Hindi News / जहानाबाद में एक बार फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, जिला परिषद की...

BIHAR NEWS : जहानाबाद में एक बार फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, जिला परिषद की जमीन को कराया गया खाली

Edited By:  |
bihar news bihar news

जहानाबाद :जिला प्रशासन ने समाहरणालय के समीप सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए होटल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन चलाते हुए जमीन को खाली कराया गया. बुलडोजर से अतिक्रमण कर बनाए गए होटल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि जिला परिषद की जमीन पर अतिक्रमण कर होटल का निर्माण किया गया था. एक व्यक्ति विशेष द्वारा सरकारी जमीन पर होटल बनाकर व्यवसाय किया जा रहा था. जिला परिषद द्वारा उक्त व्यक्ति को पांच बार नोटिस कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. हालांकि नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगा और वह अपने व्यवसाय में मस्त रहा. आखिरकार डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति किया गया जिसके बाद बुलडोजर एक्शन चलते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

जहानाबाद से चंदन मिश्रा की रिपोर्ट--