जाने पर दुकान की तिजोरी, काउंटर और डिस्प्ले रैक पूरी तरह से खाली पाया गया. चोरों ने दुकान के भीतर रखे सोने के कीमती आभूषण और चांदी का सारा सामान पूरी सफाई से चोरी कर ली. दुकान में केवल खाली डिब्बे और बिखरा हुआ सामान ही शेष बचा था. इस घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अपराधियों के सुराग और उनकी पहचान की जा सके. स्थानीय बाजार के अन्य व्यापारियों ने भी इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है.जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--
जहानाबाद:जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक नजर आ रहे हैं, जिनमें से दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर फायरिंग करते दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपि युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही.वायरल वीडियो काको क्षेत्र के लोहा बिगहा गांव का हैबताया जा रहा है कि वायरल वीडियो काको थाना क्षेत्र के लोहा बिगहा गांव का है. वीडियो में युवकों द्वारा जिस तरह से सार्वजनिक सड़क पर हथियार लहराया जा रहा है और फायरिंग की जा रही है. उसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी. इसको लेकर के घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान भी की जा रही है.हथियार औरफायरिंग करने वाले युवकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईप्रारंभिक जांच में कुछ युवकों की पहचान घोसी एवं काको थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासियों के रूप में की गई है. पुलिस उनकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो में हथियार का प्रदर्शन करने वाले और फायरिंग करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
जहानाबाद: जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक नजर आ रहे हैं,जिनमें से दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर फायरिंग करते दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आते ही स्थानीय थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो काको थाना क्षेत्र के लोहा बिगहा गांव का है. वीडियो में युवकों द्वारा जिस तरह से बीच सड़क पर हथियार लहराया जा रहा है और फायरिंग की जा रही है. इसको लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी. इसको लेकर के घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान भी की जा रही है. प्रारंभिक जांच में कुछ युवकों की पहचान घोसी एवं काको थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासियों के रूप में की गई है. पुलिस उनकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो में हथियार का प्रदर्शन करने वाले और फायरिंग करने बाले युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट—
जहानाबाद :जिले केहुलासगंज प्रखंड के बनवरिया गांव के रहने वाले भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार असम में हुए विमान हादसे में शहीद हो गए. शनिवार को जोरहाट एयरबेस परAN-32विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें शुभम समेत 5 वायुसेना कर्मियों ने देश सेवा के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए.शहादत की खबर मिलते ही बनवरिया गांव और पूरे जहानाबाद में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे शुभम ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी. तो जल्दबाजी में उन्होंने कहा था, "अभी थोड़ा व्यस्त हूं, बाद में आराम से बात करूंगा." लेकिन यह उनकी आखिरी बातचीत साबित हुई.शुभम के छोटे भाई सत्यम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पहले किसी को विश्वास नहीं हुआ. बाद में फोन के जरिए घटना की पुष्टि हुई, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.एक साधारण किसान परिवार से आने वाले शुभम ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर वर्ष2021में भारतीय वायुसेना में अधिकारी के रूप में स्थान बनाया था. परिवार के अनुसार उन्होंने देश सेवा को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल शादी करने से भी इंकार कर दिया था.मिलनसार और सरल स्वभाव के शुभम की शहादत पर पूरे जिले को गर्व है. गांव के लोग नम आंखों से अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं.देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जहानाबाद के वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार को शत-शत नमन.संजय कुमार की रिपोर्ट--
जहानाबाद :जिला प्रशासन ने समाहरणालय के समीप सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए होटल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन चलाते हुए जमीन को खाली कराया गया. बुलडोजर से अतिक्रमण कर बनाए गए होटल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया.बताया जा रहा है कि जिला परिषद की जमीन पर अतिक्रमण कर होटल का निर्माण किया गया था. एक व्यक्ति विशेष द्वारा सरकारी जमीन पर होटल बनाकर व्यवसाय किया जा रहा था. जिला परिषद द्वारा उक्त व्यक्ति को पांच बार नोटिस कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. हालांकि नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगा और वह अपने व्यवसाय में मस्त रहा. आखिरकार डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति किया गया जिसके बाद बुलडोजर एक्शन चलते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.जहानाबाद से चंदन मिश्रा की रिपोर्ट--
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में जीविका दीदियों ने जीविका के BPM कार्यालय के समक्ष हंगामा किया है. हंगामा कर रही जीविका दीदियों का आरोप था कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पात्र लाभुकों को आर्थिक सहायता के द्वितीय किस्त का हस्तांतरण किया जाना है, इसके लिए अर्हता रखने वाले जीविका दीदियों को नजर अंदाज कर चुनिंदा सदस्यों का ही फॉर्म अप्लाई कराया जा रहा है.इस संबंध में जब जीविका से जुड़े दीदियों ने BPM से बात करने गई तब BPM ने उनकी बात सुनने से इनकार करते हुए मनमाने ढंग से ही काम करने की बात कही साथ ही यह भी कहा कि जहां शिकायत करना है करो.BPM के इस व्यवहार से आहत जीविका दीदी ने कार्यालय के समक्ष हंगामा किया तथा इस मामले की जांच करने की मांग करते हुए यह आरोप लगाया की जीविका दीदी के हित में कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है. जीविका दीदी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रथम किस्त के लिए जब उनके द्वारा आवेदन किया गया था, तब उनसे 100 रुपए प्रति लोग से लिया गया था, अब द्वितीय किस्त के आवेदन के लिए भी पैसे की मांग किया जा रहा है. साथ ही मनमाने ढंग से चयन कर आवेदन कराया जा रहा है. साथ ही इस मामले में जीविका के BPM ऑफ कैमरा बताया कि जो कार्यालय आदेश निकाला गया है. उसमें साफ लिखा गया है कि जिन लोगों को पहला क़िस्त मिला और उन लोगों ने सारी प्रक्रिया को पूरा किया है. उन्हीं लोगों को दूसरी किस्त मिलेगा. अन्यथा आगे उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा.जहानाबाद से चंदन मिश्रा की रिपोर्ट--
जहानाबाद:जिले केकाको थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादी समारोह के दौरान रसोई गैस लीक होने पर पूरे घर में आग लग गई. इस अगलगी की घटना में 6 लोग झुलस गए है. सभी घायलों को आस पास के लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां जख्मी सभी लोगों का इलाज जारी है. जिनमें से दो महिलाओं की हालत है नाजुक बनी हुई है. यह घटना धर्मपुर गांव में हुई है.जानकारी के अनुसार, धर्मपुर गांव निवासी अशोक कुमार की शादी थी. इस अवसर पर घर में परिवार और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ था और घर में खुशी का माहौल था. लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे. इसी दौरान खाना बनाने के क्रम में रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी.आग की चपेट में आने से वहां मौजूद ममता, पूजा, अंकिता, पिंटू समेत 6 लोग बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
जहानाबाद:बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद से है जहांहुलासगंज थाना क्षेत्र के चौहरमल चौक के पास कार और ई-रिक्शा की सीधी टक्कर होने से 2 युवकों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. वहीं पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.बताया जा रहा है कि घर में भाई की शादी को लेकर मृतक दोनों युवक अपनी बहन को ससुराल से लाने जा रहा था. इसी दौरान हुलासगंज थाना क्षेत्र के हुलासगंज बाजार में कार और ई-रिक्शा के बीच आमने सामने की टक्कर होने से ये हादसा हो गया. भीषण टक्कर में दोनों की मौत हो गई. घर में गीतों की जगह चीख पुकार गूंज उठा. हादसे से एक खुशहाल परिवार की खुशियों का पल भर में मातम में बदल गया. यह हृदयविदारक घटना पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मृतकों की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धराउत गांव निवासी नीरू कुमार एवं आकाश कुमार के रूप में की गई है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीरू कुमार के बड़े भाई की शादी तय थी और घर में 27 तारीख को बारात जाने की तैयारी चल रही थी. इसी सिलसिले में नीरू अपने मित्र अमन के साथ ई-रिक्शा से अपनी बहन को लाने के लिए हुलासगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर जा रहा था.जैसे ही ई-रिक्शा चौहरमल मोड़ के समीप पहुंचा कि अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही नीरू कुमार की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल अमन को आनन-फानन में राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची,पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जिस घर में शादी की खुशियां और बारात की तैयारियां चल रही थी,वहां अचानक मातम छा गया. दरअसल अमन के चचेरे भाई की कल शादी थी.घर में बारात जाने को लेकर तैयारी चल रही थी. लेकिन इस घटना ने शादी का माहौल मातम में बदल गया . परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शादी के गीतों की जगह अब चीख-पुकार गूंज रही है. घटना की सूचना मिलते ही हुलासगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गया. वहीं पुलिस जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--
जहानाबाद :जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव स्थित निजी आवासीय स्कूल (गुरुकुल) में5वर्षीय मासूम छात्र आशू कुमार की अत्यंत निर्मम व अमानवीय तरीके से हत्या की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है,बल्कि निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है. माले राज्य सचिव कुणाल ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बच्चों पर हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की.भाकपा–माले के जांच दल ने मंगलवार को घटना स्थल एवं पीड़ित परिवार से मिलकर जो तथ्य सामने रखे हैं,वे अत्यंत भयावह हैं. जांच दल में राज्य कमिटी के सदस्य रामाधार सिंह और मुकेश पासवान शामिल थे.घटना का विवरणमृतक आशू कुमार (उम्र5वर्ष),पिता हरदेव यादव एवं माता सीतावी देवी,ग्राम बुलाकी बिगहा का निवासी था. उसे मात्र4दिन पूर्व, 1अप्रैल2026को उक्त गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में रखा गया था,जहां उसका बड़ा भाई रिशु कुमार (7वर्ष) पहले से रह रहा था.घटना की रात (5अप्रैल) दोनों भाइयों को अलग-अलग कमरों में सुलाया गया.6अप्रैल की सुबह हॉस्टल संचालक द्वारा बड़े भाई को घटना की सूचना दी गई और परिजनों को फोन पर बताया गया कि बच्चा गंभीर स्थिति में है.जब परिजन स्कूल पहुंचे,तो उन्होंने देखा कि बच्चा निर्वस्त्र,खून से लथपथ,गंभीर रूप से घायल अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ था और इशारों में कुछ बताने की कोशिश कर रहा था. परिजन तत्काल उसे कनौदी स्थित महावीर इमरजेंसी अस्पताल ले गए,जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया. पटना के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.जांच दल के समक्ष आए भयावह तथ्यपरिजनों द्वारा बताए गए तथ्यों के अनुसार:दोनों किडनी (पंजरी) के पास गहरे चीरे के निशान थे. गला रेता गया था. जननांग (पेशाब का अंग) को काटकर अलग कर दिया गया था. दाहिनी आंख के पास गंभीर घाव था.ये सभी तथ्य इस घटना को एक सुनियोजित,बर्बर और क्रूर हत्या की ओर संकेत करते हैं.जनाक्रोश और प्रशासनिक प्रतिक्रियाघटना से आक्रोशित होकर6अप्रैल की सुबह ही बुलाकी बिगहा,गुहारी पर,कनौदी,मुठेर,लोदीपुर सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. बाद में जहानाबाद के एसडीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जहानाबाद के बजाय पटना पीएमसीएच भेजा.जांच दल के पहुंचने से पहले ही स्कूल में ताला बंद कर सभी बच्चों को घर भेज दिया गया था,जो संदेह को और गहरा करता है.उक्त गुरुकुल स्कूल लोदीपुर गांव के पश्चिम स्थित है,जिसे गुहारी पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा किराए पर लेकर उसके भगिना (नालंदा जिला,परवलपुर निवासी) के माध्यम से संचालित किया जा रहा था.बुलाकी बिगहा गांव में लगभग80घर यादव एवं20घर पासवान समुदाय के हैं.पीड़ित परिवार सहित गांव के लोग,यहां तक कि100वर्ष से अधिक उम्र के परदादा जगन्नाथ यादव भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं.जांच दल की प्रमुख मांगें1.घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए.2.दोषियों की शीघ्र पहचान कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाते हुए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.3.पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता दी जाए.4.निजी आवासीय स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कर कड़े मानक लागू किए जाएं.यह घटना केवल एक मासूम की हत्या नहीं,बल्कि संवेदनहीनता और प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक है. यदि दोषियों को शीघ्र और कठोर सजा नहीं मिली,तो जनआक्रोश और तेज होगा.अंकिता की रिपोर्ट--
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में गेहूं खरीद अभियान की शुरुआत हो गई है. सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किनारी पैक्स में गेहूं खरीद अभियान का शुभारंभ किया.उन्होंने बताया कि बिहार कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है. अगले 5 वर्षों में किसानों की आमदनी और बेहतर बनाना उद्देश्य है. कोऑपरेटिव को गांव-गांव तक मजबूती से पहुंचना है जिससे कि किसान आत्मनिर्भर बने. सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में और कार्य करना है ताकि देश के प्रत्येक राज्य में बिहार की सब्जी पहुंचे. सहकारिता मंत्री ने बताया कि जिले में गेहूं की बिक्री के लिए 808 किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है. उन्होंने किसानों से अपील किया कि वह सरकारी दर 2585 रुपए पर पैक्स के माध्यम से अपना गेहूं बेचे.जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--
जहानाबाद : चार दिनों तक चलने वाले सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ पूजा के तीसरे दिन जहानाबाद के संगम घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया.आपको बता दें कि चैती पर्व की शुरुआत नहाय खाए से की जाती है. इसके बाद खरना किया जाता है. उसके बाद पहले दिन सभी छठव्रती अपने नजदीकी नदियों में जाकर भगवान भास्कर को अर्ध अर्पित करते हैं. इसी क्रम में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में कई जगहों पर छठ घाट का निर्माण कराया गया जो मुख्य छठ घाट जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के संगम घाट पर मंगलवार को हजारों हजार की संख्या में छठ व्रती पहुंचक कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किये.जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--
जहानाबाद:114 वें बिहार दिवस के मौके पर जिले में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत सबसे पहले प्रभात फेरी के साथ हुई. उसके बाद मुख्य कार्यक्रम अब्दुल बारी नगर भवन में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी अलंकृता पांडेऔर घोसी विधायक ऋतुराज कुमारने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया.जहानाबाद उपविकास आयुक्त डॉ.प्रीति कुमारी के साथ आए कई गण्यमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इसके पूर्व जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ने अतिथियों को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए.इस मौके पर जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बिहार के साथ-साथ जहानाबाद जिला भी 114वां बिहार दिवस मना रही है. पूरे बिहार के मानचित्र में जहानाबाद का भी अपना अलग पहचान है. साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अपने जिले के सभी छात्र छात्राएं अपने जीवन में कुछ बेहतर कार्य करें. जिससे पूरे बिहार में जहानाबाद जिले का भी नाम रौशन हो.
जहानाबाद : बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के नट टोली में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने अचानक ईंट, पत्थर और लाठी से हमला कर दिया. हमले में 4 पुलिसकर्मी समेत 7 लोग जख्मी हो गए. शराब मिलने की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी. घटना के बाद जख्मी सभी लोगों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब की सूचना पर शेखपुरा गाँव के नट टोली में उत्पाद विभाग की टीम पहुँची थी. वहां एक घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. जब उस घर के गृह स्वामी को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ला रही थी, तभी घर की एक लड़की के द्वारा अचानक पुलिस वालों पर हमला कर दिया गया और शोर मचाने पर पूरे टोला के लोग एक हो गए और उत्पाद विभाग की टीम पर ईंट, पत्थर और लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें उत्पाद विभाग के 4 पुलिसकर्मी समेत कुल 7 लोग जख्मी हो गए. हालांकि पुलिस द्वारा 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल जख्मी सभी लोगों का जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है और उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट --
जहानाबाद : जिले के रतनी प्रखंड अंतर्गत पतियामा गांव की रहने बाली NEET छात्रा की कुछ दिन पूर्व पटना के गर्ल्स हॉस्टल में मौत के बाद पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने मृत छात्रा के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने घटना को बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाला बताया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस घटना के बाद दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस-प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में है और पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है.पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि जिस शहर में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के शीर्ष अधिकारी रहते हैं,वहां इस तरह की अमानवीय घटना होना सुशासन की सच्चाई को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों से यह आशंका और गहरी होती है कि मामला सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा हो सकता है. परिजनों ने शुरू से ही इस तरह की आशंका जताई थी,लेकिन पुलिस-प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. पूर्व मंत्री ने मुजफ्फरपुर कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी पहले सरकार ने अपराधियों को बचाने की कोशिश की थी,लेकिन बाद में सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आई. उन्होंने कहा कि वर्तमान मामले में भी वही स्थिति दिखाई दे रही है. पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और उन्हें शीघ्र न्याय की आवश्यकता है. उन्होंने सरकार से मांग किया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए. साथ ही आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर कड़ा संदेश दिया जाए,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--
पटना। बिहार के कद्दावर शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा का रविवार को निधन हो गया है। ब्रजनंदन शर्मा प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए वे हमेशा समर्पित रहे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।लालू और तेजस्वी सहित कई नेताओं ने जताया दुःख राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि उनके निधन का समाचार सुनकर पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद,विधायक राहुल कुमार शर्मा, सूबेदार दास, पूर्व विधायक सुदय यादव, सतीश कुमार दास ,शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, प्रदेश महासचिव डॉ कुमार चंद्रदीप यादव सहित कई नेताओं ने शिक्षक नेता बृजनंदन शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ये हमेशा संघर्ष और आंदोलन करके शिक्षकों के लिए संगठन के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई और राज्य भर में शिक्षकों के लिए संगठन खड़ा किया। ईश्वर इनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे, और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की सहनशक्ति प्रदान करे।
जहानाबाद : बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड पर संचालित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय के नाबालिग छात्राओं ने अपने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाई है. इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंच कर जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा मामले को शांत कराया.बताया जा रहा है कि मलहचक मोड स्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय के छात्राओं ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार पर छेड़खानी, प्राइवेट पार्ट छूने जैसे कई गंभीर आरोप लगाई है. जिसके बाद इस घटना की जानकारी छात्राओं के द्वारा अपने परिजनों को दी गई. स्कूल में पढ़नेवाले छात्राओं के परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा है. वहीं इस घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह से समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और परिजन और छात्राएं समेत सभी को थाना लाया गया.परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन देकर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार के द्वारा अक्सर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया जाता है और विरोध करने पर काफी डराया धमकाया जाता था. पर आज कुछ ज्यादा ही उनके द्वारा गलत हरकतें की गई. इसका कई लड़कियों ने खुलकर प्रधानाध्यापक का विरोध किया और सभी लोगों ने अपने-अपने परिजनों को जाकर इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए और स्कूल पहुँचकर हंगामा किया.वहीं इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने ऑफ कैमरा बताया कि छात्राओं के परिजन के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है जिस पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.वहीं इस घटना के बाद प्रधानाध्यापक संजय कुमार अपने विद्यालय से फरार हो गए हैं. फिलहाल इन सारी विन्दुओं पर जाँच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है.जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--